बिहार राज्य के मुंगेर जिला के वार्ड नंबर 18 से सुनीता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतीं है, कि उनके पिता मजदूरी करते हैं, लॉक डाउन के कारण बहुत परेशानी हो रही है।खाने पिने के लिए कुछ भी नहीं है, सब कुछ ख़त्म हो गया है ,उनका कहना है, कि सहयोग राशि देने की कृपया की जायें

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के वार्ड नंबर 18 से इंदु देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतीं है, कि उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इंदु देवी सरकार से मदद चाहतीं हैं

मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट

नरेश आनंन्द

सैकड़ों शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि

धरहरा (संवाददाता):जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण कोरोना वायरस की महामारी मे सुरक्षा कीट के बिना ही डीलर बाँट रहे है राशन।जिला प्रशासन जहा लोगो को कोरोना वायरस की महामारी से सजग कर रहे है वही मुगेर जिले मे कोरोना के मरीजो की बढती संख्या को देखते हुऐ रेड अलर्ट होने के बावजूद जनवितरण प्रणाली बिक्रेता वायोमैट्रीक सिस्टम से लाभुको को राशन देकर मौत के मुँह मे जाने को मजबुर है।सनद रहे कि बिहार मे जनवितरण प्रणाली बिक्रेता को स्वस्थ व सुरक्षित रखने के उद्देश से लाँकडाउन वन मे 01 मार्च से 05 अप्रेल तक जनवितरण प्रणाली के लाभुको को रजिस्टर के अनुसार राशन वितरण करने का आदेश दिया गया ताकि लाभुको को दुरी बनाकर राशन मुहैया कराई जा सके जिसके आलोक मे राशन वितरित भी की ग ई परंतु मुगेंर जिले मे कोरोना वायरस की महामारी की संख्या बढ़ने के बाद भी लाँकडाउन फेज दो लागु होने के बाद 21 अप्रेल से वायोमैट्रीक सिस्टम लागु होने से डीलरो को लाभुको के हाथ को पकड़कर वायोमैट्रीक सिस्टम से गुजरना होगा जिससे डीलरो मे कोरोना वायरस की महामारी का खतरा बना रहने से डीलरो मे भय व्याप्त है ।जिला प्रशासन द्वारा जनवितरण प्रणाली के लाभुको को साबुन से हाथ धुलबाने की व्यवस्था डीलरो को करवाने का निर्देश तो दिया गया है परंतु डीलर को पीपीए सुरक्षा कीट उपलब्ध नही कराऐ जाने के कारण जनवितरण प्रणाली बिक्रेता अपने आप को मौत के मुँह मे डालकर उपभोक्ताओ को राशन देने को मजबुर है।इस बावत मुँगेंर डीलर एशोसिऐशन के दीपक कुमार मंडल ,गोपीचन्द आजाद सहित एशोसिऐशन के सदस्यो ने कहा कि मुगेर व जमालपुर मे कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुऐ रेड अलर्ट की ग ई है।इसके बावजूद डीलरो को पीपीए कीट सुरक्षा के मद्देनजर उपलब्ध कराऐ बगैर वायोमैट्रीक थम्ब से लोगो की उपस्थिति बनाऐ जाने से डीलर को जान को जोखिम मे डालकर कार्य करने को मजबुर है।डीलर संध के लोगो ने जिलाधिकारी राजेश मीना से लाँकडाउन तक डीलरो के सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुऐ रजिस्टर के तहत लाभुको को राशन वितरण करने की माँग किया है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

कालाबाजारी का चावल पकड़कर ग्रामीण ने पुलिस को सौंपा

डीलरों का मनमानी चरम पर है। राशन कार्ड धारियों डीलर के खिलाफ बगावत शुरू कर दिया है इनके बिगड़ैल रवैया को सुधारने के लिए कार्ड धारियों ने आवाज बुलंद कर ली है। एक और जहां लॉक डाउन में काले वजारी की मामला सामने आ रहा है वहीं दूसरी ओर अपने हक के लिए लोग अधिकारियों को बंधक भी बनाने पर उतारु हैं । सोमवार को खड़गपुर प्रखंड के अग्रहण गांव में दिवाकर सिंह पैक्स अध्यक्ष पर राशन कार्ड धारियों ने अनाज दिए जाने में धांधली बरते जाने की शिकायत की। शिकायत पर पहुंचे खड़गपुर के अंचलाधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह को ग्रामीणों ने डिलर पर कम अनाज देने एवं दबंग पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के आरोप पर अंचलाधिकारी ने सुनवाई नहीं की तो ग्रामीण भड़क उठे , और सीओ को घंटों बंधक बनाकर जमकर बरसे । ग्रामीणों ने सीओ पर भी कई गंभीर आरोप लगाए ।वीडियो भी वायरल की है। कार्ड धारी लक्ष्मण सिंह , शिवम कुमार, गोलू कुमार, सनी कुमार, जगदेव सिंह , प्रकाश सिंह, पंकज कुमार , मनोज कुमार सिंह आदि ने बताया कि शिकायत की जांच करने आए अंचलाधिकारी डीलर से ही मिलकर हम लोगों को ही भगाने लगे । डीलर से बिना अनाज वितरण कराए वापस जाने लगे । ग्रामीणों ने सीओ की बोलती बंद कर दी । ग्रामीण जिला अधिकारी को आने के बाद ही सी ओ को मुक्त करने की बात करने लगे।मामले की जानकारी शामपुर थाना को दी गई। प्रभारी पप्पन कुमार अग्रहण गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उचित कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया । तब जाकर अंचलाधिकारी को ग्रामीणों ने मुक्त किया।

धरहरा(संवाददाता):धरहरा महरना पंचारत के समाजसेवी अनुरंजन कुमार ने जगदीशपुर गाँव मे लॉकडाउन के तहत गुजर बसर कर रहे गरीब समुदाय के लोगो को सुखा राशन वितरित किया।महरना निवासी अनुरंजन उर्फ छल्लु यादव ने कहा कि जो लोग मजदुरी कर अपने बच्चो व परिवार का भरण-पोषण करते थे इस लॉकडाउन मे काम नही मिलने के कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन हो गई है,इसी क्रम मे एक सौ घरो के लोगो के बीच चावल,मसुर का दाल,नमक,आलू वितरित किया गया।उन्होने समाज के लोगो से लॉकडाउन का पालन करने को कहा ताकि लोग घरो मे स्वच्छ व सुरक्षित रह सके ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

हवेली खरगपुर के उत्तरी क्षेत्र में आंधी तूफान बूंदाबूदी बारिश से किसान परेशान गेहूं और मकई अभी खेत में ही पड़ा हुआ है जिसको लेकर किसान चिंतित हैं। इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।