मौसम की बेरूखी खरीफ सीजन पर भारी पड़ रही है। भीषण गर्मी से धान का बिचड़ा तैयार करने के लिए धान की नर्सरी लगाने का काम ठप पड़ा है। विगत दिनों जिले में छिटपुट रूप से हल्की बारिश होने पर बीज दुकानों पर किसानों की भीड़ बढ़ गयी थी। लेकिन फिर मौसम की दगाबाजी से धान का बीज गिराने का कार्य प्रभावित हो गया। 25 मई से रोहिणी नक्षत्र में धान का बीज गिराना अच्छा माना जाता है। इसमें किसान इस लंबी अवधि वाले धान का बीज गिराने का काम शुरू कर देते हैं। लेकिन इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने व बारिश नहीं होने से बीज गिराने का कार्य ठप पड़ा है। लिहाजा जिले में करीब 20 प्रतिशत ही धान का बिचड़ा तैयार करने के लिए किसान बीज गिराए हैं। जबकि बारिश हुई रहती तो 30 से 35 प्रतिशत तक धान बीज किसान गिरा चुके होते। किसानों का कहना है कि बारिश में विलंब होने से इस साल धान की खेती पिछड़ने के आसार दिख रहे हैं। किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कुछ किसान बीज खरीदने के लिए बारिश की राह देख रहे हैं। इससे निजी बीज दुकानों से धान बीज की खरीदारी की रफ्तार धीमी है। जिले में 1.83 लाख हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य है। डीएओ चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि बारिश नहीं होने से धान का बिचड़ा तैयार करने में किसानों को परेशानी हो रही

बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गयी 7 वर्षीया बच्ची अंचला कुमारी की मौत नदी में डूब जाने के कारण हो गयी। थाना क्षेत्र के कटहां गांव निवासी लालबाबू की सात वर्षीय पुत्री अंचला कुमारी बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गयी। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गई। स्थानीय लोगों ने शव को निकालने का प्रयास किया लेकिन शव नहीं मिल पाया। शुक्रवार को बड़ा जाल डालने के बाद तीन बजे शव मिला। पुलिस ने शव को पोष्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। घटना स्थल पर सीआई मुन्ना कुमार, हलका कर्मचारी सविता कुमारी मौजूद थीं। पुष्टि थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की है।

राजेपुर थाना क्षेत्र के भुवालीडीह गांव में गुरुवार की देर शाम बांस की टाट को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। जिसमें बड़े भाई मनोज राम, उसकी पत्नी कांति देवी, मंझले भाई अशोक राम की पत्नी निर्मला देवी व उसके परिवार के सदस्यों ने मिलकर लाठी और दाब से पीटकर छोटे भाई दिनेश राम (25) की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के ससुराल मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपटी थाने के बनघरा से ससुर फगुनी राम, सास सुनीता देवी, साला रुपेश राम व अन्य परिवार के लोग भुवालीडीह पहुंचे।

जिले में फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसको लेकर उद्यान निदेशालय से 298 हेक्टेयर में बाग लगाने के लिए लक्ष्य मिला है। इसमें केला 205 हेक्टेयर,आम 38 हेक्टेयर, लीची 50 हेक्टेयर व 5 हेक्टेयर में अमरूद के बाग लगाए जाएंगे। आम का बाग लगाने के लिए जिला उद्यान विभाग के वेबसाइट पर आगामी 30 जून तक आवेदन किसान दे सकते हैं। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर इस योजना का लाभ मिलेगा। प्रति हेक्टेयर कितने लगेंगे पौधे केला के बाग के लिए प्रति हेक्टेयर 3086 पौधे लगाए जाएंगे। केला के टिशू कल्चर प्रभेद किसानों को मुहैया कराया जाएगा। सघन बागवानी के तहत प्रति हेक्टेयर 400 आम के पौधे लगाए जाएंगे। सामान्य रुप से प्रति हेक्टेयर 100 आम के पौधे लगाए जाते हैं। लीची के सघन बागवानी के तहत प्रति हेक्टेयर 394 पौधे लगाए जाएंगे। वही ंसामान्य रूप से लीची के 100 पौधे प्रति हेक्टेयर लगाए जाते हैं। वहीं अमरूद के प्रति हेक्टेयर बागवानी के लिए 278 पौधे लगाए जाएंगे। केला,आम,लीची व अमरूद की बागवानी पर 50 प्रतिशत अनुदान केला,आम, लीची व अमरूद की बागवानी के लिए किसानों को कुल लागत पर 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ मिलेगा। किसानों को बाग के लिए विभाग के द्वारा पौधे मुहैया कराए जाएंगे। किसानों को सिर्फ दस प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा। केला के बाग के लिए प्रति हेक्टेयर 1.25 लाख की लागत पर अधिकतम 62 हजार 500 रुपये अनुदान मिलेगा। आम व लीची के बाग के लिए प्रति हेक्टेयर कुल लागत 60 हजार रुपये पर 30 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। अमरूद के बाग के लिए प्रति हेक्टेयर लागत 60 हजार रुपये पर 30 हजार अनुदान भुगतान का प्रावधान किया गया है।

