दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर मठिया गांव के नवोदय विद्यालय के छात्र आदित्य की 22 सितंबर को सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय देवती के समीप हुई मौत के मामले में मृतक के भाई ने स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है । स्कूल से करीब एक किलो मीटर दूर नहर से 22 सितंबर की दोपहर में शव बरामद हुआ था । मृत छात्र के भाई प्रशांत कुमार गिरि ने दरियापुर थाना में आवेदन देकर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रामानंद प्रसाद , हॉस्टल प्रभारी एसके श्रीवास्तव और गार्ड को आरोपित किया है । आवेदन में लिखा है कि इन सभी लोगों ने मिलकर मेरे भाई आदित्य कुमार गिरि की मारपीट कर हत्या कर दी । साक्ष्य छिपाने के लिए शव को 1 किलोमीटर दूर पर फेंक दिया गया था। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
इसुआपुर ( सारण ) । थाना अंतर्गत अगौथर सुंदर गांव में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है । मृतका इसुआपुर थाना क्षेत्र के अगौथर सुंदर गांव निवासी सागीर अली की 25 वर्षीय पत्नी खुशबून खातून बताई गई है . बताया जाता है कि उसका शव घर के बरामदे से पुलिस ने बरामद किया है । इस सूचना के बाद मृतका के चाचा परसा थाना क्षेत्र निवासी जलालुद्दीन मियां वहां पहुंचे और इस मामले में उनके द्वारा दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । उनके द्वारा बताया गया है कि उनकी भतीजी खूशबुन की शादी के बाद ससुराल वाले 50 हजार रुपए की मांग लगातार कर रहे थे । मांग पूरी नहीं किए जाने के बाद उनके द्वारा खुशबुन खातून की गला दबाकर हत्या कर दी गई है ।
हसनपुरा चुनाव की सरगर्मी काफी तेज हो गयी है । नामांकन का कार्य के बाद नाम वापसी का कार्य किया गया । जहां नाम वापसी से दूसरे यानी अंतिम दिन दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया । इन प्रत्याशियों में वार्ड 4 से मोबीना खातून व वार्ड 18 से नरगिस खातून शामिल हैं । वहीं इसके पहले दिन नाम वापसी में वार्ड 12 से ललिता देवी , वार्ड 17 से इरफान अहमद , वार्ड 18 से मिथुन कुमार व वार्ड 19 से आशिफ अली अपना नामांकन वापस लिया था ।इस तरह से मुख्य पार्षद पद के लिए 10 उम्मीदवार , उप पार्षद पद से 15 उम्मीदवार तथा वार्ड सदस्य पद से 138 उम्मीदवार मैदान में दिख रहे हैं । बता दें कि मुख्य पार्षद पद से 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था । उप पार्षद पद से 15 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था । जबकि वार्ड पार्षद पद से 144 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था । वहीं 25 सितम्बर को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा । 10 अक्टूबर को मतदान व 12 अक्टूबर को मतगणना होना है ।
पानापुर प्रखंड में बगैर वैध विद्युत कनेक्शन एवं आरसीडीसी कटाये अवैध रूप से विद्युत का उपयोग कर रहे आधे दर्जन लोगो पर विद्युत विभाग के जेइ भोला ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है एवं उनपर हजारो रुपये का जुर्माना लगाया है दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने पकड़ी नरोत्तम गांव के सुशील कुमार सिंह पर 12846 रुपए , बेतौरा गांव के गोसाई मांझी पर 12808 रुपए , बेलौर गांव के नन्हक पटेल पर 18756 रूपए का जुर्माना लगाया है । उन्होंने आरोप लगाया है कि बगैर विद्युत कनेक्शन के ये सभी बिजली का उपयोग कर रहे थे ।वही पकड़ी नरोत्तम गांव निवासी लालबाबू सिंह का कनेक्शन काटे जाने के बाद बगैर आरसीडीसी रसीद कटाए बिजली का उपयोग कर रहे थे जेइ ने इनपर 29936 रुपए का जुर्माना लगाया हैवही मीटर बाइपास के बिजली का उपयोग कर रहे बिजौली गांव निवासी जमादार राय पर 13756 रुपए एवं शिवनाथ राय पर 10374 रुपए का जुर्माना लगाया है । विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी कर रहे लोगो मे हड़कंप मचा है ।
पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा लखनपुर मुख्य मार्ग पर बेलौर गांव के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने घर के दरवाजे पर बैठे चार लोगों को रौंद दिया । घटना में दो लोगो की मौत मौके पर हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के संबंध में बताया जाता है कि सतजोड़ा बाजार से लखनपुर की तरफ जा रहा पिकअप वैन अनियंत्रित हो गया एवं अपने घर के दरवाजे पर बैठे चार लोगों को रौंद दिया इस घटना में बेलौर गांव निवासी 81 वर्षीय तसरूद्दीन मियां एवं समरुद्दीन मियां की पत्नी 47 वर्षीया नासबुन बीवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोहम्मद हुसैन एवं रेशमा खातून घायल हो गई ।दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पानापुर में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने छपरा रेफर दिया इस बीच धक्का मारकर भाग रहा पिकअप सड़क के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया ग्रामीणों ने पिकअप चालक की जमकर पिटाई की एवं स्थानीय चौकीदार को सौंप दिया पिकअप चालक की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के बकवा गांव निवासी भोला राय का पुत्र 18 वर्षीय बिजेंद्र राय बताया जाता है । घटना के बाद मृतकों के परिजनों में चीखपुकार मच गई घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह सतजोड़ा लखनपुर मुख्य मार्ग पर मृतकों के शव को रखकर जाम कर दिया जिससे गाड़ियों की कतार लग गई । आक्रोशित ग्रामीण मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे सड़क जाम की सूचना पाकर सीओ रणधीर प्रसाद , थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह एवं मशरक इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद दल ब साथ मौके पर पहुंचे एवं आक्रोशित लोगों को समझाने बुझ का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोग समझने को तैयार नहींमामला बढ़ता देख तरैया और मशरक थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया तब जाकर सड़क से जाम हटा और आवागमन पूर्ण रूप से बहाल हो सका पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया । थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत तसरूद्दीन की पत्नी मुनेशा बीबी के दिये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक को जेल भेजा जाएगा ।
सिवान जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी नेवरीमुख्य मार्ग को और से उसको ने एक व्यक्ति से उसके गले की सोने की चेन छीनकर छीन लिया पीड़ित व्यक्ति टारीनिवासी व्यवसाई शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया जा रहा है इस मामले में सूत्रों का कहना था कि प्रत्यक्षदर्शियों न बताया कि शत्रुघ्न प्रसाद बाबा महेंद्र नाथ से पूजा अर्चना का अपने घरवापस अपने गांव लौट रहे थे तभी अपराधियों ने चैन का भाग गए सभी अपराधी मास्क पहने हुए थे
सोनपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत के जैतिया नेहाल नाथ मंदिर स्थित पीपल के पास ठोरा पासवान के मां के दशकर्म में घर के परिजनों ने वहां दशकर्म के कार्य कर रहे थे । इसी बीच शनिवार के अचानक ठनका गिरने के कारण 7 लोग घायल हो गए। जिसमे 5 अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती है 2 घायलों के परिजनों ने हाजीपुर ले गए है । इस घटना के खबर सुनते ही आसपास के लोगों ने दौड़कर घायल बच्चे एवं युवकों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर ले जाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बनकेरवा में ऑटो की ठोकर से 3 वर्षीय बालक हुआ घायल
इसुआपुर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल हत्याकांड का आरोपी दो फरार चल रहे अभियुक्त को इसुआपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।इस मामले में इसुआपुर थाना अध्यक्ष संजय राम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से इसुआपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी ध्रुव कुशवाहा के पुत्र अर्जुन कुशवाहा और उसी गांव के शंकर साह के पुत्र रामप्रवेश रहा है
हसनपुर सिवान : एमएच नगर थाना के अरंडा में दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत के मामले में मृत बच्चियों की मां सविता देवी के बयान पर यूडी केस थाना में दर्ज किया गया है । थानाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि मृत बच्चियों के शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया गया । बच्चियों मी मां के बयान पर यूडी की प्राथमिकी हुई है । सविता देवी ने बयान में कहा है कि शौच करने के क्रम में उनकी दोनों बच्चियां फिसल कर गहरे पानी में चली गई । यह देख उनके पिता जो शारीरिक रूप से दिव्यांग थे बचाने की कोशिश में तालाब में कूद पड़े लेकिन वे भी पानी में डूबने लगे । यह देख वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने इन्हें किसी तरह से बचा लिया लेकिन बच्चियों की तबतक डूबने से मौत हो चुकी थी । इधर सविता देवी के इस बयान को लेकर गांव व क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का । बाजार गर्म था । दो बच्चियों की मौत दूसरे की घटना के दिन शुक्रवार को गांव व में सन्नाटा पसरा रहा । मृत दोनों बच्चियों की मां सविता देवी , बहन सोनी कुमारी , दादी कलावती देवी , दादा चंद्रिका साह का रो रो कर बुरा हाल था । वहीं आसपास के बच्चियों के पिता विनोद साह को कोस रहे थे ।
