सोनपुर विद्युत विभाग के एसडीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर विद्युत विभाग के जेई हरेराम नारायण ने अपने टीम सुनील प्रसाद ,तेजस्वी कुमार, बबन सिंह सहित अन्य टीम के सदस्यों ने सोनपुर थाना क्षेत्र गंगाजल के छितरचक व पहलेजा शाहपुर दियरा में छापामारी कर विद्युत चोरी करने के आरोप में 2 लोगो के खिलाफ सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर विद्युत विभाग के जेई हरे राम नारायण ने मंगलवार को बताया कि ध्रुब कुमार पिता बैजनाथ राय ग्राम छितरचक गंगाजल ने मेन सर्विस वायर में मीटर से पहले तार को टाइपिंग कर दूसरे तार द्वारा मीटर को बाईपास कर विद्युत ऊर्जा का उपयोग कर रहा था जिससे विभाग को ₹14060 का क्षति हुई है वही रामसुंदर राम पिता गंगा राम ग्राम पहलेजा शाहपुर दियरा पो सोनपुर ने 60875 रुपये विधुत का बकाया राशि रखने के कारण विधुत विच्छेद कर दिया गया था । इन्होंने मेन सर्विस वायर में मीटर से पहले तार को टाइपिंग कर दूसरे तार द्वारा मीटर को बाईपास कर विद्युत ऊर्जा का उपयोग कर रहा था । जिसमे विभाग को रु 75533 का क्षति हुई है । इनके ऊपर विभागीय करवायी करते हुए सोनपुर थाने में 2 लोगो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है । इस कार्रवाई के बाद चोरी से बिजली जलाने वालों लोगो में हड़कंप मचा हुआ है।

सोनपुर-- रेलवे स्टेशन सोनपुर के प्लेटफार्म संख्या-02 पर शराब के साथ धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इस बात के जनकारी देते हुए सोनपुर रेल थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि अंग्रेजी शराब के साथ 2 युवक को गिरफ्तार किया गया । दो शराब धंधेवाज का नाम शिव शंकर कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता रामनाथ पटेल के पास से 6 बोतल मैजिक मोमेंट्स वोडका अंग्रेजी शराब प्रत्येक 750 एमएल का तथा (2) बबलू कुमार, उम्र 26 वर्ष, पिता मिथिलेश महतो, दोनों का घर साकिन- खड़गपुर, वार्ड नंबर- 11, थाना- देसरी, जिला- वैशाली के निवासी है । बबलू कुमार के पास से 6 बोतल मैजिक मोमेंट्स वोडका अंग्रेजी शराब प्रत्येक 750ml एवं 3 बोतल अंग्रेजी शराब प्रत्येक 375 एमएल का कूल 10•125 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है । दोनों शराब धंधेवाज के ऊपर विभागीय करवायी करते हुए जेल भेजा दिया गया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

गुजरात से गांव शव पहुंचते ही परिजन में मचा कोहराम

मारपीट व गोली मारने के मामले में पीड़ित युवक का चल रहा पीएमसीएच में इलाज हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हवेली पर नगर के रहने वाले बाइक मिस्त्री मुकेश कुमार प्रजापति का कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा गोली मार दी गई थी साथ ही साथ मारपीट भी किया गया था इस मामले में उनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है वहीं उन्होंने कई लोगों पर आरोप लगाए हैं और प्राथमिकी भी दर्ज कराई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दरौदा सिवान मुख्य मार्ग पर फिसल कर एक बाइक चालक गिर गया जिसे गंभीर चोटें लग गई है घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था कि बाइक चालक दरौदा से सिवान के तरफ जा रहा था तभी उसकी बाइक फिसल गई जिसके कारण बाइक चालक असंतुलित होकर गिर गया जिसे गंभीर चोट लग गई जा रहे राहगीरों की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया

दरौदा प्रखंड के इंदौली गांव मेपुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ छापेमारी कर एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर सीवान जेल भेज दिया । इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि थानेदार कैप्टन शहनवाज ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज इंदौली गांव निवासी दुखहरण प्रसाद को 7 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधिकारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।

गेराज मालिक को असामाजिक तत्वों के द्वारा मारपीट कर किया गया गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती क्वेश्चन का थाना क्षेत्र के टेडी घाट स्थित मसान मयूर के पास 111 संचालक मुकेश कुमार पंडित रवि नगर के रहने वाले हैं उनको मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया वह इस मामले में उन्होंने चार नामजद व अन्य 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है वह इस घटना के बाद सीसीटीवी का वीडियो वायरल हो रहा है।

दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी पर ऑडियो सुने या डाउनलोड करें ।

सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के मुरथान गांव में रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर रूपेश कुमार व सहायक उप निरीक्षक पवन पंकज के साथ अन्य पुलिस बल के सहयोग से छापामारी कर फरार चल रहे अभियुक्त दशरथ राम उम्र 62 वर्ष पिता स्व मुन्नी राम को रविवार को गिरफ्तार कर लिया । इस बात के जनकारी रेलवे सुरक्षा बल के पुलिसकर्मी ने बताया कि सोनपुर थाना क्षेत्र के मुरथान के दशरथ राम को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपी रेल के संपत्ति चुरा कर फरार चल रहा था जहां कोर्ट वारंट जारी होने के आधार पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को रेलवे न्यायालय मजिस्ट्रेट के समक्ष सोमवार के दिन प्रस्तुत किया जाएगा ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में हरी सब्जियों के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है जहां हरी सब्जियों के दामों में उछाल आने से उपभोक्ता परेशान देखे जा रहे हैं वही इस संबंध में बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के बाद हरी सब्जियों के खेतों में पानी लग गया है .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।