प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु मैराथन समीक्षा बैठक की। जिसमें सदर बाजार जमालपुर को फोकस किया गया। कहा कि जमालपुर में चलाए जा रहे हैं सर्वेक्षण स्क्रीनिंग युद्ध स्तर पर तेजी लाने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने कहा कि जमालपुर में 24000 घरों में से 22000 घरों का सर्वेक्षण कार्य किया गया है। जबकि क्षेत्र में स्क्रीनिंग तेजी से की जा रही है और 4 से 5 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। आयुक्त ने शीघ्र इसे पूरा करने का निर्देश दिया। आगे कहा कि प्रशिक्षित टीमों से त्वरित ढंग से पूरे जिले का सर्वेक्षण कार्य संपन्न कराएं। एनडीआरएफ की टीम शिक्षक अन्य कार्य को पूरा करें। वार्ड स्तर पर माइकिंग चलाकर तेजी से परीक्षण कार्य कराएं। इसके नोडल पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को प्रतिनियुक्त करें। जो प्रतिदिन निरीक्षण एवं निगरानी करेंगे। जिले में क्वॉरेंटाइन सेंटर में भी 172 संपर्क आवासीय हैं। यहां क्वॉरेंटाइन शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था चाहिए आवश्यकता अनुसार अस्थाई रूप से शौचालय बनाया जाए। बैठक में डीआईजी डीएम एसपी आयुक्त सचिव अपर समाहर्ता सीएस उप विकास आयुक्त जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य थे।इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।