डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा में शनिवार से तीन दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ हो गया है।24 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले किसान मेला का उद्घाटन डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा,राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर,एमएलसी तरुण कुमार , डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति डॉक्टर पीएस पांडे, पदमश्री से सम्मानित किसान चाची ने दीप प्रज्वलित कर किया।किसान मेला के उद्घाटन से पूर्व अतिथियों ने किसानों के द्वारा लगाए गए फल और सब्जियों के प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।इस मेले का थीम खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर रखा गया है।किसान मेला में विश्व विद्यालय के अलाबे अलग अलग तरह के 160 स्टॉल भी लगाया गया है।मेले में बिहार के अलावा झारखंड, उड़ीसा, बेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के किसान पहुंच रहे है।वही किसान मेले में विश्व विद्यालय के द्वारा विकसित किए गए नए कृषि संयंत्र और बीजों के साथ नई तकनीक की जानकारी हासिल कर रहे है।