पानापुर ( सारण ) देर शाम पानापुर बाजार से मोबाइल का टॉर्च जलाकर अपने घर लौट रही युवती से बाइक सवार युवक झपट्टा मारकर मोबाइल लूट फरार हो गए । जानकारी के अनुसार पानापुर - तरैयां मुख्य सड़क मार्ग होकर फकुली की युवती अपने घर एंड्रॉयड मोबाइल का टॉर्च जलाकर जा रही थी । इसी दौरान बाइक सवार युवती के हाथ से मोबाइल छिन कर तरैया की तरफ भाग गए
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी पर ऑडियो सुने या डाउनलोड करें ।
दरौदा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बदलते मौसम के बाद सर्दी खासी बुखार से पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि बदलते मौसम के बाद सर्दी खांसी बुखार एवं वायरल बुखार से पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बाइक का टायर फटने से फील्ड ऑफिसर की हुई मौत हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहंस पंचायत के भलीसर टोला निवासी राजकिशोर यादव के पुत्र मृत्युंजय यादव के बाइक का टायर फटने के बाद उनकी मौत हो गई परिजनों ने बताया कि 3 साल पहले गुजरात के स्टील प्लांट में काम करता था वहां से सिवान आने के बाद मिशन बजाज में फील्ड मैनेजर के रूप में कर्रथा जिले के 15 अलग-अलग जगहों में काम देखता था इसी क्रम में अपने मैनेजर के साथ गाड़ी से जा रहा था वही दरोगा था गांव के पास टायर फटने से चोट आई और गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के दौरान मौत हो गई।
सोमवार की सुबह माँझी थाना पुलिस ने जांच के क्रम में जयप्रभा सेतु के चेकपोस्ट पर तीन तस्करों समेत शराब लदी कार बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शराब लदी कार मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बिहार के समस्तीपुर जा रही थी। इसी बीच सूचना पाकर माँझी चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कार को रोक कर जांच की। जांच के क्रम में तस्करों ने कार में शराब होने से इनकार किया हालाँकि पुलिस की सख्ती के आगे टूट गए और विशेष तहखाने को तोड़ कर पुलिस ने शराब बाहर निकाला। तस्करों ने कार की सीट के पीछे बने विशेष तहखाने में 15 पेटी अंग्रेजी शराब छुपा रखी थी।कार में सवार तीनो तस्कर क्रमशः भूपेन्द्र सिंह संजय बघेल तथा हनीफ खान ग्वालियर के निवासी बताये जाते हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दरौदा एकमा मुख्य मार्ग पर फिसल कर एक बाइक चालक गिरा हुआ घायल घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था की बाइक चालक ,दरौदा से एकमा जा रहा था सभी उसकी बाइक फिसल गई जिसके कारण बाइक चालक असंतुलित होकर गिर गया जा रहे राहगीरों की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया बाइक चलाक एकमा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दरौंदा महाराजगंज मुख्य मार्ग के थाना क्षेत्र के सिरसांव गांव स्थित झोर पुल के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक निजी विद्यालय के शिक्षक की मौत हो गई । जिसकी पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली गांव निवासी मोहन सिंह उर्फ दयाशंकर सिंह बताया जा रहा है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली गांव निवासी सह एक निजी विद्यालय का शिक्षक मोहन सिंह उर्फ दयाशंकर सिंह ने ट्यूशन पढ़ाने अपने बाइक से दरौंदा जा रहा था । इसी दौरान दरौंदा तरफ से आ रही एक वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए महाराजगंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । जबकि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है । तथा पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मड़कन निवासी जितेंद्र महतो को टेढ़ीघाट घाट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया वहीं मारपीट के आरोपी को किया गया है गिरफ्तार थानाप्रभारी रामबालक यादव ने बताया कि 6 आरोपितों में 5 जमानत पर हैं जितेंद्र महतो अभी तक पता चला था जिसे जेल भेज दिया गया है।
48 पैकेट देसी शराब को पुलिस ने किया बरामद हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 48 पीस देसी शराब बरामद किया है वही पुलिस ने बताया कि शराब धंधेबाज पुलिस को आता देख फरार हो गया शराब धंधेबाज का नाम अलगू चौधरी है जो अवैध रूप से शराब का कारोबार गांव में करता है वही शराब जप्त करने के बाद उसे सीज कर दिया गया।
सगुनी के उत्तमपुर नाहर में मिला तैर रहे अधेर अज्ञात महिला का शव
