हसनपुरा स्थित दाहा नदी पर बने पुल की स्थिति खराब हो चुकी है । दाहा नदी के बढ़ते जलस्तर के अलावा जलकुंभी के जमाव हो जाने से पुल पर काफी दबाव बढ़ गया है । इससे पुल के दोनों छोर पर दरार पड़ गई है । बता दें कि सैकड़ो वर्ष पुराने पुल का हाल काफी खराब हो गया था । जहां विगत 20 वर्ष पूर्व पुल की रिपेयरिंग कराई गई थी । अत्यधिक लोडेड वाहन को गुजरने की अनुमति आज तक नहीं है । वहीं रिपेयरिंग के बाद से आज तक इस पुल के सहारे हजारों वाहन व लोगों को प्रतिदिन गुजरना होता है । आज इस पुल में दरार हो जाने से क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए हैं । पुल के एक छोर उसरी के बाजार के गरीबदास मठ जो कि पुल समीप की दीवार की मिट्टी ध्वस्त हो चुकी है । जबकि दूसरे तरफ हसनपुरा की तरफ पुल के सड़क में दरार पड़ गयी है । लोगों का कहना है किजलकुंभी जमा होने से पुल पर काफी दबाव बढ़ गया है वहीं मरे मवेशियों को जमाव होने से दुर्गंध भी आ रही है । लोगों ने बताया कि अगर स्थानीय प्रशासन इसपर ध्यान नही दिया तो पुल की स्थिति गम्भीर और बनती जा रही है । दर्जनों गांवों के लोग बराबर गुज़रते हैं : इस पुल से प्रतिदिन उसरी खुर्द , उसरी बुजुर्ग , शेखपुरा , निजामपुर , भिखपुर भगवानपुर , कन्हौली , सिसवांकला , गायघाट आदि सहित दर्जनों गांव के लोग बराबर गुज़रते हुए नजर आते हैं । वहीं , हसनपुरा सेंट्रल बैंक , अरंडा गोला बाजार , प्रखंड कार्यालय , एमएच नगर थाना , गुरुजवा जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा बस स्टैंड के लिए लोग पुल होकर जाते - आते रहते हैं । जिससे हमेशा पुल पर प्रति मिनट में सैकड़ो लोग का आना जाना रहता है । यहां तक के स्कूल के बच्चे स्कूली भान से इस पुल से सड़क को पार कर गुजरते रहते हैं ।
हेल्प डेस्क पर नियुक्त बीईओ नामांकन के प्रथम दिन ही रहीं अनुपस्थित,अभियार्थी रहे परेशान। नगर पंचायत चुनाव को लेकर हुसैनगंज प्रखंड के पंचायत गोपालपुर जिसे नवगठित नगर पंचायत बनाया गया है।जिसका प्रथम वर्ष का चुनाव मुख्य पार्षद,उप पार्षद, वार्ड पार्षद के बीच हो रहा है। जहां नामांकन स्थल प्रखंड मुख्यालय हि चयनित हुआ है। वहीं अलग-अलग 4 टेबल में एक टेबल हेल्पलेस के लिए बनाया गया जो बहुत महत्वपूर्ण है। जहां से सभी जानकारियां चुनाव से संबंधित दी जाती हैं। गौरतलब हो कि हेल्प डेस्क टेबल पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिता कुमारी की नियुक्ति कि गई है।एआरो एवं बीडिओ राकेश कुमार चौबे के निरक्षण के दौरान गायब रहीं। वहीं आज प्रथम दिन के नामांकन में पूरे दिन अनुपस्थित रही। जिसको लेकर नामांकन से पूर्व क्षेत्र के सभी छोटे बड़े पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी हेल्प डेस्क पहुंचकर अपनी पूर्ण जानकारी लेकर नामांकन कराने से पूर्व अवगत हो जाते हैं कि हमारे कागजात पूर्ण रूप से संतुष्ट हो लेते हैं। जहां पुनः नामांकन पत्र दाखिल करते हैं।नगर पंचायत गोपालपुर से कई प्रत्याशीयों ने अपने कागजात के जांच और कमियों को समझने के लिए पहुंचे जहां बीईओ के अनुपस्थिति को लेकर कई लोग कई बातें स्पष्ट नहीं समझ पाए। वहीं कुछ सहायक शिक्षक मौजूद थे जिन्होंने जैसे तैसे करके लोगों को समझाया गया। नोडल पदाधिकारी से पुछने पर असंतुष्ट जवाब मिला कि मुझे जानकारी नहीं है। बीईओ की अनुपस्थित रहने से नामांकन स्थल पहुंचे कई प्रत्याशियों को परेशानी झेलना पड़ा। हालांकि डेस्क पर उपस्थित सहायक शिक्षकों ने जैसे-तैसे आज का दिन का कार्यक्रम पूरा किया गया।
