आज सिवान स्थित भाजपा के पूर्व MLC मनोज सिंह के आवास पर ढाका विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री पवन कुमार जायसवाल जी का शुभ आगमन हुआ तथा राजनीतिक और व्यक्तिगत मुद्दो पर चर्चा हुआ।इस मौके पर अन्य नेतागण व समर्थक मौजूद रहे।

गोपालपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन घायल, एक गंभीर। हुसैनगंज हुसैनगंज प्रखंड नगर पंचायत गोपालपुर में गुरुवार की शाम बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में इमतेयाज अली, शमीम शाह, व सोनू शामिल है। सभी गोपालपुर के लेदरही मोहल्ला का निवासी हैं। इनमें इम्तियाज अली गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे परिजन इलाज के लिए नीतीश अस्पताल लेकर गए। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त तीनों अपने धान खेत में काम कर रहे थे। बारिश आने और हवा चलने के दरम्यान तीनों बचने के लिए खेत के किनारे लगे एक पेड़ के नीचे छिप गए। तभी पेड़ पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से नीचे छुपे तीनों बेहोश हो गए। बारिश थमने के बाद अन्य मजदूर और ग्रामीण वहां पहुंचे और तीनों को वहां से उठाकर गोपालपुर बाजार के नीजी अस्पताल लेकर पहुंचे। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की शाम तेज हवा के साथ लगभग एक घंटे बारिश हुई। इस दौरान बादल भी गरजे और बिजली भी चमकी।

Transcript Unavailable.

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में हो रही बारिश के बाद प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख सड़कों पर जलजमाव देखने को मिल रहा है जहां प्रखंड क्षेत्र में हुई बारिश के बाद सड़कों पर जलजमाव के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा , जहां जलजमाव के कारण दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन को लेकर चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जलजमाव के कारण कभी भी गाड़ी के फिसलन होने की डर बनी रहती है, जिसके कारण आने जाने में लोगों को परेशानी हो रही है

दरौंदा पुलिस को स्थानीय बाजार दरौंदा में छपरा - सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर शुभम भोजनालय ( चंदन होटल ) के समीप से थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज ने देशी पिस्टल व कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है . इस संबंध में सूत्रों का कहना था बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज को किसी ने गुप्त सूचना दिया कि होटल के इर्द गिर्द काफी देर से एक व्यक्ति घूम रहा है . सूचना मिलने के बाद तुरंत दल बल के साथ थाना प्रभारी चंदन होटल के समीप पहुंचे .गाड़ी से उतने के बाद पुलिस को देख कर भागने लगा . संदेह के आधार पर पुलिस उस व्यक्ति को दबोच लिया . शरीर व बैग सर्च करने पर बैग से एक देशी पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ . थाना प्रभारी ने बताया कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था . गिरफ्तार व्यक्ति से पूछ ताछ की गई . लेकिन अभी तक कोई विशेष जानकारी नहीं मिली है . वहीं जिस व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है वह गुठनी थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव के बैजनाथ शुक्ला का 45 वर्षीय पुत्र वेद प्रकाश शुक्ला है . पिस्टल के साथ गिरफ्तार वेद प्रकाश शुक्ला पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के दो अलग - अलग गांवों में ठनका गिरने से दो लड़की घायल हो गयी . वहीं हजारों रुपये की बिजली के उपकरण नष्ट हो गये . बताया जाता है कि दरौंदा प्रखंड के पूर्वी हड़सर गांव में मनीष कुमार के दो तल्ला घर के ऊपर बांस में महाबीर जी ध्वजा लगा था . जिसकी उंचाई आसपास के अन्य पेड़ो से अधिक था . उस पर ठनका गिर गया . जिससे छत के दीवार में दरार आ गया . वही बिजली के तार के माध्यम से बिजली घर मे लगे अन्य उपकरण में फैल गया . जिससे बिजली के उपकरण में तार , पंखा , बल्ब एवं इन्वर्टर जल गया वहीं दूसरा आकाशीय बिजली दरौंदा पासवान टोला पर मुन्ना मांझी के घर के आंगन में गिरा . इस दौरान आकाशीय बिजली तार के माध्यम से घर के अंदर लगे बिजली के बोर्ड में पहुंच गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बचा चोर समझकर ग्रामीणों ने बनाया बंधक पुलिस के हवाले हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शिक्षक में बच्चा चोर समझकर वक्त एक व्यक्ति को ग्रामीणों के द्वारा घंटों बंधक बनाया गया क्योंकि उस व्यक्ति के पास से रस्सी मिठाई समेत अन्य सामान बरामद हुआ वही नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम पता भी नहीं बताया जिससे स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और उक्त व्यक्ति को लेकर जेल पहुंच गए वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच करने के बाद उक्त दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

परसा में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सोनपुर जीआरपी ने बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही सोनपुर स्टेशन पहुंची वैसे ही गाड़ी की तलाशी के दौरान जनरल बोगी से 40 बोतल अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। इस बात की जानकारी देते हुए रेल थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने सोमवार को बताया कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से 40 बोतल अंग्रेजी शराब रविवार को बरामद किया गया है । जो दो पिठु बैग में रखे 75 0ml के 32 बोतल इंपोरियम ब्लू तथा 8 बोतल ऑफिसर चॉइस व्हिस्की। यह सभी शराब यूपी एवं दिल्ली के निर्मित है। सभी शराब 30 लीटर बरामद किया गया है। इस छापामारी में एक भी धंधेबाज पकड़े नहीं गए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर (बिन टोली) मार्ग के निकट करीब आधा दर्जन लावारिस बैग जिसमे कपड़े, टॉर्च, आधार कार्ड ,वोटर कार्ड के साथ अन्य सामान सड़क मार्ग के किनारे लगातार 2 दिनों से सामान इस जगहों पर फेंका रहता है । इसके लेकर आसपास व राहगीर परेशान है। इस बात की सूचना उत्तरी पंचायत के सरपंच मनोज राय ने देते हुए उन्होंने बताया कि एक दिन पहले भी करीब 3-5- बैग इसी सड़क मार्ग में मिला था जिसकी सूचना उन्होंने प्रशासन को दी थी और फिर सोमवार को 4--6 बैग फेंका हुआ दिखा गया है । आसापास के लोगों का कहना है कि ये काम ट्रेन से यात्री के बैग चुराकर भागने वालों गिरोह का होगा तो वही कुछ लोगो का ये भी कहना है कि हो सकता है ये काम स्मैकियर ,शराबी का है जो अपने नशे के पूर्ति के लिए लोगो के सामान छीन छोड़ करता हो।