होल्डिंग टैक्स वसूली में नगर परिषद इस बार फिसड्डी साबित हुआ है। इस वित्तीय वर्ष में नगर परिषद को मिली राजस्व वसूली के लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 48 फीसदी ही राजस्व वसूली हो सकी है। रक्सौल के 38 सरकारी कार्यालयों पर वित्तीय वर्ष 2014- 15 से 2022-23 तक कुल 1 करोड़ 49 लाख 21 हजार 312 रुपया होल्डिंग टैक्स बकाया है। इस मुख्य कारण कर संग्राहकों की शिथिलता और सरकारी भवनों के अधिकारियों द्वारा जान बूझकर सक्रियता नहीं बरते जाना बताया जा रहा है। इससे जहां एक ओर विकास कार्य अवरुद्ध हो रहा है। वहीं नप की आय में कमी भी आ रही है। नप क्षेत्र में है कुल दस हजार होल्डिंगधारक नगर परिषद क्षेत्र में कुल 10,000 होल्डिंग धारक है। इनमें मात्र 5,500 होल्डिंग धारकों ने ही टैक्स जमा कराया है। जबकि 4,500 होल्डिंग धारकों ने अभी तक अपना टैक्स नहीं जमा कराया है। किन किन कार्यालयों पर कितनी राशि है टैक्स बकाया पूर्व रेलवे रक्सौल के यहां सर्वाधिक 84 लाख 77 हजार 459 रुपया होल्डिंग टैक्स बकाया है। अनुमंडल कार्यालय रक्सौल पर 6 लाख 46 हजार 410 रुपये, प्रखंड कार्यालय रक्सौल पर 7 लाख 49 हजार 998 रुपया, आईसीडीएस कार्यालय पर 22,354 रूपये, स्वास्थ्य विभाग के आवासीय परिसर पर 37,823 रुपये, पशुपालन कार्यालय पर 1 लाख 11 हजार 391 रुपये, पीएचईडी कार्यालय पर 73,421 रुपये, व्यापार मंडल कार्यालय पर 1लाख 70 हजार 4 रुपया, बीआरसी कार्यालय पर 1 लाख 17 हजार 288 रुपये, हरिहर महतो मध्य विद्यालय तुमडिया टोला पर 69 हजार 366 रुपये सहित 38 सरकारी कार्यालयों पर करीब तीन लाख रूपये से अधिक की राशि का बकाया है। नगर परिषद क्षेत्र के सभी होल्डिंग टैक्स बकायेदारों से जल्द से जल्द टैक्स जमा कराने को कहा गया है। अन्यथा जुर्माना राशि वसूली के साथ विधि सम्मत कर्रावाई होगी।

सुगौली बाजार के मस्जिद पहुंचे मदरिस,लोगों को दिया संदेश।

सुगौली के नौ खिलाड़ी स्टेट एथलीट प्रतियोगिता में पटना हिस्सा लेने गए।

सुगौली के किसानों को अधिक लाभ के लिए सरकार चला रही है बागवानी मिशन,मिलता है पूरा अनुदान।

सुगौली के रौशनपुर में नौ दिनों का श्री राम महायज्ञ का हुआ समापन,किया गया भंडारे का आयोजन।

सुगौली प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में हुआ खरीफ महाअभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम ,जानकारी के अभाव में नही पहुंचे किसान।