कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोरमार पंचायत के वार्ड 3 में गुरुवार को डॉक्टर रेड्डी फाउंडेशन के तत्वाधान में किसान गोष्टी का आयोजन किया गया।जिसमें किसानों को विभिन्न खेती के तकनीकी की विस्तार से जानकारी दी गई।वही शून्य जुताई विधि से गेहूं की बुआई, डीएसआर विधि से धान की बुआई आदि की जानकारी दी गई।किसानों को किसान गोष्टी में डॉक्टर रेड्डी फाउंडेशन के कर्मी आशीष कुमार ने जानकारी दी।मौके पर किसान मिथिलेश दास,रामेश्वर दास, रुदल दास आदि मौजूद थे।