"लक्ष्य कार्यक्रम सफलता को लेकर डीडीसी द्वारा निरीक्षण " प्रखंड के धरहरा समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र को लक्ष्य आधारित मानकों के गुणवत्ता की कसौटी पर खरा उतार कर लक्ष्य के लिए चयनित कराने के संदर्भ में डीडीसी प्रशांत कुमार सीएच व जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने केंद्र के मॉडल प्रसव कक्ष, सहित अंतः एवं वाह्य कक्षों व वहां उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया व उपस्थित मरीजों का हाल चाल पूछा।इस दौरान उच्च पदाधिकारियों केंद्र के सभा कक्ष में स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं व ममता दीदी के साथ प्रोत्साहन राशि व चेकलिस्ट सम्बंधी समीक्षा बैठक को भी संबोधित किया जंहा वे प्रखंड लेखपाल अनिल कुमार द्वारा अपडेट उपलब्ध कराए जाने पर संतुष्ट हुए।इस दौरान डीडीसी ने बताया कि वर्तमान समय में राज्य के दो जिले पूर्णिया व बेगूसराय लक्ष्य कर्यक्रम के मनकों पर खरे उतरे हैं।वहीं मुंगेर जिले से तीन प्राथमिक व समुदायिक स्वस्थ्य केंद्रों का चयन करना है।केंद्र को लक्ष्य के अनुरूप बनाने हेतु उपलब्ध संसाधनों की गुणवत्ता व उनमें कमियों की जानकारी लिया जा रहा है ताकि उन्हें और बेहतर किया जा सके।वहीं केंद्र में प्रसव कक्ष की गुणवत्ता की जांच करते हुए कहा कि प्रखंड में गर्भवती महिलाओं को आने वाले दिनों में निजी चिकित्सालयों में प्रसव हेतु नही जाना पड़ेगा केंद्र ही गर्भवती माताओं व शिशुओं को उच्चगुणवत्ता पूर्ण सेवा देने में सक्षम होगा।इस दौरान जिला कर्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि केंद्र में सेवा दे रहे चिकित्सकों व नर्सों के कार्यशैली व संसाधनों के उपयोग करने में उनकी दक्षता को भी देखा गया और जानकारी ली गयी है।ताकि कमियों को प्रशिक्षण दे कर पारंगत किया जा सके एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु प्रसव कक्ष व शल्य कक्ष में निर्धारित मानक के अनुरूप उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए टीम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के सदर अस्पताल में एक भी जन औषधि केंद्र की सुविधा उपलब्ध नहीं है इसको लेकर अभी तक अस्पतालों में कोई व्यवस्था नहीं किया गया है।सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र होता तो लोगों को महंगी ब्रांडेड की दवाइयां सस्ते दरों पर उपलब्ध हो जाती है। मुंगेर के सदर अस्पताल में पर्याप्त दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण चिकित्सक मजबूरन बाहर की दवाइयां लिखने को मजबूर है, इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। चिकित्सकों पर भी आरोप लगते जा रहे हैं कि वह बाहर की दवाई लिखते हैं।

मंगल पांडे का नाम तो सुना होगा आपने जानिए उनके बारे में कुछ रोचक बातें ऑडियो पर क्लिक कर।

टिहरी गढ़वाल रियासत का भारतीय संघ में विलय कब और कैसे हुआ था सुनिए ऑडियो पर क्लिक कर।

भारत के चौदह निजी बैंकों के राष्ट्रीकरण के पचास साल पूरे। इस विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में संगठन पर्व सदस्यता अभियान जिला अध्यक्ष लाल मोहन गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह पंचायत के बिलोखर गाँव में गुरुवार दोपहर 12 बजे टेटियाबम्बर निवासी रवि रंजन कुमार अपने छः साथी के साथ बबली कुमारी पति अनिल मुर्मुर के घर घुसकर हथियार के बल पर बबली कुमारी का अपहरण का प्रयास किया। युवती के सोर मचाने पर परिजन एवं ग्रामीण इकट्ठा हो गए जिन्हें देखकर अपहरणकर्ता हवाओं में फायरिंग करते हुए भागने लगे ।किन्तु परिजन एवं ग्रामीण के सहयोग से तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। बाकि सभी युवक हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले। इससे पूर्व भी 15 जुलाई को आरोपी अपने दो अन्य साथी के साथ हथियारी के साथ लङकी के मायके खङगपुर जाकर जान से मारने की धमकी दे चुका है।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि विदेशों की सड़कें ना जाने क्यों हमें खूब लुभाती हैं, हमारा देश विकसित राष्ट्र बनने की तरफ तेजी से बढ़ता रहा है। मगर क्या हम तरक्की के रास्तों के लिए वाकई तैयार हैं। दुनिया के मुकाबले पिछड़ने की वजह है ,हमारी सोच और शिक्षा तो नहीं ...?जिस मुल्क में आजादी के साथ दशकों के बाद भी शौचालय के इस्तेमाल पर ज्ञान की घुट्टी पिलाई जाए वहाँ के रास्तों की कीमत समझने में वर्षों लग जाएँ तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि पहले के दिनों में हम माल गाड़ियों के द्वारा सिर्फ कोयला पेट्रोल डीजल जैसे खनिज पदार्थों की ढ़ुलाई करते थे । मगर अब ऐसा नहीं है अब तो पानी भी मालगाड़ी से भेजा जाने लगा है। इस स्थिति के लिए हम आम जनता भी दोषी हैं, यदि हमने अब भी अपनी आदतों को नहीं सुधारा तो इस से भी बुरे हालात का हमें सामना करना पड़ेगा।प्रकृति के दोहन और उसके बचाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

बरियारपुर खरगपुर मुख्य मार्ग से 3 किलोमीटर दूर स्थित भेरबा पहाड़ के नीचे नदी भर चुका है। जिसमें गंदे पानी का जमाव हो गया है। उसी पानी में मुसहरी टोला बीन टोला के छोटे-छोटे बच्चे डूब-डूब कर नहाते और खेलते हैं।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।