पेटरवार के एक होटल संचालक ओम प्रकाश प्रसाद(56 वर्ष ) का रविवार की देर रात्रि में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार ले जाते समय रास्ते में असामयिक निधन हो गया. होटल व्यवसाय विगत 1990 से होटल व्यवसाय से जुड़े थे. वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे. सोमवार को दिवंगत का अंतिम संस्कार बुंडू स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया. उनके निधन पर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, भाजपा नेता सुधीर कुमार सिन्हा, शांति लाल जैन, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, संजय सिन्हा, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजू कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार झा, सहित अन्य दुकानदारों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

पेटरवार न्यू बस पड़ाव स्थित मां लक्ष्मी हॉस्पिटल के पास एक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर एक ट्रेक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण बाइक सवार युवक गंभीररूप से घायल हो गया. यह घटना रविवार के करीब तीन बजे अपराह्न की है. घटना की सूचना पाकर पहुंची 108 एम्बुलेंस से गंभीररूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार करते हुए सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया है. इस घटना में उसके सर में गंभीर चोटें लगी है. बताया जाता है कि प्रखंड के मायापुर पंचायत अंतर्गत रोहर गांव निवासी रामचंद्र हांसदा (35 वर्ष) प्रखंड के चरगी पंचायत अंतर्गत एटके गांव स्थित अपने ससुराल से बाइक में सवार होकर अपना घर रोहर जा रहा था कि पेटरवार एन एच 23 स्थित मां लक्ष्मी हॉस्पिटल के पास बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और पीछे से एक ट्रेक्टर में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण उसके सर सहित विभिन्न स्थानों पर चोटे लगी है. 

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

उच्च क्षमता विद्युत तार की चपेट में आने से विद्युत कर्मी लक्ष्मण महतो घायल हो गया. यह घटना प्रखंड के ओरदाना पंचायत के ओसाम गांव में मंगलवार के सुबह करीब 8 बजे की है. विद्युत तार की चपेट में घायल हुए कर्मी को पेटरवार के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि बुंडू पंचायत के कोनार बेड़ा गांव निवासी लक्ष्मण महतो ओसाम गांव में 11 हजार क्षमता के विद्युत पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था कि अचानक बिजली के करंट के संपर्क में आ गया. जिसके कारण दाहिना हाथ जल गया. घटना की जानकारी पाकर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो अस्पताल पहुंचकर घायल बिजली मिस्त्री का हाल  चाल जाना. इस दौरान उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से की ओर कर्मी का उचित इलाज कराने का निर्देश दिया.

काम करने के दौरान प्रवासी मजदूर की मौत, गांव पहुंचा शव

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.