दिल्ली एनसीआर से रोहित मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप के ए ब्लॉक में सही ढंग से लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। आगे कह रहे है कि कभी पानी आता है तो कभी काफी इंतज़ार करने के बाद भी नहीं आता है ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। कह रहे है कि इसकी शिकायत उन्होंने कालकाजी के विधायक से भी की है पर उनके द्वारा भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं।
दिल्ली एनसीआर से शंकर साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि भारत देश का आजाद हुआ 75 वर्ष हो गया है लेकिन इसी देश के मजदूर आज भी कंपनियों में गुलामी ही कर रहे है। बता रहे है कि दिन प्रतिदिन मजदूरों के साथ शोषण होता ही जा रहा है कंपनी अपनी मनमानी से मजदूरों से काम करवाता है तथा वेतन के नाम पर भी सिर्फ चन्द पैसा उन्हें दे दिया जाता है,सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए।
दिल्ली एनसीआर से सहनवाज श्री राम कॉलोनी के निवासी मौसीन से बात कर रहे है। मौसीन का कहना है की उन्होंने दिनांक 04-04-2022 को साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी के गली नंबर 64 में आए दिन बिजली की समस्या से लोग परेशान थे। आगे बता रहे है कि दिन में करीब 8 घंटे बिजली गायब रहती थी। इस खबर को शाहनवाज़ द्वारा संज्ञान में लिया गया तथा व्हट्सएप और फेसबुक के माध्यम से उच्च अधिकारीयों तक खबर को साझा किया गया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि अब बिजली कम समय के लिए काटा जाता है जिससे लोगों को परेशानी नहीं होती है। अंत में खबर का असर होने से लोग बहुत खुश हैं तथा साझा मंच मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं। साझा मंच मोबाइल वाणी की खबर का हुआ असर 4 /4 /2022 को हमने एक बीएसईएस बिजली विभाग की खबर चलाई थी लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक में अधिकारियों को शेयर किया था इस खबर का असर हुआ और आज जो है बिजली ठीक कर दी गई मोहसिन जी ने भी बताया कि लाइट आने लगी है सही है अब कम भाग रही है
दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के मध्यम से बता रहे है कि इस तपती गर्मी के मौसम में जहा लोग गर्मी से परेशान है। वहीँ दिल्ली में लोगों को पानी की बहुत समस्या हो रही है। साथ ही कह रहे है कि पानी न मिलने की वजह से पंक्षी भी प्यास से मर रहे हैं
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दिल्ली एनसीआर से हस्मत अली और इनके साथ मजर अली वे साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि श्री राम कॉलोनी के ए ब्लॉक गली नंबर 16 में सरकारी पानी के पाइप से पानी बह रहा है। जिसपर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है। बता रहे है कि पानी हमारे लिए बहुत अनमोल है और उसे बरबाद होता देख लोगों ने कई बार शिकायत भी किया लेकिन इसपर किसी अधिकारीयों का ध्यान नहीं गया और न ही इस समस्या का समाधान अब तक किया गया है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दिल्ली एनसीआर से संवाददाता रोहित और इनके साथ नितेश कुमार हैं वे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उनके क्षेत्र में पिने का पानी सही समय पर नहीं आता है। जिससे लोगों को कई तरह की परिशानियों का सामना कर रहे हैं। आगे कह रहे है कि पानी बिलकुल साफ़ नहीं आता है जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती हैं
