दिल्ली एनसीआर से सहनवाज श्री राम कॉलोनी के निवासी मौसीन से बात कर रहे है। मौसीन का कहना है की उन्होंने दिनांक 04-04-2022 को साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी के गली नंबर 64 में आए दिन बिजली की समस्या से लोग परेशान थे। आगे बता रहे है कि दिन में करीब 8 घंटे बिजली गायब रहती थी। इस खबर को शाहनवाज़ द्वारा संज्ञान में लिया गया तथा व्हट्सएप और फेसबुक के माध्यम से उच्च अधिकारीयों तक खबर को साझा किया गया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि अब बिजली कम समय के लिए काटा जाता है जिससे लोगों को परेशानी नहीं होती है। अंत में खबर का असर होने से लोग बहुत खुश हैं तथा साझा मंच मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं। साझा मंच मोबाइल वाणी की खबर का हुआ असर 4 /4 /2022 को हमने एक बीएसईएस बिजली विभाग की खबर चलाई थी लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक में अधिकारियों को शेयर किया था इस खबर का असर हुआ और आज जो है बिजली ठीक कर दी गई मोहसिन जी ने भी बताया कि लाइट आने लगी है सही है अब कम भाग रही है
