दिल्ली खजुरी ख़ास से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से यूपी के रहने वाले बिरयानी का व्यवसाय करने वाले एक व्यापारी जो दिल्ली में रहते हैं ,उनसे वार्ता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दंगे में हुए नुक्सान के लिए थाने में रिपोर्ट लिखवाई लेकिन उन्हें सरकार से आज तक केवल आश्वासन ही मिला

दिल्ली आयानगर से राम करण साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रमिक भाई से बातचीत कर रहे हैं। श्रमिक ने बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं रहती इसलिए वे सरकारी अस्पताल में जाँच के लिए जाते हैं लेकिन सरकारी अस्पतालों में श्रमिकों के लिए कोई भी बुनियादी सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें समस्या हो रही है

दिल्ली एनसीआर से हमारे श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है जिस कारण वो रोज़ काम की तलाश में बहार भटकते रहते है। साथ ही कह रहे है कि उनहोंने कुछ कर्ज भी लिया है जिसको जल्दी चुकता करना है पर काम नहीं मिल रहा है

दिल्ली से दिनेश कुमार साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से मजदुर प्यारेलाल से काम के सिलसिले में चर्चा कर रहे हैं। प्यारेलाल ने बताया कि लॉक डाउन के बाद कोई काम नहीं मिल रह है

हमारे श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उनके दोस्त को कंपनी से बिना नोटिस ही काम से निकाल दिया गया साथ ही बता रहे है की मजदूर ने जब गया तो कंपनी ने उन्ही कहा की उनके वाहा कोई काम नहीं है

दिल्ली से दिनेश कुमार साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रमिक भाई मनोज से वार्ता कर रहे हैं। मनोज ने बताया कि लॉक डाउन के पहले वे कंपनी में कार्यरत थे ,लेकिन लॉक डाउन के बाद उनकी नौकरी चली गयी

दिल्ली एनसीआर से हमारे श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से पेंशन के बारे जानकारी लेना चाह रहे हैं।

Comments


आपको बताना चाहते हैं कि दो बैंकों के आपस में विलय के बाद अगर आपका बचत खाता अगर दूसरे बैंक में स्थानांतरित हो गया है, तो निश्चय ही इस स्थिति में आपको नया खाता नम्बर और नयी पासबुक मिली होगी। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप अपने नए खाता नम्बर और पासबुक की छायाप्रति व्यक्तिगत रूप से अपने पेंशन विभाग में अविलम्ब जमा कर दें, जिससे आपको बिना किसी व्यवधान के पेंशन मिलती रहे। आपको यह कार्य खुद से इसलिए करना पड़ेगा, क्योंकि बैंक अपने नियमित कार्यों के अतिरिक्त किसी भी ग़ैर बैंकिंग कार्य की ज़िम्मेदारी नहीं लेता। साथ ही आपसे यह भी निवेदन है कि अगर हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट हैं और इससे आपकी सम्बंधित समस्या को हल करने में सहायता मिली है, तो अपना अनुभव हमसे ज़रूर साझा करें अपने मोबाईल में नम्बर तीन दबाकर, धन्यवाद।
Download | Get Embed Code

Jan. 29, 2021, 4:13 p.m. | Tags: govt entitlements   int-PAJ   pension   rural banking  

ड्राइविंग के दौरान कई बातों को रखें ध्यान।

दिनेश जी से हुई बातचीत।

दिल्ली आयानगर से राम कारण साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 26 जनवरी के अवसर पर निगम पार्षद जसपाल के द्वारा महिला कबड्डी का आयोजन किया गया आयोजन