सोनपुर रेलवे स्टेशन सोनपुर के प्लेटफार्म संख्या-02 पर खड़ी गाड़ी संख्या-12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के इंजन से पीछे दूसरा साधारण बोगी के शौचालय के पास लावारिस हालत में रखा एक पिट्ठू बैग में तलासी के दौरान पुलिस ने 30 पीस 8 पी0एम0 व्हिस्की टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब को पुलिस ने गुरुवार को जप्त कर लिया है । इस बात के जनकारी देते हुए रेल थनाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि लावारिस अंग्रेजी शराब जो प्रत्येक 180ml तथा एक प्लास्टिक के थैला में 48 पीएम व्हिस्की टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180ml का कूल- 14.04 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया । इस संबंध में रेल थाना में प्रथमिकी दर्ज कर धारा- 30(a)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत केस दर्ज की गई lअधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

टेंपो बाइक की हो जोरदार टक्कर दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो शंकर थाना क्षेत्र के बल्ली मोड़ के पास टेंपो बाइक की जोरदार टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं आनन-फानन में सदर अस्पताल में दोनों व्यक्तियों को भर्ती कराया गया हालांकि दोनों व्यक्ति कौन है उनकी पहचान नहीं हो पाई पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है वही काफी गंभीर रूप से चोट लगी है।

नवोदय विद्यालय के छात्र की डूबने से हुई मौत

दारौंदा थाना क्षेत्र के पूर्वी हड़सर में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो पक्षों से तीन लोग घायल हो गए । घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । घायलों में रवींद्र मिश्र के पुत्र अनूप कुमार मिश्र , अनंत मिश्र एवं रजनीश कुमार मिश्रा शामिल हैं ।

इसुआपुर थाना क्षेत्र के इसुआपुर सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक हुई चोरी इसुआपुर थाने में युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में मालिक राजेश कुमार महतो पिता गौतम महतो धामा गाँव निवासी ने बताया कि वह इसुआपुर बाजार में सब्जी खरीदने गए थे और वहीं पर वे अपने हीरो स्प्लेंडर बाइक बीआर 04 ए एफ 8316 लगाकर सब्जी खरीदने चले गए जब वह सब्जी खरीद कर वापस आए तो देखा कि बाइक अपनी जगह पर नहीं है उनके द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन बाइक की कोई पता नहीं चल सका इस मामले में इसुआपुर थाने में राजेश महतो द्वारा आवेदन दिया गया है ।पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।

Comments


सोनपुर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ,डीजे,अश्लील गानों पर रहेगी पूर्ण प्रतिबंध ---अपर थनाध्यक्ष अरविंद कुमार सोनपुर--- दुर्गा पूजा को लेकर सोनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई । जिसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ,पूजा समितियो , बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों के साथ अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार व पीएसआई रवि शंकर कुमार ने गुरुवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक करते हुए कई दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न हो इसको लेकर कई बिंदुओं पर विस्तार से जनकारी उपस्थित लोगों को दी । उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी त्यौहार पूरी तरह शांति के साथ सभी समुदाय के लोग मनाते हैं इसके लिए थाना क्षेत्र के लोग बधाई के पात्र हैं । उन्होंने यह भी कहा कि विधि व्यवस्था के साथ ही पुलिस पब्लिक का सहयोग आवश्यक है । अपर थनाध्यक्ष अरविंद कुमार ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए पूजा समिति के सदस्यों को उन्होंने कहा कि सभी पूजा समिति के लोगों को लाइसेंस लेकर ही पंडाल व माँ दुर्गा के प्रतिमा स्थापित करेगे । पूजा एवं मेला का आयोजन करेंगे अगर किसी भी तरह का हंगामा या माहौल बिगड़ता है तो इसकी सूचना प्रशासन दे । दुर्गा पूजा के आयोजन और प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है । अपरथानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि डीजे बजाने व अश्लील गानों पर प्रतिबंध है । पंडाल के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे साथ ही अग्निशमन यंत्र रखना होगा ,खुला हुआ विधुत के तार नही रखे । उन्होंने शांति समिति के लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला मैसेज फोटो और वीडियो पोस्ट नहीं करेंगे साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है । रात्रि 10 बजे तक ही बाजा बजाना है । डीजे बजाने वाले पर एफआईआर दर्ज होगी । विधि व्यवस्था को खलल उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों को विशेष कड़ी नजर रखी जाएगी । महिला व पुरुष के लिए माँ के दर्शन के लिए अलग अलग व्यवस्था करना होगा । सभी लोगों से शांति और सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील किया । उन्होंने यह भी कहा कि जिन जिन स्थानों पर मां की प्रतिमा स्थापित होगी इसकी सूचना प्रशासन को दे । सूचना नहीं देने वाले पर होगी कड़ी कार्रवाई। पुलिस सदैव आपकी सेवा के लिए तत्पर रहेगी । इस मौके पर उपस्थित रहे -- मुखिया रामा शंकर प्रसाद राय ,शांति देवी प्रतिनिधि ,आंनद चौधरी, समाजसेवी लालबाबू कुशवाहा, पूजा समिति सदस्य मुन्ना गुप्ता ,सुनील कुमार सिंह,उदय नारायण सिंह,अरविंद चौरसिया,राजकुमार पासवान, दीपा कुमार,प्रेम प्रकाश गुप्ता,मनोज राय,विवेक कुमार,विजय कुमार,प्रेम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य क्षेत्र के पूजा समिति सदस्य उपस्थित रहे ।
Download | Get Embed Code

