कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के डरोरी गांव में किसान अमृत ठाकुर ने गोभी की फसल अपने खेतों में लगाई है।जिसमें खास बात है की पीला,बैगनी रंग की गोभी की फसल लगाई है।किसान अमृत ने बताया की उन्होंने पूसा स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय से विभिन्न रंग के प्रभेद की गोभी की फसल खेत में लगाकर प्रयोग किया था।जिसमें कोई मेहनत नही की गई या कोई खाद खली का उपयोग नहीं किया गया।लेकिन गोभी की उपज अच्छी हुई है।उसको देखने के लिए लोग पहुंच रहे है।किसान ने बताया की अगर गोभी के विभिन्न रंगों के प्रभेद की खेती किसान करे तो इसकी अच्छी उपज होंगी।वही अगर इसपर मेहनत खाद आदि समय से दिया जाए तो आमदनी का अच्छा व्यवसाय बन सकता है।