राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 रामगढ़ -बोकारो पथ पर दांतु ग्राम के निकट सड़क पार करने के क्रम में एक अर्द्ध विक्षिप्त वृद्धा अज्ञात वाहन की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. यह घटना शुक्रवार की देर संध्या करीब साढ़े छह बजे की है. घायल महिला को दांन्तु ग्राम निवासी सह मुखिया चंद्र शेखर नायक ने मानवता दिखाते हुए पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला कर भर्ती कराया. जहां पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रफुल्ल कुमार महतो ने प्राथमिक चिकित्सा कर गँभीर रूप से घायल वृद्धा को बेहत्तर इलाज के लिये बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जाता है कि ओरदाना जोभीया निवासी भीखनी देवी 70 वर्ष पति भीखना गंझु देर संध्या में सड़क पार कर रही थी उसी समय एक अज्ञात ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उस वृद्धा के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे लगी है. उसके घरवालों को खबर भेज दी गयी है.
राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार -बोकारो पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के उतासारा गांव के निकट एक स्कूली बस को बचाने के क्रम में केमिकल लदा एक ट्रक 10 फीट नीचे खेत में पलटी खा गई. पलटी खाने से अचानक ट्रक में आग लग गयी. जिसके कारण लाखों रूपये की संपति जल कर नष्ट हो गयी. घटना की जानकारी पाकर पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी प्राप्त की. इस घटना में ट्रक का चालक रांची के बबलू सिंह 37 वर्ष और खलासी लापुंग निवासी दीनू सिंह 33 वर्ष बाल -बाल बच गए. थाना प्रभारी ने घटना स्थल से अग्निशमन सेवा को फोन कर घटना की जानकारी दी. जानकारी पाकर अग्निशमन सेवा करीब 10 बजे घटना स्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे पर आग बुझाने में सफल रही. तब तक ट्रक और केमिकल पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था. घटना की सूचना पा कर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी प्राप्त की. मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गयी. बताया जाता है कि मुंबई से केमिकल लेकर धनबाद जा रही ट्रक उतासारा गांव के पास एक स्कूली बस को बचाने के चक्कर में 10 फीट नीचे एक खेत में गिरकर पलटी खा गई और उसमें अचानक आग लग गई जिसके कारण ट्रक और केमिकल जलकर राख हो गयी.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
आतंकवादी हमले से निपटने को लेकर किया मॉक ड्रिल
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
