कृषि बुलेटिन:- आकाश में बादल छाए रहने की संभावना इस सप्ताह के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे हल्की बारिश होने की संभावना है न्यूनतम सापेक्षिक आर्द्रता 30% तथा अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 70% होने की संभावना है।न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। बढ़ते तापमान को देखते हुए यदि वर्षा न हो तो सभी सब्जियों और खरीफ फसलों में हल्की सिंचाई करनी चाहिए।सिंचाई सुबह या शाम के समय की जानी चाहिए।किसानों को सलाह दी जाती है कि मूंग की किस्म जैसे एचयूएम 16,पूसा विशाल, सम्राट, आदि की बुआई कर सकते हैं।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए देश में तीन मई तक लॉकडाउन घोषित है। लॉकडाउन के कारण मजदुरों और आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के मदद के लिए डीएलएसए ( जिला विधिक सेवा प्राधिकार) के सचिव अखिलेश पांडेय के पहल पर लॉकडाउन में राशन कार्ड से वंचित एवं जरुरतमंदों के मदद के लिए जिला के एनजीओ सशक्त फॉउडेशन ,बेलन बाजार आगे आया। डीएलएसए सचिव अखिलेश पांडेय ने बताया की गुरुवार को सशक्त फॉउडेशन के द्वारा मुंगेर न्याय मंडल के न्याययिक पदाधिकारियों के लिए 25 सैनीटाइजर एवं 50 मास्क उपलब्ध कराया गया ।इस के साथ ही साथ राशन कार्ड से वंचित 50 जरुरतमद के बीच वितरण करनें के लिए 50 पॉकेट लंच बॉक्स उपलब्ध कराया गया । जिसमें चावल, आटा, दाल , चुड़ा, मशाला एवं अन्य सामग्री है। डीएलएसए के सचिव के निर्देश पर विभिन्न इलाके के पीएलभी ने राशन कार्ड से वंचित 130 परिवार के चिन्हित कर अपनी रिपोर्ट डीएलएसए को दी थी। जिन्हें मदद दिलाने के लिए सचिव आगे आयें । शेष 80 जरुरतमंद के बीच बाद में फूड बांस्क का वितरण किया जाएगा । बताते चले की पूर्व में भी ऐसे 225 जरूरतमंद लोगों को मुंगेर न्याय मंडल के न्याययिक पदाधिकारी के आपसी सहयोग से राशन सामग्री का वितरण किया गया था ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मुंगेर नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 17 माधोपुर के वार्ड आयुक्त प्रकाश कुमार सिंह ने जनता के विशेष मांग पर एसडीओ सदर खगेश चंद्र झा से घनी आबादी स्थित बाल्मिकी राजनीति बालिका उच्च विद्यालय से कोरोनटाइन सेंटर हटाने की मांग की है।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। वार्ड पार्षद श्री सिंह ने कहा कि घनी आबादी के बीच कोरोनटाइन सेंटर रहने से लोगों के बीच कोरोना जैसे महामारी को लेकर भय सता रही है । उन्होंने कहा कि संक्रमितों का सेन्टर बनाने से लोगों में न सिर्फ़ भय व्याप्त है, बल्कि जनता में आक्रोश भी है। इसे देखते हुए घनी आबादी से कोरोनटाइन सेंटर कहीं और बनाने की मांग की है।
संग्रामपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत के अंतर्गत बडोनिया मऊ डिस्टिक रामपुर पुरानी धर्मशाला में बाबू वीर कुंवर सिंह की विजय उत्सव समाजिक दूरियां रखते हुए सत सम्मान जयंती मनाया गया मौके पर अपने विचार रखते हुए सभी वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह के जोश एवं पुरुष बेमिसाल बताया वक्ताओं ने उन्हें एक कुशल योद्धा के साथ साथ सच्चा राष्ट्रभक्त बताया उन्होंने जिस वीरता संकल्प शक्ति के साथ 80 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों के साथ लोहा लिया वह आज देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है कार्यक्रम में जदयू जिला महासचिव ठाकुर अर्जुन सिंह भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंचायत के मुखिया वीर कुमार सिंह जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सिंह रविंदर सिंह रामखेलावन जी महाराज नवीन सिंह गुरु चाणक्य देव आदि मौजूद थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जमालपुर हॉट स्पॉट को लेकर पुलिस ने 5 किलोमीटर एरिया को सील कर दिया है और जवानों को तैनात कर दिया गया है। उक्त आशय की जानकारी एसपी लिपि सिंह ने दी है । आगे कहा कि शस्त्र बल, रैप, होमगार्ड एवं रेल पुलिस के जवान को तैनात किया गया है। 