दिल्ली एनसीआर से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से नौसाद से बात कर रहे है। नौसाद का कहना है कि हमारे देश से पानी का श्रोता दिन प्रतिदिन घटता ही जा रहा है तथा उनके क्षेत्र के लोग पानी रोजाना खरीद कर पि रहे हैं। आगे बता रहे है कि सप्लाई के द्वारा आयने वाला पानी बिलकुल भी पिने लायक का नहीं होता है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन फैक्ट्रियों से निकलने वाला दूषित पानी मिल रहा है जिससे पानी और दूषित हो रहा हैं। अंत में कह रहे है कि सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए

दिल्ली एनसीआर से सुलेमान मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि दिल्ली में लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कहते हैं कि सप्लाई वाला पानी बिल्कुल भी पिने लायक नहीं रहता है जिससे लोगों को पानी खरीद के पीना पड़ता हैं। आगे कह रहे है की पहले पानी की समस्या इतना ज्यादा नहीं होता था। पर अब लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा हैं

दिल्ली एनसीआर से नौसिन साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि इस बढ़ती महंगाई में आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आगे कह रहे है कि मजदूरों को कही काम नहीं मिल रहा है ऊपर से फल सब्ज़ी आदि की दाम आसमान छू रही है ऐसे में आम इंसानों को अपना रोजी रोटी चलाने में काफी दिक्कत हो रही है,सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए।

दिल्ली एनसीआर से राईस साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उनके क्षेत्र में पानी की कमी है साथ ही कह रहे है कि सरकार इसके लिए कोई ध्यान नहीं दे रही है। बता रहे है कि पानी की कमी की वजह से लोगों को अब पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। लोगों को पानी खरीदने के लिए भी काफी दूर जाना पड़ता है। साथ ही सप्लाई का पानी बहुत खराब आता है जिसे पिया नहीं जा सकता हैं

दिल्ली एनसीआर से हस्मत मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि दिल्ली में मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कह रहे है कि दिन प्रतिदिन चीज़ों के दाम बढ़ते ही जा रहे है सरकार को इस्पे ध्यान देना चाहिए। बता रहे है कि जो कुछपैसे कमाने के लिए सड़क में रेढ़ी लगाते हैं उन्हें भी पोलिस द्वारा हटाया जा रहा है जिससे वो बहुत परेशान हैं।

दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र में पानी की काफी किल्लत है जिससे लोग बहुत परेशान हो रहे है। साथ ही कह रहे है की यहाँ सप्लाई का पानी सही समय पर नहीं आता है इस लिए पानी खरीद कर पीना पड़ता हैं

दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था की गोविंदपुरी क्षेत्र के गौरमेंट सैकंडरी स्कूल के पास कई गाड़ियाँ खड़ी रहती थी जिसकी वजह से छात्रों को स्कूल आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवादाता रोहित ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया साथ ही व्हट्सएप तथा फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारीयों को खबर से रूबरू कराया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ की अब स्कूल के पास गाड़ियाँ खड़ी नहीं होती है तथा छात्रों को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता हैं। खबर के असर से लोग खुश है तथा साझा मंच मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं।

Transcript Unavailable.

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से सतरोहन साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ता ही जा रहा है जिससे बहादुरगढ़ में रहने वाले लोगों को पानी और बिजली की काफी समस्या हो रही है। साथ ही कह रहे है कि लोगों को पानी सही समय पर नहीं मिल पाटा है साथ ही बिजली भी कई बार काट दिया जाता है जिससे लोगों को गर्मियों के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं

दिल्ली एनसीआर से नंदकिशोर नीरज से साझा मंच के माध्यम से पानी पर बातचीत कर रहे हैं। नीरज का कहना है कि इस गर्मी के दिनों में पानी की बहुत ही स्थिति खराब है। बता रहे है कि वो जिस किराए के मकान में रहते है वाहा आने वाला सप्लाई का पानी बिलकुल भी पीने लायक नहीं होता है,निजी उपयोग में लाने लायक भी पानी नहीं होता है जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। आगे कह रहे है कि लोग पानी खरीद के पीते है क्योंकि सप्लाई का पानी पीने लायक नहीं होता है अगर ऐसा ही चलता रहा तो गरीब लोगों का आधा से अधिक पैसा पानी में ही खर्च हो जाएगा।