दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के मध्यम से कह रहे है कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर कुछ दिन पहले एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि दिल्ली के गोविंदपुर मछली मार्किट के समीप रेड लाइट सिगनल में ट्रैफिक पुलिस नहीं रहने की वजह से आए दिन सड़क जाम की समस्या लगा रहता था,जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस खबर को हमारे सामूहिक संवादाता रोहित ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया साथ ही व्हट्सएप तथा फेसबुक के माध्यम से संबंद्धित अधिकारीयों को खबर से रूबरू कराया । अतः खबर का असर इस प्रकार हुआ कि अधिकारीयों द्वारा रेड लाइट सिगनल पर ट्रैफिक पुलिस को तैनात कराया गया और अब उस जगह पर सड़क जाम की समस्या नहीं होती है। खबर के असर से लोग बहुत खुश है तथा साझा मंच मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।