बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने मोहम्मद मुर्तजा से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की अगर कोई संक्रमित व्यक्ति आस-पास होगा तो सावधानी के साथ उनके साथ संपर्क करेंगे। संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग लगातार करते रहना चाहिए।उनका ईलाज डॉक्टर के मार्गदर्शन में करेंगे। इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति से अच्छे से बर्ताव कर उनके मन से हर तरह के भय को खत्म करना होगा। ताकि उनका मन शांत रहे और वो संक्रमण से जल्दी ठीक हो सके। इसके साथ ही उन्हें अच्छा और साफ पौष्टिक आहार लेना चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए सावधानी और समझदारी जरुरी है। कोरोना झाड़-फूँक से नहीं बल्कि सावधानी और दवा से ठीक होगा

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने मोहम्मद मुर्तजा से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो कोरोना टीका का दोनों डोज ले चुके हैं। कोरोना टीका लेने के बाद उन्हें बहुत सुरक्षित महसूस हो रहा है। उनके बच्चें अभी बहुत छोटे हैं। इसलिए वो टीका के लिए पात्र नहीं हैं।लेकिन वो चाहते हैं उनके बच्चों को भी टीका जल्द दिया जाये। यह टीका बहुत अच्छा और सुरक्षित है। सभी लोगों को कोरोना टीका की सभी खुराक जरूर लेनी चाहिए। 

सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के दोन गांव में बीते दिनों हुए चाकूबाजी मामले में दोन गांव निवासी बलिराम साह घायल हो गये थे। जिनकी इलाज के दौरान की मौत हो गई। वही इसको लेकर पीड़ित गया प्रसाद ने रीमा देवी समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रीमा देवी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि पीड़ित ने अपने दिए गए आवेदन में बताया था कि घर में नाली के पानी बहाने को लेकर बात विवाद हो गया था। जिसके बाद उक्त लोगों ने बलिराम शाह पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गोरखपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

इसुआपुर : इसुआपुर में प्रसिद्ध महावीरी अखाड़ा झंडा मेले का आयोजन 26 अगस्त को किया जाएगा । इसुआपुर पैक्स गोदाम परिसर में इसके लिए ग्रामीणों की एक बैठक हुई । इसुआपुर के इस झंडा मेले का शुभारंभ सन 1988 में हुआ । तब से कोरोना काल को छोड़कर लगातार इस झंडा मेले का आयोजन किया गया । इसमें हजारों की संख्या में लोग भाग लेते हैं । आसपास के कई गांवों से झंडा का जुलूस मेले में आता है । इस मेले में नृत्य संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया होता है । बैठक में पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा , सरपंच राजेश कुमार कुशवाहा , अमरनाथ प्रसाद , शारदानंद सोनी , हृदयानंद सिंह कुशवाहा , ऋषिकेश पंडित , जितेंद्र शाह , रामजी प्रसाद महादेव साह , विमल प्रसाद , हरि नारायण प्रसाद , प्रमोद साह उप मुखिया , शैलेश चौबे सहित दर्जनों लोग शामिल थे

बिहार राज्य के सारण जिला के बरबट्टा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने रिंकी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उन्होंने बुस्टर डोज़ ले लिया है।उनके परिवार के सदस्य ने भी टीका ले लिया है।उनके घर में सात परिवार है जिसमे सभी ने टीका ले लिया है बस दो बच्चे है जिनकी उम्र पूरी नहीं है जिस कारण उनको टीका नहीं लगा है।

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने धीरज कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना वायरस एक दूसरे से फैलता है इससे बचने के लिए मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग कर दो गज की दुरी बनाये रखे। साथ ही कोरोना का वैक्सीन जरूर लगवाए। उम्र पूरा नहीं होने के कारण उन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगाया है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने रणधीर कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करते रहना है। उन्होंने कोरोना का एक डोज़ लिया है अभी दूसरे डोज़ का टीका नही लिया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

चोरी की बाइक के साथ चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा और उसे स्थानीय पुलिस के हवाले किया। घटना बुद्धवार की है जब उक्त चोर चोरी की बाइक खड़ी कर दाउदपुर पुरानी चट्टी बाजार पर किसी दुकान में खा- पी रहा था। तभी किसी की नजर बाइक पर पड़ते ही इसकी सूचना बाइक ऑनर को दिया। जैसे ही बाइक ऑनर व अन्य लोग पहुचे शातिर चोर बाइक लेकर एकमा की तरफ भागने लगा।जिसे ग्रामीणों ने पीछाकर छपरा सिवान स्थित नंदलाल सिंह कालेज के समीप बाइक समेत दबोच लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सरन जिला से घनश्याम भगत ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमित कुमार से बातचीत किया। अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने कोविड का तीनो टीका ले लिया है। टीका लेने से वे खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। उनके परिवार में सभी लोगों ने कोविड का टीका लगवा लिया है।