Sept. 22, 2022, 10:20 p.m. | Tags: autopub  

3 दिनों बाद हेल्प डेस्क काउंटर पर पहुंची प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय पर चल रहे हैं नामांकन में हेल्प डेस्क पर मुख्य प्रभारी के रूप पर तैनात अनिता कुमारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी 3 दिनों से लापता थी लेकिन खबरों के असर के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिता कुमारी हेल्पडेस्क पर पहुंची और अपने काम में जुट गई इस मौके पर अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

सोनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोनपुर थाना क्षेत्र के पहलेजा शाहपुर प्रवेजा सड़क मार्ग में पुलिस ने एक कार में बैठे शराब धंधेबाज के छापामारी कर 40 लीटर देसी शराब व डेढ़ लीटर अंग्रेजी शराब को जप्त करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि अंग्रेजी शराब डेढ़ लीटर और 40 लीटर देसी शराब को एक कार में बैठे तीन धंधेबाज को मौके पर मंगलवार को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार युवक शाहपुर दियरा के विशाल कुमार, पलामू के आशीष कुमार ,बेगूसराय के विक्की पौदार को गिरफ्तार किया गया। तीनो पर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। वही दूसरी ओर सबलपुर नवल टोला में छापामारी कर 25 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार धंधेबाज श्याम बाबू कुमार पिता नगीना राय सबलपुर नवल टोला के रहने वाला है उससे भी जेल भेज दिया गया ।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सोनपुर-रेल संपत्ति चोरी के मामले में 4 -5 वर्षो से फरार चल आरोपी को आरपीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार आरोपी शंभू शर्मा पिता स्वर्गीय जय किशोर शर्मा घर गोपालपुर थाना अवतार नगर जिला सारण के निवासी है । आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने यह भी बताया कि रेल संपत्ति के एक मामले में कोर्ट द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारंट निकला था । जिसके बाद न्यायालय द्वारा जारी संदर्भित गिरफ्तारी अधिपत्र तामील क्रम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के निरीक्षक रूपेश कुमार के साथ सहायक उप निरीक्षक विपिन कुमार एवं टीम द्वारा अभियुक्त चार-पांच वर्षो से फरार चल रहे आरोपी को छपमारी कर उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर- रेलवे स्टेशन सोनपुर के प्लेटफार्म संख्या-02 पर शराब के साथ धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इस बात के जनकारी देते हुए सोनपुर रेल थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि अंग्रेजी शराब के साथ 2 युवक को गिरफ्तार किया गया । दो शराब धंधेवाज का नाम शिव शंकर कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता रामनाथ पटेल के पास से 6 बोतल मैजिक मोमेंट्स वोडका अंग्रेजी शराब प्रत्येक 750 एमएल का तथा (2) बबलू कुमार, उम्र 26 वर्ष, पिता मिथिलेश महतो, दोनों का घर साकिन- खड़गपुर, वार्ड नंबर- 11, थाना- देसरी, जिला- वैशाली के निवासी है । बबलू कुमार के पास से 6 बोतल मैजिक मोमेंट्स वोडका अंग्रेजी शराब प्रत्येक 750ml एवं 3 बोतल अंग्रेजी शराब प्रत्येक 375 एमएल का कूल 10•125 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है । दोनों शराब धंधेवाज के ऊपर विभागीय करवायी करते हुए जेल भेजा दिया गया ।

दो विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ सोनपुर थाने में विधुत विभाग ने किया एफआईआर सोनपुर-- सोनपुर विद्युत विभाग के एसडीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर विद्युत विभाग के जेई हरेराम नारायण ने अपने टीम सुनील प्रसाद ,तेजस्वी कुमार, बबन सिंह सहित अन्य टीम के सदस्यों ने सोनपुर थाना क्षेत्र गंगाजल के छितरचक व पहलेजा शाहपुर दियरा में छापामारी कर विद्युत चोरी करने के आरोप में 2 लोगो के खिलाफ सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर विद्युत विभाग के जेई हरे राम नारायण ने मंगलवार को बताया कि ध्रुब कुमार पिता बैजनाथ राय ग्राम छितरचक गंगाजल ने मेन सर्विस वायर में मीटर से पहले तार को टाइपिंग कर दूसरे तार द्वारा मीटर को बाईपास कर विद्युत ऊर्जा का उपयोग कर रहा था जिससे विभाग को ₹14060 का क्षति हुई है वही रामसुंदर राम पिता गंगा राम ग्राम पहलेजा शाहपुर दियरा पो सोनपुर ने 60875 रुपये विधुत का बकाया राशि रखने के कारण विधुत विच्छेद कर दिया गया था । इन्होंने मेन सर्विस वायर में मीटर से पहले तार को टाइपिंग कर दूसरे तार द्वारा मीटर को बाईपास कर विद्युत ऊर्जा का उपयोग कर रहा था । जिसमे विभाग को रु 75533 का क्षति हुई है । इनके ऊपर विभागीय करवायी करते हुए सोनपुर थाने में 2 लोगो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है । इस कार्रवाई के बाद चोरी से बिजली जलाने वालों लोगो में हड़कंप मचा हुआ है।