दिल्ली एनसीआर से नंदकिशोर शंकर से साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से पानी की स्थिति के बारे में बात कर रहे हैं। शंकर का कहना है कि वो मजदूरी का काम करते है तथा किराए के मकान पर रहते है जहा पर पीने की पानी का कोई सुविधा नहीं है। आगे कह रहे है कि उन्हें रोजाना 20 रूपए का पानी खरीद के पीना पड़ता है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। आगे कह रहे है कि सप्लाई से जो पानी आता है वो बिलकुल भी पीने लायक नहीं होता है पानी इतना खारा होता है कि उससे खाना भी नहीं बनाया जा सकता है

Transcript Unavailable.

दिल्ली से रोहित ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि गोविंदपुरी के भुविन कैंप में पीने के पानी को लेकर लोगों में लड़ाई हो रही है। कई लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। गर्मी के दिनों में लोगों को पानी की जरूरत है परन्तु उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है

दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि गोविंदपुरी के मेन रोड पर कूड़े का ढेर पड़े रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। यह कूड़ा 4 दिन से पड़ा हुआ है और कूड़े के ढेर पर नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान भी नहीं जा रहा है

दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि गोविंदपुरी में लोगों के लिए पीने का पानी का सुविधा नहीं है जिसके वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कह रहे है कि लोगों को दूसरे मोहल्ले में पानी लाने के लिए जाना पड़ता है। लोगों द्वारा इस समस्या को कालकाजी के विधायक के पास भी रखा गया लेकिन उनके तरफ से भी इसपर कोई सहायता नहीं किया गया

पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई मोहसिन अंसारी ने 3 अप्रैल 2022 को कंप्लेंट की थी रोज कंप्लेंट कर रहे हैं टिपर नहीं आ रहा है नवरात्रि वे रमजान दोनों ही साथ साथ चल रहे हैं लोगों के घरों में कूड़ा भरा हुआ है और टिपर वार्ड में जो चल रहे हैं उनके छत पर साउंड सिस्टम भी नहीं लगा हुआ है मोहसिन बताते हैं कि कई बार कंप्लेंट करते रहो सिर्फ आपको आश्वासन मिलता रहेगा डिपार्टमेंट की तरफ से मगर कोई भी गली के अंदर कई दिनों से कूड़ा निकला हुआ है जिसमें हमारी गली में 3 स्कूल हैं मगर इस और कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है जबकि प्रधानमंत्री जी ने स्वास्थ्य भारत अभियान चलाया है और उन्होंने कहा है कि बराबर सफाई कराते रहिए मगर उनकी बात को पर भी यह लोग सेन लगा रहे हैं मोहसिन बताते हैं कि पूरे वार्ड में गंदगी की भरमार है मस्जिद हो या मंदिर सभी के आगे कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं नाली साड़ी पड़ी है ऐसा लगता है कि हमारे वार्ड में कोई भी कर्मचारी काम करने नहीं आता है

दिल्ली एनसीआर से शंकर मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि 10 अप्रैल को साझा मंच तरफ से मजदूरों के समाधान के लिए मानेसर में चैम्प लगाया जा रहा है। साथ ही कह रहे है कि गरीब मजदूर इस जानकारी को सुनकर बहुत खुश हैं तथा वो अपना समस्या का समाधान कराने जाने के लिए तैयार हैं

दिल्ली एनसीआर से शंकर मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि साझा मंच एक ऐसा मंच है जो बेसहारा गरीब मजदूरों के लिए काम करती है। आगे कह रहे है कि साझा मंच के तरफ से अनेक मजदूरों को उनका सही रास्ता दिखाया गया है। मजदूरों की समस्याओं का हल करने के लिए साझा मंच के द्वारा 10-04-22 को मानेसर स्थित पावर हॉउस के पास कैम्प लगाया जा रहा है जिसके तहत मजदूर अपनी समस्याओं को रखकर समाधान पा सकते हैं

Transcript Unavailable.

दिल्ली एनसीआर से हस्मत साझा मंच के माध्यम से साबिर से बात कर रह है। साबिर का कहना है कि वो एक किराए के ऑटो चलाते हैं तथा दिन भर की कमाई बहुत मुश्किल से हो पाती है। आगे कह रहे है कि दिन प्रतिदिन पट्रोल,डीज़ल और गैस का दाम बढ़ता ही चला जा रहा है जिससे गरीब इंसानों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता रहे है कि खजुरी खास में स्थित वो श्री राम कॉलोनी में रहते है और वहाँ पर सरकारी सप्लाई पानी आता है वो पीने लायक नहीं होता है जिसपर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।