कार्डधारियों के खाते में एक हजार रुपए की राशि दिया गया है इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज पूरा देश संक्रमण काल के दौर से गुजर रहा है ऐसे में लॉक डाउन ही एकमात्र बचाव है। इस कारण सभी शैक्षणिक संस्थान बंद है। जिसका असर छात्र छात्राओं के शैक्षणिक गतिविधि पर भी पड़ रहा है। ऐसे में रेलनगर जमालपुर के कई शिक्षण संस्थान के अलावे सुमित्रा देवी संत मेरी स्कूल वलीपुर जमालपुर ने भी ओनलाईन क्लास प्राचार्य पुष्पा मैम के अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन कमिटी ने प्रारंभ की हैं। जिसमे विद्यालय के दक्ष व कुशल शिक्षक स्कूली बच्चों के हर कक्षाओं को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हैं। तथा शिक्षक अभिभावक स्टूडेंट्स के साथ समन्वय स्थापित कर शैक्षणिक प्रति स्पर्धा का माहौल बनाया है। जिससेे बच्चे पर रह कर पढ़ाई का लाभ ले रहे हैं। l छात्रों की शैक्षणिक गतिविधि को नियमित रूप से संचालित रखने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की है। जिससे छात्र छात्राएं लॉकडाउन के नियम का पालन करते हुए घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। जिसमें छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के साथ साथ होम वर्क, सिलेबस के आधार पर ओडियो-वीडियों भी अपलोड किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने से छात्र छात्राएं व अभिभावक काफी खुश हैं। विद्यालय के प्राचार्या ने कहा आपदा के इस समय में यह ग्रूप बच्चों के बीच बेहद सक्रिय है। वहीं बच्चे भी ओनलाईन माध्यम से नये अनुभव सीख रहे हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु मैराथन समीक्षा बैठक की। जिसमें सदर बाजार जमालपुर को फोकस किया गया। कहा कि जमालपुर में चलाए जा रहे हैं सर्वेक्षण स्क्रीनिंग युद्ध स्तर पर तेजी लाने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने कहा कि जमालपुर में 24000 घरों में से 22000 घरों का सर्वेक्षण कार्य किया गया है। जबकि क्षेत्र में स्क्रीनिंग तेजी से की जा रही है और 4 से 5 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। आयुक्त ने शीघ्र इसे पूरा करने का निर्देश दिया। आगे कहा कि प्रशिक्षित टीमों से त्वरित ढंग से पूरे जिले का सर्वेक्षण कार्य संपन्न कराएं। एनडीआरएफ की टीम शिक्षक अन्य कार्य को पूरा करें। वार्ड स्तर पर माइकिंग चलाकर तेजी से परीक्षण कार्य कराएं। इसके नोडल पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को प्रतिनियुक्त करें। जो प्रतिदिन निरीक्षण एवं निगरानी करेंगे। जिले में क्वॉरेंटाइन सेंटर में भी 172 संपर्क आवासीय हैं। यहां क्वॉरेंटाइन शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था चाहिए आवश्यकता अनुसार अस्थाई रूप से शौचालय बनाया जाए। बैठक में डीआईजी डीएम एसपी आयुक्त सचिव अपर समाहर्ता सीएस उप विकास आयुक्त जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य थे।इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिलाधिकारी ने जमालपुर क्षेत्र में कोरोना को लेकर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ आला अफसर मौजूद थे। उन्होंने क्वींस होस्टल, क्वॉरेंटाइन क्षेत्र में विधि व्यवस्था को देखा। बेरी कैटरिंग सुरक्षा के सर्वे से आवश्यक निर्देश दिए संक्रमित व्यक्तियों को गंभीर लक्षण होने पर पटना रेफर करने का निर्देश दिया। मरीजों का खानपान अन्य कचरा 9 फीट जमीन के अंदर फेंकने का निर्देश दिया 15 शिक्षकों को लगाया गया जो टीम को सहयोग प्रदान करेगी। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
