पचरुखी प्रखण्ड क्षेत्र के दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को बच्चों के बीच पौष्टिक दूध वितरित किए गए। बताते चलें कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को केंद्र में नामांकित बच्चों को दूध वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि सुदूर ग्रामीण इलाकों में अभी भी कई जगहों पर सिर्फ कागजी घोड़े ही दौड़ते नजर आ रहे हैं।
