हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग हनुमान चौक निवासी पिंटुलाल शर्मा के दरवाजे पर लगे एक केवी का मोटर अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गयी है । इस मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है । पीड़ित ने अपने आवेदन में कहा है कि हमारे घर के बाहर लगे एक केवी बिजली का मोटर चोरों द्वारा कट्टर से काटकर चोरी कर ली गयी है । वहीं इस मामले में पुलिस घटना स्थल पहुंच कर आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों को पहचानने में जुटी है ।
सोनपुर -हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के पुरानी गंडक पुल स्थित गजराज चौक से पुलिस ने एक ई रिक्शा से जा रहे अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद करते हुए दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी देते हुए हरिहरनाथ ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने शनिवार को बताया कि ई-रिक्शा से शराब तस्करों ने कार्टून में पैक कर 50 बोतल अंग्रेजी शराब शुक्रवार को लेकर जा रहा था । यह कुल 19 लीटर अंग्रेजी शराब के जप्त करते हुए दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर-बिहार सरकार लगातार मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को सफल बनाने के लिए प्रयत्न कर रही है । इस योजना में करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं लेकिन भ्रष्टाचार की कारण यह योजना नल जल सफल नहीं हो रहा है । दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि इसमें वार्ड सदस्य व मुखिया अन्य कर्मियों के कमीशन के कारण गुणवत्ता पूर्ण कार्य नही होने के कारण यह योजना सफल नही पूर्ण रूप से हो रही है । कहि नल है तो जल नही ,कहि पाइपलाइन टूटी हुई है तो कही स्टेप्लाइज्र नही तो कही टँकी फूटी हुई है । ऐसा ही एक मामला सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में ग्रामवासी 3 वर्षों से शुद्ध जल पानी पीने के लिए विवश है वही पंचायत सचिव मैनेजर सिंह ने वार्ड 11 के वार्ड सदस्य को नल जल के लिए ₹15 लाख के करीब सरकारी राशि दी थी जिसे नल जल योजना का काम पूरा करा कर लोगों को शुद्ध जल मुहैया करा सके लेकिन वार्ड सदस्य के कार्यो में लापरवाही के कारण यहां के लोग शुद्ध जल पानी पीने को विवश है । इस संबंध में पंचायत सचिव एवं अधिकारियों ने वार्ड सदस्यों से निकासी की गई राशि को शीघ्र नल जल मुहैया कराने की बात कही लेकिन इस पर अनदेखी करने के कारण उस पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज करते हुए पंचायत सचिव मैनेजर सिंह ने कहा कि नल जल योजना में 7 लाख 28000रुपये का गबन का मामला करने का आरोप लगाते हुए सोनपुर थाने में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की है । प्राथमिकी दर्ज सोनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ सुदर्शन कुमार के आदेश पर वार्ड सदस्य व वार्ड सचिव पर प्राथमिकी दर्ज की गई है । पंचायत सचिव का कहना है कि पूर्व के वार्ड सदस्य विष्नु कुमार शर्मा व वार्ड सचिव राहुल कुमार ने मिलकर ₹1500000 के करीब सरकारी खाता से निकासी कर लिया है उसके द्वारा नल जल योजना का पूरा काम भी नहीं कराया गया है । प्रखंड कार्यालय से कई बार कार्य पूरा करने के लिए भी नोटिस दी गई है वही तकनीकी सहायक ने बताया कि उनके द्वारा 7719 00 रुपये मात्र खर्च किए गए हैं विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के पुरानी गंडक पुल स्थित गजराज चौक से पुलिस ने एक ई रिक्शा से जा रहे अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद करते हुए दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी देते हुए हरिहरनाथ ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने शनिवार को बताया कि ई-रिक्शा से शराब तस्करों ने कार्टून में पैक कर 50 बोतल अंग्रेजी शराब शुक्रवार को लेकर जा रहा था । यह कुल 19 लीटर अंग्रेजी शराब के जप्त करते हुए दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में कोई ऐसा पंचायत नहीं है जहां सरकारी योजनाओं की लूट खसोट एवं कागज पर विकास दिखाकर धरातल पर खानापूर्ति नही की जा रही हो । सबसे ज्यादा लूट खसोट मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, स्वच्छता योजना के अलावा कई योजनाओं में हो रही है । मनरेगा योजना में तो इतनी होती है कि कई मजदूरों व ग्रामीणों ने नाम नही छपाने के शर्त पर सारी बातों के खुलासा किया कि उनका नाम मनरेगा मजदूर में रहने के बावजूद उन्हें रोजगार नहीं मिलती है और जनप्रतिनिधियों एवं इसमें संलिप्त लोगों के मिलीभगत से मनरेगा के कार्य मजदूरों से न कराकर जेसीबी व अन्य यंत्रो से कराकर कागजो पर मजदूरों को दिखाकर पैसे को रकम जब आती है तो कम पैसे मजदूरों को देकर उनकी राशि को उठाओ जनप्रतिनिधि एवं उनके अधीनस्थ कर्मी कर कर लेते हैं और मजदूर अपनी बदहाल व्यवस्था एवं रोजगार के लिए दर- दर की ठोकर खाते हैं । हर योजनाओं में लूट- खसोट है । विकास के सरकारी कार्यो में कमीशन निर्धारित हो गया है इसे कहीं ना कहीं बिहार के आर्थिक स्थिति कमजोर करने के लिए भी साजिश तो नही चल रही है । बिहार के बदहाल व्यवस्था का मुख्य कारण है बेरोजगारी, रोजगार का साधन उपलब्ध नहीं होना । योजनाओं में बंदरबांट होना । कार्य पूर्ण रूप से गुणवत्ता पूर्ण नहीं होना कहीं ना कहीं बिहार की बदहाल व्यवस्था के यह भी एक कारण है । ऐसा ही एक मामला मनरेगा योजना क्रियान्वयन में सरकारी निर्देशों की धज्जियां जमकर उड़ाई जा रही । मजदूरों को रोजगार देने के बजाय दिनदहाड़े छोड़ रात के अंधेरे में जेसीबी, ट्रैक्टर और हाइवा से कार्य किया जा रहा है। सोनपुर प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत बैजलपुर केशो का एक मामला सामने आया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
39 लीटर शराब के साथ दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया से 39 लीटर देसी शराब के साथ दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बता दें कि शराब का धड़ल्ले से अवैध कारोबार सभी जगहों पर चल रहा है और इसी क्रम में छापेमारी कर पुलिस ने शराब भी बरामद की और दंपति को भी गिरफ्तार किया गिरफ्तार दंपत्ति छपरा निवासी बी कुमार जी और उनकी पत्नी शिव कुमारी देवी है वही दोनों को जेल भेज दिया गया है
सैदपुर के वार्ड 12 में बिजली गुल रहने से लोगों की हो रही है परेशानी
दरौदा थाना क्षेत्र के कोराडी गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रक पोल में टक्कर मार दिया, जिसे मौके पर ही खलासी की मौत हो गई इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि ट्रक चालक अनियंत्रित हो गया तथा वे पोल में जाकर टक्कर मार दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पानापुर मशरक मुख्य सड़क पर रसौली बिंद टोली गांव के समीप जर्जर स्थिति में ब्रिटिश कालीन पुल पहुंच गया है । पुल की स्थिति को देखते हुए राहगीर भी इस • रास्ते भारी वाहन लेकर जाना मुनासिब नहीं समझते हैं । इस कारण पानापुर , तुर्की , बकवा , महमदपुर , रसौली सहित दर्जनों गांवों के लोगों को मशरक मुख्यालय में जाने के लिए लम्बी दूरी तय कर वैकल्पिक रास्ते की तलाश करनी पड़ती है । तरैया विधायक जनक सिंह की पहल पर सड़क ठेकेदार के द्वारा उक्त पुल की हल्की मरम्मत कराकर पैदल व बाइक चलने के योग्य तो बनाया गया लेकिन जर्जर उक्त पुल पर कभी भी किसी बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जास कता है ।
हसनपुरा प्रखंड के गायघाट स्थित मध्य विद्यालय के उर्दू शिक्षक नुरुल होदा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की घटना पर शोक की लहर दौड़ गई । उनके निधन पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव कुणाल कुमार सिंह , संजय यादव , सचिव चंद्र शेखर राम , प्रह्लाद राम , जयराम यादव , अखिलेश सिंह , मनीष द्विवेदी , राजीव सिंह , भानू प्रताप भास्कर , कृष्णानंद त्रिपाठी , कविता कुमारी , मुमताज खान आदि ने शोक व्यक्त किया है ।