दरौदा सिवान मुख्य मार्ग पर टेढ़ी मोड़ के पास असंतुलित होकर एक बाइक चालक गिर गया जिसे गंभीर चोट लग गई घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था कि बाइक चालक दरौदा से सीवान की तरफ जा रहा था तभी उसकी बाइक ठोकर से टकरा गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीवान जिले के हसनपुरा नगर पंचायत चुनाव को ले पांचवे दिन वार्ड पार्षद पद पर 16 लोगों ने अपना - अपना नामांकन कराया । जलालपुर से नईम अशरफ वार्ड 17 , हसनपुरा से ओमजी प्रसाद , वार्ड 13 , रुखशार खातून वार्ड 16 , मालती देवी वार्ड 13 ,मोहमद इस्माइल वार्ड 11 , शाहीद सिद्दीकी वार्ड 13 , नईमा परवीन वार्ड 13 , मेहदी हसन वार्ड 11 , अरंडा से इजहारुल हक वार्ड 9 , अन्नू देवी वार्ड 12 , सद्दाम अली वार्ड 7 , प्रिती कुमारी वार्ड 6 , राधिका देवी वार्ड 12 , मलाहीडीह से लक्ष्मी देवी वार्ड 15 व उसरी बुजुर्ग वार्ड 3 से ज्ञांती देवी ने टेबल नंबर तीन पर मनरेगा पीओ अरविंद कुमार दास के समक्ष नामांकन कराया ।मौके पर रिटर्निंग आफिसर राकेश कुमार , बीडीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी राजेश्वर राम , बीसीओ मिथलेश कुमार , नाजिर बालक कुमार , विजय कुमार के अलावे थाने के पुअनि अमरेंद्र कुमार व के सअनि हरिशंकर राय सहित अन्य पुलिस बल उपस्थित थे ।
हसनपुरा प्रखंड के सुरहुरिडीह निवासी व पत्रकार विजय राज के मां राधिका देवी ( 65 वर्ष ) सुबह करीब 8 बजे निधन हो गया । वे काफी दिनों से लिवर कैंसर से ग्रसित थी । जिनका इलाज बनारस चल रहा था । तभी सुबह अचानक निधन हो गई ।निधन के पश्चात सभी पत्रकारों , शुभ चिंतकों व सगे - संबंधियों में शोक की लहर दौड़ गई । दिवंगत राधिका देवी ने पति धर्मदेव यादव सहित एक पुत्री व तीन पुत्रों सहित हराभरा परिवार को छोड़कर चली गई । उनका दाह संस्कार गांव स्थित श्मशान घाट में देर शाम किया गया । शोक व्यक्त करने वालों में उमा शंकर , दिलशाद हुसैन उर्फ प्यारे बाबू , आबिद राज , फिरोज हैदर , संतोष सिंह , सतेंद्र कुमार , महाबीर कुमार , ताज मोहम्मद , रौनक खान , मोहम्मद कैफ , समीर हासमी , इम्तियाज अहमद , शबाब हुसैन , मनोज कुमार आदि शामिल है ।इस दौरान पत्रकारों ने हसनपुरा पनिसरा स्थित दो मिनट का मौन धारण कर दिवगंत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र के दरौदा में बंदरों की आतंक से ग्रामीण परेशान है क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना था आए दिन बंदरों के झुंड के झुंड आकर घर के आसपास लगाए गए पेड़ पौधे तथा साग सब्जी के पौधे को तोड़कर तहस-नहस कर बर्बाद कर रहे .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
परसा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में 2 दिनों से हो रही रुक-रुक के बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
पानापुर थाना क्षेत्र के उभवा सारंगपुर गांव निवासी दिनेश साह को दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने एवं घर से निकाल देने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति को गिरफ्तार कर लिया इस मामले में पीड़िता पिंकी देवी ने दिनेश साह सहित सास , देवर सहित आधे दर्जन लोगों पर दहेज उत्पीड़न के केस दर्ज कराई थी वही पुलिस ने धनौती गांव से शराबी पिंटु कुमार सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को मंडल करा छपरा भेज दिया गया
दरौदा प्रखंड क्षेत्र मैं लगातार हो रही बारिश के बाद जहां मौसम में नमी आ गई है तथा किसानों के चेहरे खिल गए हैं वही लगतार बारिश के कारण लोगों के जनजीवन भी प्रभावित हो रहे हैं लगतार हो रही बारिश के बाद लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की रात से रूक रूककर शुरू हुई बारिश लगता र जारी है । इस झमाझम बारिश से किसानो के चेहरे मुस्कान लौट आई है । कुछेक जगह जमकर हुई बारिश के कारण खेत पानी से लबालब हो गए हैं । कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद हुई मुसलाधार बारिश से धान की फसलों को काफी लाभ पहुंचा है । खेतों में पानी लगने के बाद किसान यूरिया और अन्य खाद की खरीद को लेकर दुकानों पर भाग - दौड़ कर रहे हैं । बारिश के बाद किसान जयराम , नवल किशोर , दहारी प्रसाद , राजेश्वर प्रसाद आदि ने बताया कि दो दिनों की झमाझम बारिश होने के बाद अब हम लोगों की सोई हुई उम्मीदें एकबार फिर से जग गई है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
