गोपालपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन घायल, एक गंभीर। हुसैनगंज हुसैनगंज प्रखंड नगर पंचायत गोपालपुर में गुरुवार की शाम बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में इमतेयाज अली, शमीम शाह, व सोनू शामिल है। सभी गोपालपुर के लेदरही मोहल्ला का निवासी हैं। इनमें इम्तियाज अली गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे परिजन इलाज के लिए नीतीश अस्पताल लेकर गए। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त तीनों अपने धान खेत में काम कर रहे थे। बारिश आने और हवा चलने के दरम्यान तीनों बचने के लिए खेत के किनारे लगे एक पेड़ के नीचे छिप गए। तभी पेड़ पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से नीचे छुपे तीनों बेहोश हो गए। बारिश थमने के बाद अन्य मजदूर और ग्रामीण वहां पहुंचे और तीनों को वहां से उठाकर गोपालपुर बाजार के नीजी अस्पताल लेकर पहुंचे। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की शाम तेज हवा के साथ लगभग एक घंटे बारिश हुई। इस दौरान बादल भी गरजे और बिजली भी चमकी।