दिल्ली से नंदकिशोर ने साझा मंच के माध्यम से एक मजदुर से बात की। उन्होंने बताया कि काम मिलने में दिक्क्त होती है। खर्चे तो उतने ही है। इसमें कोई बदलाव नहीं है। हर महीने का खर्च 5 हज़ार होता ही है

दिल्ली से नन्दकिशोर ने साझा मंच के माध्यम से मजदूरों से बात की। उन्होंने बताया कि महंगाई बढ़ गयी है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को कुछ बीमारी हो जाती है तो काफी दिक्क्त हो जाती है। अभी काम भी नहीं मिल रहा है

दिल्ली से राम करण साझा मंच कह रहें हैं की दिल्ली में जहा भी किसी पार्टी का पोस्टर लगा है वहाँ महिला उम्मीद वार ही देखने को मिल रही हैं.

दिल्ली से राजेश पाठक ने साझा मंच के माध्यम से दिल्ली सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक बस चलाने के विषय में बात किया। उन्होंने बताया कि बस चलाना एक सराहनीय पहल है इससे दृष्टिबाधित लोगों को काफी आसानी हुई है। लेकिन कुछ समस्याएं भी है। सरकार इसका समाधान करे तो बेहतर है

दिल्ली से शंकर पाल ने साझा मंच के माध्यम बताया कि दिन दहाड़े घर में चोरी हो गयी है। घर में बच्ची को बेहला कर बाहर भेजा और सिलिंडर लेके चले गए

दिल्ली से नंदकिशोर ने साझा मंच के माध्यम से कई मजदूर लोगों से बात की। उन्होंने बताया कि उनको काफी साड़ी परेशानियां हुई। महंगाई एक बड़ी समस्या है। मकान मालिक भी परेशान करते है। अपनी दुकान से सामान लेने पर मजबूर करते है

दिल्ली से नंदकिशोर ने साझा मंच के माध्यम से मजदूरों से पलायन पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनके काम से लेकर बच्चों की शिक्षा का मुद्दा होता है। महंगाई एक बड़ा मुद्दा है। आय भी कम है

दिल्ली से टिम्पी आनंद ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि दिल्ली इंडिया लेबरलाइन टीम के माध्यम से समूह केस का समाधान हुआ। उन्होंने बताया कि फ़ोन के माध्यम से उन्होंने झगडे का निपटारा किया।

दिल्ली से अस्मत अली ने साझा मंच के माध्यम से एक महिला से बात की। महिला ने बताया कि वो पहले निजी रूप से नगर पालिका में काम करती थी। वहां भ्रस्टाचाहर बहुत बढ़ गया है। इससे काम होने में दिक्क्त होने लगी। हर जगह गन्दगी जमा होने लगी।

दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के मध्यम से कह रहे है कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर कुछ दिन पहले एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि दिल्ली के गोविंदपुर मछली मार्किट के समीप रेड लाइट सिगनल में ट्रैफिक पुलिस नहीं रहने की वजह से आए दिन सड़क जाम की समस्या लगा रहता था,जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस खबर को हमारे सामूहिक संवादाता रोहित ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया साथ ही व्हट्सएप तथा फेसबुक के माध्यम से संबंद्धित अधिकारीयों को खबर से रूबरू कराया । अतः खबर का असर इस प्रकार हुआ कि अधिकारीयों द्वारा रेड लाइट सिगनल पर ट्रैफिक पुलिस को तैनात कराया गया और अब उस जगह पर सड़क जाम की समस्या नहीं होती है। खबर के असर से लोग बहुत खुश है तथा साझा मंच मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।