लॉकडाउन को सख्ती से पालन करने को लेकर एवं जमालपुर को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करने हेतु नगर परिषद के सभागार में डीएम ने आवश्यक बैठक आयोजित की। इस पर गंभीरता से विचार किया गया। जिलाधिकारी ने कोई भी गतिविधि पर सख्ती से मनाही किया तथा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से लॉक डाउन एवं विधि व्यवस्था का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था साफ-सफाई माइक्रोफोन आदि व्यवस्था का पूरी स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर जिले के आला अधिकारी मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नरेश आनंन्द
सबसे अधिक परेशानी बाहर इलाज कराने वाले व्यक्तियों को आने-जाने एवं उनके दवा की उपलब्धता के लिए हो रही है ऐसी स्थिति में लोगों को परेशानियों को देखते हुए संग्रामपुर थाना अध्यक्ष के साथ-साथ नवयुवक की टीम संग्रामपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर के जरूरतमंद को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटी हुई है कई लोग थाना अध्यक्ष एवं युवा संघ के नवयुवकों को व्हाट्सएप ग्रुप मैसेज के माध्यम से आग्रह कर दवा की सूची डाल रहे हैं और उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं अभी तक ऐसे दर्जनों लोगों को पटना भागलपुर मुंगेर से दवाइयां मंगा कर उपलब्ध कराई जा चुकी है इसमें सबसे सक्रिय भूमिका युवा संघ के कार्यकर्ता इंजीनियर निभा रहे हैं इनके द्वारा अभी तक कुमार सिंह अकेला चार व्यक्ति को पटना से दवाई मंगवा कर चुकी है इन लोगों ने हिमांशु शेखर के तरह के विपदा के मेले में सहायता के लिए काफी सराहनीय कदम बताया। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
समाजसेवियों की ओर से बुधवार को जरूरतमंदों के बीच रवाद्य सामग्री का वितरण किया गया। समाजसेवी सुबोध वर्मा ने नगर के वार्ड नंबर 29, 32 तथा 33 में 150 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया । इसके पूर्व भी उन्होंने मुंगेर नगर के विभिन्न मोहल्ले में खाद्य सामग्री का वितरण किया है। इस संबंध में श्री वर्मा ने कहा कि मुंगेर के सांसद ललन सिंह के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न वार्डों में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण करते आ रहे हैं।खाद्य सामग्री में चावल , दाल , आलू सहित अन्य सामग्री दिया जा रहा है ।उधर भाजपा के नगर अध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ छोटू ने नगर कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार पोद्दार के सौजन्य से नगर मंत्री ज्योति के निवास स्थान मयूर चौक पर जरूरतमंदों के बीच सूखा खाद्य सामग्री का वितरण किया।वहीं प्रधानमंत्री के आग्रह का अनुसरण करते हुए भाजपा के कृष्ण कुमार गुप्ता ,ने अपने आवास पर जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया। मौके पर रवि भूषण गुप्ता, जी, चंद्रभानु , दीपक यादव , अजीत कुमार छोटू , मोहन वर्मा, ज्योति कुमार सैनी, राहुल कुमार मौजूद थे। प्रतिदिन ढाई क्विंटल खाद्यान्न जिसमें चावल, दाल ,आटा, नमक, आलू बिस्किट किट बनाकर प्रतिदिन 75 से 80 जरूरतमंदों को वितरण किया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के वार्ड नंबर 18 से सुजीत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतें है, की राशन पानी ख़त्म हो गया है , बहुत दिक्कत हो रही है।काम धंदा भी ख़त्म हो गया है , पैसे भी नहीं है , इसलिए वो चाहतें हैं कि कोई वयवस्था कि जायें।ताकि उनकी ये दिक्कत परेशानी दूर हो
बिहार सरकार ने घोषणा की है जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी सरकार द्वारा सहायता राशि दी जायेगी। इसके साथ ही किसानों के लिए फसल क्षति के लिए आवेदन तिथि भी विस्तारित कर दी गयी है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
