सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर (बिन टोली) मार्ग के निकट करीब आधा दर्जन लावारिस बैग जिसमे कपड़े, टॉर्च, आधार कार्ड ,वोटर कार्ड के साथ अन्य सामान सड़क मार्ग के किनारे लगातार 2 दिनों से सामान इस जगहों पर फेंका रहता है । इसके लेकर आसपास व राहगीर परेशान है। इस बात की सूचना उत्तरी पंचायत के सरपंच मनोज राय ने देते हुए उन्होंने बताया कि एक दिन पहले भी करीब 3-5- बैग इसी सड़क मार्ग में मिला था जिसकी सूचना उन्होंने प्रशासन को दी थी और फिर सोमवार को 4--6 बैग फेंका हुआ दिखा गया है । आसापास के लोगों का कहना है कि ये काम ट्रेन से यात्री के बैग चुराकर भागने वालों गिरोह का होगा तो वही कुछ लोगो का ये भी कहना है कि हो सकता है ये काम स्मैकियर ,शराबी का है जो अपने नशे के पूर्ति के लिए लोगो के सामान छीन छोड़ करता हो।