धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह पंचायत के बिलोखर गाँव में गुरुवार दोपहर 12 बजे टेटियाबम्बर निवासी रवि रंजन कुमार अपने छः साथी के साथ बबली कुमारी पति अनिल मुर्मुर के घर घुसकर हथियार के बल पर बबली कुमारी का अपहरण का प्रयास किया। युवती के सोर मचाने पर परिजन एवं ग्रामीण इकट्ठा हो गए जिन्हें देखकर अपहरणकर्ता हवाओं में फायरिंग करते हुए भागने लगे ।किन्तु परिजन एवं ग्रामीण के सहयोग से तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। बाकि सभी युवक हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले। इससे पूर्व भी 15 जुलाई को आरोपी अपने दो अन्य साथी के साथ हथियारी के साथ लङकी के मायके खङगपुर जाकर जान से मारने की धमकी दे चुका है।