विद्यापतिनगर। प्रखंड के मनियारपुर पंचायत में कोरम के अभाव में पैक्स का काम ठप है। जिससे किसानों को पैक्स से मिलने वाली सुविधा नदारत है। जिससे किसानों में मायूसी बनी है। वही मनियारपुर पैक्स भवन में ताला लटके रहने से भूत बंगला में तब्दील बना है। बताया गया है कि पैक्स का चुनाव क़रीब ढाई साल पहले हुआ था। जिसने पैक्स के अध्यक्ष पद पर हेमंत कुमार सिंह चुने गए थे साथ ही ग्यारह सदस्य का भी चुनाव हुआ था लेकिन अध्यक्ष के पक्ष में कोरम नहीं पूरा होने के कारण आज तक पैक्स से किसानों को मिलने वाली सुविधा नदारत बनी है। जिस कारण किसानों में भारी मायूसी है। नतीजन पैक्स का काम नहीं होने से कोई पैक्स भवन पर भी नहीं आते है। जिस कारण भवन में ताला लटके रहने से भूत बंगला बना है। प्रखंड के बीसीओ अजय कुमार ने बताया कि बैठक कर पैक्स का काम करने को लेकर पत्र दिया गया था लेकिन कोरम पूरा नहीं होने के कारण कोई काम नहीं हो रहा है।

विद्यापतिनगर बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम ग्राम परिक्रमा यात्रा का समापन ट्रैक्टर रैली निकाल कर किया गया। इसी निमित भाजपा किसान मोर्चा समस्तीपुर के द्वारा भव्य ट्रैक्टर रैली निकाला गया। विधानसभा प्रभारी सह जिला मंत्री अविनाश भारद्वाज के नेतृत्व में गढ़सिसई पंचायत के पंचवटी चौक से ग्लोरिया स्कूल तक ट्रैक्टर रैली निकाला गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोरमार पंचायत के वार्ड 3 में गुरुवार को डॉक्टर रेड्डी फाउंडेशन के तत्वाधान में किसान गोष्टी का आयोजन किया गया।जिसमें किसानों को विभिन्न खेती के तकनीकी की विस्तार से जानकारी दी गई।वही शून्य जुताई विधि से गेहूं की बुआई, डीएसआर विधि से धान की बुआई आदि की जानकारी दी गई।किसानों को किसान गोष्टी में डॉक्टर रेड्डी फाउंडेशन के कर्मी आशीष कुमार ने जानकारी दी।मौके पर किसान मिथिलेश दास,रामेश्वर दास, रुदल दास आदि मौजूद थे।

पिछले 10 सालों में गेहूं की एमएसपी में महज 800 रुपये की वृद्धि हुई है वहीं धान में 823 रुपये की वृद्धि हुई है। सरकार की तरफ से 24 फसलों को ही एमएसपी में शामिल किया गया है। जबकि इसका बड़ा हिस्सा धान और गेहूं के हिस्से में जाता है, यह हाल तब है जबकि महज कुछ प्रतिशत बड़े किसान ही अपनी फसल एमएसपी पर बेच पाते हैं। एक और आंकड़ा है जो इसकी वास्तविक स्थिति को बेहतर ढ़ंग से बंया करत है, 2013-14 में एक आम परिवार की मासिक 6426 रुपये थी, जबकि 2018-19 में यह बढ़कर 10218 रुपये हो गई। उसके बाद से सरकार ने आंकड़े जारी करना ही बंद कर दिए इससे पता लगाना मुश्किल है कि वास्तवितक स्थिति क्या है। दोस्तों आपको सरकार के दावें कितने सच लगते हैं। क्या आप भी मानते हैं कि देश में गरीबी कम हुई है? क्या आपको अपने आसपास गरीब लोग नहीं दिखते हैं, क्या आपके खुद के घर का खर्च बिना सोचे बिचारे पूरे हो जाते हैं? इन सब सरकारी बातों का सच क्या है बताइये ग्रामवाणी पर अपनी राय को रिकॉर्ड करके

