दिल्ली एनसीआर से नंदकिशोर शंकर से साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से पानी की स्थिति के बारे में बात कर रहे हैं। शंकर का कहना है कि वो मजदूरी का काम करते है तथा किराए के मकान पर रहते है जहा पर पीने की पानी का कोई सुविधा नहीं है। आगे कह रहे है कि उन्हें रोजाना 20 रूपए का पानी खरीद के पीना पड़ता है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। आगे कह रहे है कि सप्लाई से जो पानी आता है वो बिलकुल भी पीने लायक नहीं होता है पानी इतना खारा होता है कि उससे खाना भी नहीं बनाया जा सकता है
