दरौदा सिवान मुख्य मार्ग पर असंतुलित होकर एक बाइक चालक गिर गया जिससे गंभीर चोटें लग गई घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था कि बाइक चालक दरौदा से सीवान की तरफ जा रहा था तभी उसकी बाइक एक ठोकर से टकरा गई जिसके कारण बाइक चालक असंतुलित हो गया और रोड किनारे जा गिरा जा रहे की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है बाइक चालक पचरुखी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

191 लीटर देसी शराब को पुलिस ने पकड़ा धंधेबाज हुए फरार हुसैन का थाना क्षेत्र के मकान मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने 191 लीटर शराब को एक बाइक से बरामद किया है वहीं पुलिस को देखकर बाइक सवार शराब धंधेबाज फरार हो गये वहीं 191 लीटर शराब मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस शराब को जब्त कर थाने में लेकर आए वह इस मौके पर एसआई बीके रंजन थाना प्रभारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

दरौंदा थाना क्षेत्र के डिब्बी चनचौरा बाजार स्थित एक दुकान में रात चोरी कर भाग रहे चौर को चोरी के सामान के साथ ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया । इस संबंध में जलालपुर निवासी दूधनाथ सिंह के पुत्र पप्पू सिंह ने दारौंदा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है । प्राथमिकी में कहा है कि देर रात स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि आपके दुकान का ताला टूटा हुआ है । स्थानीय लोगों ने देखा कि दुकान में चोरी कर दो युवक एक ही बाइक से भाग रहे थे । भागने के दौरान हीरा प्रसाद के घर के समीप वे अनियंत्रित होकर गिर गए । एक युवक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा । पकड़ा गया युवक रसूलपुर थाने के चनचौरा निवासी प्रिंस कुमार है जबकि भागने वाला चोर पांडेयपुर निवासी पंकज कुमार है । ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया युवक , उसकी पल्सर बाइक व बरामद दुकान का इन्वर्टर और बैटरी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया । पुलिस प्रिंस कुमार की निशानदेही पर उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत नयागांव बाजार में एक शराब धंधेबाज को पुलिस ने मौके पर 45 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने शुक्रवार को बताया कि नयागांव बाजार से 45 लीटर देसी शराब के साथ गुरुवार के शाम धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शराब धंधेबाज संजय महतो पिता शिव नाथ महतो घर शिव गुलाम नगर थाना नयागांव के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सोनपुर--पहलेजाघाट ओपी क्षेत्र के कसमर से शराब के नशे में एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इस बात के जनकारी देते हुए पहलेजाघाट ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने गुरुवार को बताया कि कसमर से एक शराबी को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शराबी रामजी महतो पिता ठोरा महतो घर कसमर के निवासी है । शराबी के ऊपर विभागीय करवायी की जा रही है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर पुलिस ने शाहपुर दियारा के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । युवक बराबर पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था जिसे गुरुवार के दिन पत्नी के मरने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस ने पहुंचकर उस युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पहलेजा शाहपुर दियारा के मुकेश कुमार है वहीं दूसरी ओर शराब पीने के आरोप में पुलिस ने नजरमीरा के रंजन कुमार एवं मानपुर के रोहित कुमार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर पुलिस ने पूर्व के आईटी एक्ट केस में एक अभियुक्त को पुलिस ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार युवक अजीत कुमार पिता लाल बाबू राय घर पेझी कपूर थाना मढ़ौरा जिला सारण के रहने वाला है । इस बात के जनकारी देते हुए थनाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि एक आईटी एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । बता दें कि युवती ने 2 मार्च को सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए लिखित आवेदन दिया था कि मेरे पति एवं उसके दोस्त ने मिलकर मेरे साथ अश्लील वीडियो बनाया और उस वीडियो के सहारे ₹500000 की मांग कर रहा था नहीं देने पर वीडियो को वायरल कर दिया । इस पर उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए आरोपी को गुरुवार के दिन गिरफ्तार कर लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।