कल्याणपुर विधानसभा के उत्तरी भाजपा मंडल के कल्याणपुर पंचायत के घोरनगर गांव में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा चलाया गया। जिसका नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने किया।जिसमें गाय का पूजा किया गया और किसान को फूल का माला पहनाकर सम्मान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। मौके पर विधानसभा विस्तारक मोहन प्रसाद निराला, किसान मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष साकेत प्रसाद ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिकांत ठाकुर, संतोष कुमार यादव, सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर ,रंजीत ठाकुर, अमर राज, कामेश्वर मंडल, महेश ठाकुर आदि मौजूद थे।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के डरोरी गांव के चौड़ में किसानों के खेतों में लगी गेहूं के फसल के बाली को कीड़ा नष्ट कर रहा है।जिससे गेहूं के बाली से दाना नहीं दिख रहा।इसको लेकर किसान हताश है। डरोरी गांव के किसान अमृत ठाकुर,राजू ठाकुर,मनीष महतो, मनंजय कुमार आदि ने बताया की गेहूं की फसल तैयार होने को है।लेकिन गेहूं के बाली में कीड़ा द्वारा बाली को नष्ट किया जा रहा है।जिससे बाली से दाना नहीं दिख रहा है।किसानों का कहना है की गेहूं के फसल में कीड़ा के कारण नुकसान होगा और उपज सही से नही हो पायेगा।जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति पहुंचेगी।

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा समस्तीपुर में आयोजित किसान मेला में विभिन्न स्टॉल लगा है।इसमें विभिन्न प्रकार के सब्जी,फल सहित पशुपालन आदि की जानकारी दी जा रही है ।इसी करी में एक स्टॉल पर कालमेघ चूर्ण बिक रहा है।जिसके बारे में कहा जाता है की यह काफी औषधीय है।इसका चूर्ण का लेप लगाने या इसको पिस कर लेप लगाने से दाद खाज खुजली के मरीजों के लिए रामबाण दवा का काम करता है।इसको पीने से खून भी साफ होता है।जिससे शरीर को घावों आदि बीमारी नहीं होती है।इसकी जानकारी लेने के लिए लोग स्टॉल पर भीड़ लगाएं हुए थे।

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा में शनिवार से तीन दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ हो गया है।24 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले किसान मेला का उद्घाटन डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा,राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर,एमएलसी तरुण कुमार , डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति डॉक्टर पीएस पांडे, पदमश्री से सम्मानित किसान चाची ने दीप प्रज्वलित कर किया।किसान मेला के उद्घाटन से पूर्व अतिथियों ने किसानों के द्वारा लगाए गए फल और सब्जियों के प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।इस मेले का थीम खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर रखा गया है।किसान मेला में विश्व विद्यालय के अलाबे अलग अलग तरह के 160 स्टॉल भी लगाया गया है।मेले में बिहार के अलावा झारखंड, उड़ीसा, बेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के किसान पहुंच रहे है।वही किसान मेले में विश्व विद्यालय के द्वारा विकसित किए गए नए कृषि संयंत्र और बीजों के साथ नई तकनीक की जानकारी हासिल कर रहे है।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के डरोरी गांव में किसान अमृत ठाकुर ने गोभी की फसल अपने खेतों में लगाई है।जिसमें खास बात है की पीला,बैगनी रंग की गोभी की फसल लगाई है।किसान अमृत ने बताया की उन्होंने पूसा स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय से विभिन्न रंग के प्रभेद की गोभी की फसल खेत में लगाकर प्रयोग किया था।जिसमें कोई मेहनत नही की गई या कोई खाद खली का उपयोग नहीं किया गया।लेकिन गोभी की उपज अच्छी हुई है।उसको देखने के लिए लोग पहुंच रहे है।किसान ने बताया की अगर गोभी के विभिन्न रंगों के प्रभेद की खेती किसान करे तो इसकी अच्छी उपज होंगी।वही अगर इसपर मेहनत खाद आदि समय से दिया जाए तो आमदनी का अच्छा व्यवसाय बन सकता है।

मशरूम उत्पादन ने आज किसानों के लिए नए आयाम खोले है।मशरूम के तरफ लोगो का रुझान बढ़ता जा रहा है।किसान मेला में मशरूम का पकोड़ा खाने के लिए भीड़ उमर रही है।यह वेज होने के साथ प्रोटीन युक्त है।