Transcript Unavailable.

पीपराकोठी थाना क्षेत्र के बलथरवा गांव में शनिवार को बिरनी काटने से जख्मी एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा कविंद्र यादव का दो वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार बताया जाता है। मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। 

सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत मोतिहारी-पीपराकोठी मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनकट के समीप सड़क दुर्घटना में शामिल चापाकल मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुपडीह गांव निवासी 60 वर्षीय सकुर मियां बताया गया है।

ब्रेकिंग मोतिहारी। हरसिद्धि, ओलाहा में हुई हत्याकांड में एफआईआर दर्ज, 11 नामजद। मृतक जगरनाथ सिंह की पत्नी के आवेदन पर हुई करवाई। अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में 4 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार। मुख्य अभयुक्त मदन सिंह अभी भी पुलिस पकड़ से है फरार। भूमि विवाद में गुरुवार को हुई थी जगरनाथ सिंह की हत्या।

ब्रेकिंग मोतिहारी। पीपराकोठी में बस दुर्घटना में घायल एक की हुई मौत। एनएच पर कृषि विज्ञान केंद्र के समीप शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई थी यात्री बस। घायल एक यात्री की देर रात मौत हो गई।  दुर्घटना में आठ यात्री घायल हुए थे। बेतिया मझौलिया के मझरिया गांव के सुकई मुखिया का पुत्र राजू कुमार बताया जाता है मृतक।

थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव के समीप अरेराज बेतिया मुख्य मार्ग पर पेड़ से एक बाइक टकरा गई जहां बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। पश्चिमी चंपारण जिला के जगदीशपुर थाना अंतर्गत मोतीपुर हलखोरवा गांव निवासी शिवशंकर यादव का 18 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार व शिवनाथ यादव का पुत्र अर्जुन कुमार अरेराज मंदिर से पूजा कर बाइक से अपने घर अन्य दोस्तों के साथ लौट रहे थे। 

मुरारपुर में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता पुष्पा देवी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका मुरारपुर गांव निवासी किशन राम की पत्नी थी। घटना का कारण पति-पत्नी का आपसी विवाद होने की भी चर्चा है।

तुरकौलिया थाना क्षेत्र के भेला छपरा गांव के समीप देर शाम लापरवाह कार की ठोकर से महिला की मौत हो गई। ठोकर मारने के बाद कार भी असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार में सवार व चालक फरार गए। मृतका का का नाम सुगी खातून है जो पटखौलीय गांव की रहने वाली थी। मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 28 ए को 1 घंटे तक जाम कर दिया ।

मधुबन थाना के कृष्णानगर गांव के सरेह में विद्युत प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ किसान की मौत गुरूवार को हो गयी है। मृत किसान कृष्णानगर गांव के निवासी शिवजी राय(62) थे। खेत पटवन करने के लिए विद्युत का तार गांव के सरेह में बिछाया गया था। इसी क्रम में वह करंट की चपेट में आ गए हैं।

Transcript Unavailable.