चिरैया थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में महज एक बुलेट के लिए ससुराल वालों ने गला में फंदा डालकर एक विवाहिता की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका विरमा देवी उक्त गांव निवासी जयकिशुन साह की पत्नी थी।

  मोतिहारी मुफस्सिल थाने में तीन माह से पोस्टेड गृहरक्षक चालक राजदेव राय की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। चालक सुगौली थाना क्षेत्र के रामपुर चिकनौटा गांव का रहने वाला था। गश्ती से लौटने के बाद उसे उल्टी व पेट में दर्द होने लगा। इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया।

19वें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा भारती ने दहेज हत्या मामले में दोषी पाते हुए नामजद मृतक के पति को दस वर्षों की सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। सजा पाने वाला रक्सौल थाना के अहिरौलिया निवासी अरुण यादव उर्फ अनिल कुमार यादव हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक नियुक्ति के लिए अब तक 55 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है। इसमें 36 हजार ने आवेदन किया है। इन आवेदकों में वर्तमान में विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत दो हजार से अधिक नियोजित शिक्षक भी शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने आयोग से आवेदन से संबंधित जानकारी मांगी, जिसमें यह बात सामने आई। मालूम हो कि एक लाख 78 हजार पदों पर शिक्षक नियुक्ति होनी है। 15 जून से आवेदन लिये जा रहे हैं। 12 जुलाई आवेदन के लिए अंतिम तिथि घोषित है। नियुक्त होने वाले शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा रहेगा विभाग ने साफ किया है कि इस नियुक्ति प्रक्रिया में नियोजित शिक्षक भी भाग ले सकेंगे। आयोग से नियुक्त होने वाले शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा रहेगा। जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 और 2020 में ग्राम पंचायतों और नगर निकायों द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति में भी बिहार निवासी होने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई थी। वर्ष 2006 की नियमावली में संशोधन के बाद यह व्यवस्था की गई थी। विभाग द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गई है कि नियमावली 2012 के बाद विभिन्न स्तर के शिक्षकों के लिए लगभग एक लाख 68 हजार पद पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी हुआ, जिसमें राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने की स्वतंत्रता थी। इसमें राज्य के बाहर के 3400 अभ्यर्थी नियोजित हुए। इनमें अधिकतर पूर्वी यूपी और झारखंड के हैं।

टीबी के मरीजो को गोद लेने के लिए अब लोग आगे आने लगे हैं। पकड़ीदयाल अनुमंडल के सभी टीबी मरीजों का गोद लिये जाने के बाद मोतिहारी शहर के टीबी मरीजों को गोद लिया गया।अब सुगौली व संग्रामपुर के साथ अरेराज में भी मरीजों को गोद लिया गया है।भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में चेयर मैन विभूति नारायण सिंह की अध्यक्षता में आशीष प्रताप सिंह प्रबंध कार्यकारणी सदस्य भारतीय रेड क्रॉस मोतिहारी, हेमचंद्र जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण मोतिहारी, विकास महर्षि निदेशक उपेन्द्र शर्मा बीएड कॉलेज पूर्वी चंपारण व ललित कुमार जिला समन्वयक पीएमएनपीवाई(पोषण योजना) की बैठक हुई। जिसमें हेमचंद्र जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण, आशीष प्रताप सिंह व विकाश महर्षि ने मिलकर बाढ़ग्रस्त प्रखंड सुगौली के सभी यक्ष्मा के मरीज को गोद लिया। हेमचंद्र जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण ने कहा कि पूर्वी चंपारण से टीवी मुक्त हो इसके लिए हमलोग एक टीम बना के सुगौली प्रखंड के सभी मरीजों को गोद लेने का निर्णय किए हैं।जिसमे हमलोग के टीम के अनेक लोग निश्चय मित्र बनेंगे। आशीष प्रताप सिंह ने कहा की प्रधान मंत्री के द्वारा पूरे भारत से यक्ष्मा से मुक्त करने के लिए जो आह्वान किया गया है। उसमें पूर्वी चंपारण को टीबी मुक्त करने के लिए वे लोग सुगौली विधानसभा के तमाम मरीजों को गोद लेने के लिए एक टीम बना के सभी मरीजों को 4 जुलाई को देंगे। वहीं रेड क्रॉस के चेयरमैन मैन विभूति नरायण सिंह के पहल पर आज एल एन डी के प्रचार्य प्रो अरुण मिश्रा व संग्रामपुर के जिला पार्षद पंकज कुमार द्ववेदी ने संग्रामपुर के सभी टीबी रोगी को गोद लेने की घोषणा किया। जुलाई से मरीजो को पौस्टिक आहार देंगे।

