बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि पहले के दिनों में हम माल गाड़ियों के द्वारा सिर्फ कोयला पेट्रोल डीजल जैसे खनिज पदार्थों की ढ़ुलाई करते थे । मगर अब ऐसा नहीं है अब तो पानी भी मालगाड़ी से भेजा जाने लगा है। इस स्थिति के लिए हम आम जनता भी दोषी हैं, यदि हमने अब भी अपनी आदतों को नहीं सुधारा तो इस से भी बुरे हालात का हमें सामना करना पड़ेगा।प्रकृति के दोहन और उसके बचाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
