बिहार राज्य के जिला सारणके परसा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से विकाश के साथ अरविन्द कुमार बता रहें हैं की इन्होने कोरोना टीका का दोनों डोज ले लिया है और बूस्टर डोज भी लगवा लिया है। पहला डोज लेने के एक हफ्ते के बाद बुखार आया था और तबियत खराब हो गया था। इसलिए प्रधानमंत्री से अनुरोध कर रहें हैं की जो गरीब लोग हैं उनका टीका के बाद यदि तबियत ख़राब हो जाता है तो सरकार को उसपर भी ध्यान देना चाहियें। और ये सभी से अपील कर रहें हैं की टीका जरूर लगवाएं
इसुआपुर ( सारण ) । इसुआपुर स्थानीय पुलिस ने भकुरा भीठी - शिवगंज सड़क स्थित सुम्हां गांव के पास से संदेहास्पद स्थिति में एक कार को बरामद किया है । कार में भारी मात्रा में बिजली के तार रखे हुए हैं । जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकारी बिजली के तार की चोरी कर ले जाया जा रहा था । तेज गति से भाग रहे कार को देख पुलिस को शक हुआ । जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया । जिसे देखकर चालक कार छोड़कर फरार हो गया ।
परसा सारण।।व्यक्तिगत शिक्षा के माध्यम से शौक्षिक अवसर पर हुआ सेमिनार
बारिश के बाद नाली और सड़क में अंतर कर पाना मुश्किल हो रहा है गुदरी बाजार से लेकर राजेंद्र कॉलेज तक ।
बिहार राज्य के जिला सारण के परसा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से विकाश कुमार के साथ बाहरमाड़र पंचायत के सरपंच जनार्दन कुमार बोल रहें हैं की कोरोना का वैक्सीन काफी हद तक कारगर साबित हुआ सरकार की अच्छी पहल थी की वैक्सीन दिलाकर इस बीमारी से बचा जा सके। लेकिन वैक्सीन लेने के बाद कई लोग बीमार पड़ गएँ इसलिए सरकार को एक और पहल करना चाहियें की इनके इलाज का सुविधा होना चाहियें। और बता रहें हैं की इन्होने वैक्सीन का तीनो डोज लगवा लिया है और बोल रहें हैं की जिन्होंने वैक्सीन नहीं लिया है वो जरूर लगवाएं और देश को कोरोना से बचाएं
हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के अरंडा में शनिवार को दो ठगों द्वारा एक घर की महिलाओं से लगभग 4 लाख के ज्वेलरी को ठग कर बड़े ही आसानी से फरार होने का मामला प्रकाश में आया है।मामला एमएच नगर थानाक्षेत्र के अरंडा निवासी आफताब आलम के घर का बताया जा रहा है।इस दौरान आफताब आलम ने बताया कि मेरे घर मे दो की संख्या में अज्ञात व्यक्ति आया और घर की महिलाओं को बोला कि हमलोग ज्वेलरी साफ करने वाले है आपलोग अपना अपना गहना लेकर आइए साफ करना है इतना महिलाओं द्वारा बोला गया कि पहले चांदी को साफ करके दिखाइए।अज्ञात व्यक्ति ने चांदी सफाई करके दिखाने के बाद बोला गया कि सोने का सारी ज्वेलरी लेकर आये इतने पर घर की महिलाओं ने सारा सोने का गहना लेकर आई और अज्ञात ठग द्वारा गहने को लेकर एक डिब्बा में रख दिया और बोला कि 10 मिंट के बाद डिब्बा खोलकर देखियेगा।दस मिनट से पहले डिब्बा खोलकर देखने पर सारा सोने का गहना लोहा हो जाएगा।ठगों द्वारा इस तरह के झांसे में आकर महिलाओं द्वारा 10 मिंट के बाद डब्बा खोलकर देखा तो डब्बे में से सारा सोने का गहना गायब था।डब्बा में सोने का गहना नही होने पर महिलाओं द्वारा रोने चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीणों का भीड़ उमड़ पड़ा
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अजय कुमार ने राम कौर से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना पिछले तीन साल से चल रहा है इसको लेकर सरकार भी जागरूक कर रही है। उनका कहना है की कोरोना का टीका हम सभी को लेना चाहिए ताकि जल्द से जल्द ये बीमारी ख़त्म हो जाए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने अभिषेक ठाकुर से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वे कोरोना का पहला टीका कोवैक्सीन लिए। ये बहुत अच्छा इसे सभी को मिलजुल कर लेना चाहिए। उनका तबियत ठीक नहीं था जिस कारण उन्होंने टीका नहीं लिया था। जिस कारण उन्हें डर भी लगता था। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गरीब विरोधी है सरकार ,लगातार मंहगाई, वेरोजगारी,भृष्ट चार चरम सीमा पर पहुँच गयी । सुनिये सच्चाई राजेन्द्र प्रसाद सिंह सोनपुर से
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने राजेन्द्र प्रसाद सिंह से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना एक वैश्विक समस्या थी। इससे निपटने में भारत सरकार काफ़ी हद तक सफ़ल भी रही है। भारत की आबादी बहुत है जिस कारण अभी सभी लोगो को टीका नहीं मिल पाया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