प्रधान सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग बिहार पटना पंकज कुमार के द्वारा बुधवार को ओबीसी हॉस्टल अंबिका नगर मोतिहारी एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास लुअठांहा मोतिहारी का निरीक्षण किया ।ओबीसी हॉस्टल अंबिका नगर मोतिहारी में 100 छात्रों के विरुद्ध 81 छात्र नामांकित है । जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास, लुअठांहा, मोतिहारी में 100 के विरुद्ध 70 छात्र नामांकित हैं । छात्रावास में आवासित छात्रों से उन्होंने स्वयं संपर्क किया । साथ ही सुविधाओं एवं समस्याओं से वे अवगत हुए। छात्रावास में सभी योजनाओं का लाभ छात्रों को प्रदान करने हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । छात्रावास में छात्रों के लिए रहन-सहन, खानपान,लाइब्रेरी,ऑनलाइन क्लासेज, कंप्यूटर,बिजली, पंखा, बेड आदि की समुचित व्यवस्था की गई है । प्रति छात्र को प्रतिमाह 9 किलो चावल एवं 6 किलो गेहूं एवं 1000 रुपए प्रतिमाह छात्रावास भत्ता प्रदान की जाती है । इस अवसर पर डीएम सौरभ जोरवाल, उप विकास आयुक्त समीर सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रेष्ठ अनुपम आदि उपस्थित थे।

सदर अस्पताल में 37 प्रकार की जांच होती है। मगर डॉक्टरों के द्वारा प्रतिदिन अधिकांश मरीज को लिखे जाने वाले थायरॉयड की जांच यहां नहीं होती है। जिससे मरीजों को परेशानी होती है। लैब से मिली जानकारी के अनुसार यहां हेमोग्लोबिन, आरबीसी, सीबीसी लिपिड प्रोफाइल जांच ,सोडियम , लीवर ,हेपटाइटिस बी की जांच , यूरिन जांच , कल्चर जांच सहित अन्य जांच होती है। पुष्टि लैब इंचार्ज आबिद ने की

राज्य में तिल, तीसी और मोटे अनाज के बीज की कमी जल्द पूरी होगी। कृषि विभाग के फार्म पर इन फसलों का फाउंडेशन बीज तैयार किया जाएगा। इसके अलावा खरीफ, गरमा और रबी की अन्य फसलों के बीज का भी उत्पादन किया जाएगा। बीज उत्पादन में बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की कवायद चल रही है। इसी के तहत राज्य के 237 कृषि फार्म पर विभिन्न फसलों का फाउंडेशन बीज तैयार किए जा रहे हैं। इसमें 230 अनुमंडल बीज गुणन क्षेत्र और सात जिला स्तरीय कृषि फार्म हैं। खरीफ, रबी और गरमा की ज्यादातर फसलों की खेती कर उन्नत किस्म के बीज उपजाए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने चौदह करोड़ 91 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इस बार तिल, तीसी और मोटे अनाज के बीज पर ध्यान दिया गया है। सोयाबीन, मड़ुआ, सांवा के साथ ही बाजारा के फाउंडेशन बीज भी तैयार किए जाएंगे। इसके उपयोग से फसल उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी। किसानों को बीज आसानी से मिल जाएंगे।

रक्सौल शहर के वार्ड नंबर 19 स्थित कॉलेज रोड़ शिवपुरी मोहल्ले में सड़क पर नाले का गंदा पानी बह रहा है। कॉलेज रोड की सड़क से इसकी सतह नीचे होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारण कि नप प्रशासन द्वारा नाले की उड़ाही व सफाई के साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जो नप प्रशासन के सफाई व्यवस्था के दावों का पोल खोलता नजर आ रहा है। लेकिन इसकी चिंता न तो नप प्रशासन को है और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ही। आवागमन में हो रही मोहल्ले के लोगों को परेशानीमोहल्ले के मनोज कुमार सिंह, मनोरंजन तिवारी पिंटू कुमार, सुरेश कुमार, राहुल कुमार एवम सुधीर कुमार मिश्र आदि का कहना है कि नप प्रशासन द्वारा सड़कों के दोनों किनारे जाम पड़े नालों का जीर्णोद्धार नहीं किए जाने के कारण मोहल्ले के लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। लेकिन इसकी चिंता किसी को नहीं है। इससे मोहल्ले के लोगों को आवागमन में काफी समस्या हो रही है। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नही ंहो सका है। फेल है ड्रेनेज सिस्टम शहर में ड्रेनेज सिस्टम पूर्ण रूप से फेल हो चुका है। कहीं नाले है तो उड़ाही व सफाई के बिना जाम पड़े हुए है। वहीं कहीं नाले भी नहीं है, अगर है भी तो जीर्णोद्धार के अभाव में ध्वस्त पड़े हुए है। जिससे पानी का निस्तारण सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। कहते है अधिकारी नप के ईओ डॉ मनीष कुमार का कहना है कि नप प्रशासन द्वारा नालों की उड़ाही व सफाई कार्य लगातार जारी है। ऐसे में कहीं जाम व ध्वस्त पड़े नाले शेष रह गए है तो शीघ्र एक अभियान चलाकर सफाई के साथ जीर्णोद्धार कराया जाएगा। ताकि जल निस्सरण की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो।

रक्सौल रामगढ़वा रेल खंड के बीच कोड़ीहार कनना रेल फाटक सोलह सी पर कार्यरत गेट मैन संजय प्रसाद 35 की सोमवार देर रात संधिग्ध स्थिति में रेल फाटक स्थित कमरे में हो गयी।