बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के सदर अस्पताल में एक भी जन औषधि केंद्र की सुविधा उपलब्ध नहीं है इसको लेकर अभी तक अस्पतालों में कोई व्यवस्था नहीं किया गया है।सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र होता तो लोगों को महंगी ब्रांडेड की दवाइयां सस्ते दरों पर उपलब्ध हो जाती है। मुंगेर के सदर अस्पताल में पर्याप्त दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण चिकित्सक मजबूरन बाहर की दवाइयां लिखने को मजबूर है, इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। चिकित्सकों पर भी आरोप लगते जा रहे हैं कि वह बाहर की दवाई लिखते हैं।
