दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था की गोविंदपुरी क्षेत्र के गौरमेंट सैकंडरी स्कूल के पास कई गाड़ियाँ खड़ी रहती थी जिसकी वजह से छात्रों को स्कूल आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवादाता रोहित ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया साथ ही व्हट्सएप तथा फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारीयों को खबर से रूबरू कराया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ की अब स्कूल के पास गाड़ियाँ खड़ी नहीं होती है तथा छात्रों को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता हैं। खबर के असर से लोग खुश है तथा साझा मंच मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं।