दरौदा सिवान मुख्य मार्ग पर फिसल कर एक बाइक चालक गिर गया जिसे गंभीर चोटें लग गई घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था की बाइक चालक दरौदा से सिवान जा रहा था तभी उसकी बाइक तिरछी मोड़ पर फिसल गई जिसके कारण बाइक चालक असंतुलित होकर गिर गया जिसे गंभीर चोटें लग गई जा रहे राहगीरों की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया बाइक चालक दरौदा थाना क्षेत्र रहने वाला बताया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

लालापुर गांव निवासी इमरान अली का बाइक हुआ डीआरसीसी ऑफिस से चोरी

सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर उत्तरी पंचायत के बिन टोली के रघुवीर महतो के 30 वर्षीय पुत्र नन्हक महतो जो सबलपुर पश्चिमी के कुमार घाट पर बुधवार को स्नान करने के दौरान पैर पिछलने के कारण वह डूब गया जहां उपस्थित लोगों ने हो हल्ला शुरू कर दिया । आसपास एवं घर के परिजनों ने भारी मशक्कत के बाद मृत अवस्था में उसका शव निकाला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

इसुआपुर , थाना क्षेत्र के अगौथर सुंदर पंचायत के पूर्व मुखिया रंगलाल राय व अन्य लोगों पर गांव के दलित बच्चों को कथित तौर पर घर में बंद कर पिटाई किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है । मामले को लेकर इसुआपुर की पूर्व जिला पार्षद गीता सागर राम ने घोर आपत्ति जताते हुए पूर्व मुखिया व घटना में शामिल अन्य लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग ही है । वहीं पूर्व मुखिया रंगलाल राय का कहना है कि मामले को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है । मामला पिछले 21 सितंबरका बताया जा रहा है । बताया जा रहा है कि अगौथर नंदा गांव के कुछ बच्चे डबरा नदी में नहाने गए थे । तभी प्रकाश राय , गुड्डू राय , दिलीप राय तथा चंदन राय वहां पहुंचे तथा नदी में नहा रहे 13 वर्षीय सुधीर कुमार राम तथा 12 वर्षीय प्रेम कुमार राम को पकड़कर मुखिया के घर ले गए । आरोप है कि वहां पूर्व मुखिया के आदेश पर बंद कमरे में बच्चों की पिटाई की गई । पीड़ित बच्चों के परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो वे पूर्व मुखिया के घर गए । वहां से उन्हें गाली गलौज कर भगा दिया गया ।

इसुआपुर।प्रखंड के रामचौरा पंचायत के पूर्व मुखिया तथा प्रखंड के दिग्गज लोकप्रिय नेता सकलदेव प्रसाद राय का निधन मंगलवार की देर रात उनके पैतृक आवास उसुरी में हो गया। उनके निधन से प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव को गहरा सदमा पहुंचा है। बुधवार की सुबह से ही दिवंगत मुखिया के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। वहीं उनके पार्थिव शरीर पर हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रखंड वासियों ने फूलमाला चढ़ाकर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों का ढ़ाढस बंधाया। दिवंगत मुखिया का अंतिम संस्कार बुधवार को डोरीगंज स्थित गंगा घाट पर किया जाएगा।

सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर के नागेंद्र शर्मा की पुत्री काजल कुमारी को सोमवार के रात में अपने घर में सोई हुई थी इसी बीच खिड़की के रास्ते सांप घर में प्रवेश कर उसे डांस लिया। घर के परिवार वालों ने चूहा काटने की बात बता कर अनभिज्ञ हो गए तभी लगभग 1 घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तबीयत खराब होने पर परिवार वालों ने उसे लादकर एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इस घटना के बाद से परिवार वालों में हाहाकार मच गया। आसपास के लोगो ने बताया कि नागेंद्र शर्मा के पुत्री काजल कुमारी की शादी परिवार वालों ने तय कर दी थी लेकिन यह अकस्मात इस घटना से दोनों परिवार वालों में कोहराम मच गया । लड़की का सांपकटी के पहले के रीतिरिवाजों के तहत उसका संस्कार मंगलवार को कर दिया गया । वही परिवार जनों को रो रो का बुरा हाल है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अवैध बालू लदे जप्त ट्रक के चोरों ने 8 चक्कों को चुराकर किया गायब जप्त ट्रक के चक्के के गायब होने से सोनपुर पुलिस की बढ़ी परेशानी सोनपुर ---अवैध बालू के कारोबार कर रहे लोगों पर छापामारी कर अवैध ट्रक को पुलिस ने जप्त करते हुए सोनपुर के डाक बंगला मैदान व सड़क मार्ग में खड़ा कर दिया गया था जहां चोरों ने अपना हाथ सफाई करते हुए जप्त चार ट्रकों के चक्कों को चोरी कर ली है । ट्रक का चक्का चोरी हो जाने की सूचना पुलिस कर्मियों को बेचैनी बढ़ा दी है। इस संबंध में सोनपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक लखन पासवान ने स्वयं के बयान पर ट्रक को चक्का चोरी हो जाने की प्राथमिकी सोनपुर थाने में दर्ज कराई है। एसआई ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि पिछले 6 अक्टूबर तथा 20 अक्टूबर को बालू के अवैध परिचालन को लेकर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एसआई ने प्राथमिक में बताया कि पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा उक्त स्थल पर अनाधिकृत रूप से जप्त ट्रक को हटाने के लिए आदेश प्राप्त हुआ था । इसी ट्रक को हटाने के क्रम में ज्ञात हुआ कि विभिन्न कांड में जप्त 4 ट्रक से कुल 8 ट्रक पहियों का चोरों ने गायब कर दिया गया है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस स्थान पर नशेड़ी एवं लफुआ लड़कों का अड्डा बना हुआ है ।

सोनपुर विद्युत विभाग के जेई रूपेश कुमार ने अपने टीम के साथ चतुरपुर व बाजीतपुर में छापामारी कर 4 उपभोक्ताओं के खिलाफ सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है । प्राथमिकी दर्ज में जेई रूपेश कुमार ने बताया कि रामाशंकर राय पिता स्वर्गीय समा राय व संजय राय घर चतुरपुर टोला सिताबगंज ने मेन सर्विस वायर में टैपिंग कर तार को मीटर बायपास कर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग कर रहा था जिससे विभाग को ₹43160 का राजस्व क्षति हुई है। वही नीतू देवी पति अशोक राय चतुरपुर टोला व अनिल सिंह पिता स्वर्गीय बलदेव सिंह घर बाजीतपुर ,गोपालपुर व शैलेश सिंह पिता स्वर्गीय कपिल देव सिंह बाजीतपुर ने विद्युत का उपयोग अवैध तरीके से कर रहा था जिससे विभाग को राजस्व क्षति हुई है जिसमें नीतू देवी पर ₹29650 ,अनिल सिंह पर ₹42586 ,शैलेश सिंह पर ₹40297 का राजस्व क्षति का आरोप लगाते हुए कुल 4 उपभोक्ता के ऊपर सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिकी मंगलवार को दर्ज करायी है । पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात करते हुए कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है ।न

जदयू के द्वारा निकाला गया सतर्कता व जागरूकता मार्च भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय पर आज जदयू के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा सतर्कता व जागरूकता मार्च निकाला गया जिसमें भाजपा के दोहरी नीति को लेकर भी बात रखी गई वही कहा गया कि भाजपा पूरे राज्य में सौहार्द बिगाड़ना चाहती है और नीतीश कुमार को टारगेट कर रही है।

रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में हो रही बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव देखने को मिल रहा है प्रखंड क्षेत्र में हो रही बारिश के बाद टारी नेवरी मुख्य मार्गों पर जलजमाव देखने को मिल रहा है जहां जलजमाव के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही इस संबंध में लोगों का कहना था कि जलजमाव के कारण लोगों के चार पहिया वाहन के दो पहिया वाहन को लेकर आने जाने में परेशानी हो रही है तथा कभी भी दुर्घटना की दौ डश्रबनी रहती है