"लक्ष्य कार्यक्रम सफलता को लेकर डीडीसी द्वारा निरीक्षण " प्रखंड के धरहरा समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र को लक्ष्य आधारित मानकों के गुणवत्ता की कसौटी पर खरा उतार कर लक्ष्य के लिए चयनित कराने के संदर्भ में डीडीसी प्रशांत कुमार सीएच व जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने केंद्र के मॉडल प्रसव कक्ष, सहित अंतः एवं वाह्य कक्षों व वहां उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया व उपस्थित मरीजों का हाल चाल पूछा।इस दौरान उच्च पदाधिकारियों केंद्र के सभा कक्ष में स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं व ममता दीदी के साथ प्रोत्साहन राशि व चेकलिस्ट सम्बंधी समीक्षा बैठक को भी संबोधित किया जंहा वे प्रखंड लेखपाल अनिल कुमार द्वारा अपडेट उपलब्ध कराए जाने पर संतुष्ट हुए।इस दौरान डीडीसी ने बताया कि वर्तमान समय में राज्य के दो जिले पूर्णिया व बेगूसराय लक्ष्य कर्यक्रम के मनकों पर खरे उतरे हैं।वहीं मुंगेर जिले से तीन प्राथमिक व समुदायिक स्वस्थ्य केंद्रों का चयन करना है।केंद्र को लक्ष्य के अनुरूप बनाने हेतु उपलब्ध संसाधनों की गुणवत्ता व उनमें कमियों की जानकारी लिया जा रहा है ताकि उन्हें और बेहतर किया जा सके।वहीं केंद्र में प्रसव कक्ष की गुणवत्ता की जांच करते हुए कहा कि प्रखंड में गर्भवती महिलाओं को आने वाले दिनों में निजी चिकित्सालयों में प्रसव हेतु नही जाना पड़ेगा केंद्र ही गर्भवती माताओं व शिशुओं को उच्चगुणवत्ता पूर्ण सेवा देने में सक्षम होगा।इस दौरान जिला कर्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि केंद्र में सेवा दे रहे चिकित्सकों व नर्सों के कार्यशैली व संसाधनों के उपयोग करने में उनकी दक्षता को भी देखा गया और जानकारी ली गयी है।ताकि कमियों को प्रशिक्षण दे कर पारंगत किया जा सके एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु प्रसव कक्ष व शल्य कक्ष में निर्धारित मानक के अनुरूप उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए टीम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।
