विद्यापतिनगर। प्रखंड के मनियारपुर पंचायत में कोरम के अभाव में पैक्स का काम ठप है। जिससे किसानों को पैक्स से मिलने वाली सुविधा नदारत है। जिससे किसानों में मायूसी बनी है। वही मनियारपुर पैक्स भवन में ताला लटके रहने से भूत बंगला में तब्दील बना है। बताया गया है कि पैक्स का चुनाव क़रीब ढाई साल पहले हुआ था। जिसने पैक्स के अध्यक्ष पद पर हेमंत कुमार सिंह चुने गए थे साथ ही ग्यारह सदस्य का भी चुनाव हुआ था लेकिन अध्यक्ष के पक्ष में कोरम नहीं पूरा होने के कारण आज तक पैक्स से किसानों को मिलने वाली सुविधा नदारत बनी है। जिस कारण किसानों में भारी मायूसी है। नतीजन पैक्स का काम नहीं होने से कोई पैक्स भवन पर भी नहीं आते है। जिस कारण भवन में ताला लटके रहने से भूत बंगला बना है। प्रखंड के बीसीओ अजय कुमार ने बताया कि बैठक कर पैक्स का काम करने को लेकर पत्र दिया गया था लेकिन कोरम पूरा नहीं होने के कारण कोई काम नहीं हो रहा है।