बिहार राज्य के सारण जिला मोबाइल वाणी संवाददाता मनीष कुमार ने उपेंद्र कुमार यादव से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना संक्रमण हमारे देश और विश्व से खत्म नहीं हुआ है। इसलिए यह जरुरी है की हम सब सत्तर्क रहें। संक्रमण से बचने के लिए हम सभी को कोरोना टीका के दोनों खुराक लेने के बाद सही समय अवधि के अंतराल में बूस्टर डोज भी जरूर ले लेना चाहिए। जिससे हम खुद को इस बीमारी से बचा सके। साथ ही देश के आर्थिक विकास में अपना योगदान भी दे सकें।खुद भी टीका लें और अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक जरूर करें

थाना चालक की ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबियत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत माँझी। माँझी के चैनपुर गांव निवासी एवम सारण जिले के डेरनी थाना में चालक के पद पर तैनात ललन यादव 55 वर्ष की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। बाद में डेरनी थाना में पदस्थापित पुलिस कर्मियों ने उन्हें तत्काल छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार की रात मृतक का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। निधन की सूचना मिलते ही दरवाजे पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक को एक पुत्र व तीन पुत्रियाँ हैं। तीनो पुत्रियों की शादी हो चुकी हैं। मृतक पिछले दो दशक से माँझी चट्टी के दुर्गापूजा तथा छठ पूजा समिति के संयोजक के रूप में काफी लोकप्रिय व मिलनसार थे। कुछ ही माह पूर्व माँझी से उनका स्थानांतरण डेरनी थाना में हुआ था। गुरुवार को माँझी श्मसान घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हो गया। मुखाग्नि उनके पुत्र श्रीनिवास यादव ने दी। शव यात्रा में पूर्व मंत्री प्रो रविंद्र नाथ मिश्रा पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव पूर्व मुखिया सत्यनारायण प्रसाद यादव नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान राहुल गुप्ता मनोज प्रसाद कमलदेव यादव रंजन शर्मा गोपाल शर्मा मनोज सिंह लवजी सिंह तथा कृष्णा सिंह पहलवान समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

पोखरे में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत दाउदपुर (मांझी) दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार स्थित पोखरा में डूबने से गुरुवार को एक 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक कोहड़ा बाजार निवासी गणेश साह का पुत्र विवेक कुमार बताया जाता है। शव बरामद होने के बाद मृतक के परिवार में हाहाकार मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विवेक सुबह में खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक गायब रहने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान हीं आशंका होने पर जब पोखरे में तलाश की गई तो उसका शव बरामद हो गया। जिसके उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सूचना मिलने पर दाउदपुर थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम के निर्देश पर एएसआई उमाचंद्र शर्मा व मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवा दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। माँ नयनतारा देवी, भाई भीम कुमार व आयुष कुमार समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर मौजूद ओमप्रकाश कुशवाहा समेत राजेश्वर साह, संजय साह, दिलीप प्रसाद, डॉ. जमीर, अनिल प्रसाद, अरुण कुमार सिन्हा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दुख प्रकट किया और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

पचरुखी प्रखण्ड क्षेत्र के दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को बच्चों के बीच पौष्टिक दूध वितरित किए गए। बताते चलें कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को केंद्र में नामांकित बच्चों को दूध वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि सुदूर ग्रामीण इलाकों में अभी भी कई जगहों पर सिर्फ कागजी घोड़े ही दौड़ते नजर आ रहे हैं।

पचरुखी बाइपास सड़क से शराब के नशे में धुत्त युवक गिरफ्तार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान शुक्रवार की अहले सुबह पचरुखी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाइपास सड़क से शराब के नशे में धुत्त एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक आन्दर थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना कुमार राम है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद मुन्ना कुमार राम को फाइन हेतु सिवान भेज दिया।

कल 6.8.2022 को सुबह 8:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी छपरा में।

दरौंदा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एन. एच. 531 पर धनौती हाई स्कूल के समीप दो बाइको की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के संबध में बताया जा रहा है कि पश्चिमी हड़सर गांव निवासी जितेन्द्र प्रसाद के पुत्र रंजीत कुमार प्रसाद व जगदीश महतो की पत्नी देवंती देवी बाइक से सीवान जा रहे थे. ये लोग जैसे ही एनएच सड़क पर चढ़े तब तक दरौंदा की तरफ से आ रहा बाइक सवार युवक पीछे से टक्कर मार दिया. जिसमे आगे वाला बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया. जिसमे दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल दोनों लोगों को राहगीरों की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर मुबारक अली ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

chapra jn. par Varanasi jone ke GM ka aag man

इसुआपुर प्रखण्ड के डटरा पुरसौली पंचायत के भगवानपुर उत्कर्मीक मध्य विद्यालय के प्रांगण में शिक्षक अभिभावक गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें सौकड़ों अभिभावको ने भाग लिया वही सभी शिक्षकों एवम अभिभावकों ने अपना अपना विचार शिक्षा सुधार के प्रति रखा वहीँ अपने पंचायत में लगातर शिक्षा वेवस्था में सुधार के लिए प्रयास कर रहे मुखिया अजय राय ने गोष्टी में भाग लिया और संवाद के दौरान सभी अभिभावकों को शिक्षा ,अनुशाशन,पुस्तक,शारारिक स्वक्षता, उपस्थिती का महत्व बताया और कहा कि अब अपना समाज धीरे धीरे जागरूक हो रहा है और यह जागरूकता बरकरार रहा तो हमारा शिक्षित और सम्प्पन समाज की स्थापना का संकल्प अवश्य पूर्ण होगा और अपना पंचायत राज्य में एक उद्धरण होगा।मौके पर प्रधानाध्यापक नवल किशोर बैठा ,उपेन्द्र साह, विकास कुमार,प्रीति कुमारी ,वार्ड सदस्य मिथलेश शर्मा,प्रतिमा देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।