12 सौ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। तथा सासाराम से आए महिला बटालियन की तैनाती की गई है। मुंगेर पुलिस द्वारा 16 क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है। 22 टाइगर मोबाइल दस्ता सड़कों पर निगरानी कर रही है। ड्रोन सर्विलांस भी जारी है एवं सोशल मीडिया को सर्वेक्षण के लिए लगाया गया है। संग्रामपुर थाना प्रभारी हॉटस्पॉट में मोर्चा संभाले हुए हैं और संदिग्धों पर कड़ी निगरानी है। स्पेशल इंटेलिजेंस यूनिट को भी लगाई गई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जमालपुर क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस कदर बढ़ी की स्थिति त्राहिमाम वाली है और प्रशासन पूरी तरह कड़ाई से पेश आ रही है एवं इसे रोकने हेतु अपनी नींद हराम कर दिन रात लगे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को चार कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले का आंकड़ा 31 हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मुंगेर अन्य जिला का रिकॉर्ड तोड़ बिहार कोरोना टॉप बन गया। जानकारी के मुताबिक सुबह से ही चौक चौराहों पर थाना पुलिस सैप जवान जवान बीएमपी जवान रेल पुलिस पदाधिकारी एवं होमगार्ड ने पूरी तरह से मोर्चा संभाल लिया और कोरोना को रोकने के लिए आम नागरिकों को घर से निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दिया। चार कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जमालपुर में कुल 24 कोरोना पॉजिटिव की संख्या हो गई। जो जिले का संवेदनशील इलाका बन गया। गुरुवार को पाए जाने वाले सभी पॉजिटिव मरीज सदर बाजार का बताया गया है। प्रशासन को इसे अब पूरी चुनौती से लेना होगा। वहीं प्रशासन के लिए संयम की बात है कि यह एक खास एरिया में क्षेत्रफल के अनुसार कोरोना पॉजिटिव पाया जा रहा है। और यदि यह पूरे क्षेत्र पाया जाता तब स्थिति भयावह होती। लेकिन जुवली वेल से लेकर सदर फाडी वलीपुर तक की स्थिति भयावह है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लॉक डाउन का पालन जनता की सुरक्षा के लिए : एसपी। गंगा रजक की रिपोर्ट । मुंगेर । मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है जिसको लेकर लॉक डाउन का पालन सख्ती से किया जा रहा है। लॉक डाउन के दौरान अब तक उत्कृष्ट कार्रवाई की है। जिसमें 1, 79, 777 गाड़ियों की जांच की जा चुकी है। इसमें 1537 वाहनों को जप्त किया गया है। जिससे 1760450 जुर्माना लगाया गया है। 345 वाहनों को जप्त की गई है तथा एक 30 मामले दर्ज की गई है। 350 लोगों को नामजद अभियुक्त भी बनाया गया।
ओपी अध्यक्ष सुनील सहनी ने कहा, बेवजह घरों से निकले तो दर्ज होगा मुकद्दमा।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश मे लॉक डाउन लागू है. ऐसे समय में गर्भवती महिलाएं भविष्य की अनिश्चितता को लेकर तनाव में आ सकती है. लेकिन गर्भावस्था के दौरान बेहतर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की जरूरत होती है. जिसके लिए गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान एवं दैनिक दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. बेहतर खान-पान एवं तनाव मुक्त जीवनशैली के माध्यम से गर्भवती महिलाएं अपना ख्याल रखने के साथ गर्भस्थ शिशु को भी प्रतिकूल असर से सुरक्षित कर सकती हैं. यद्यपि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बात की पुष्टि की है कि गर्भवती माताओं को किसी सामान्य व्यक्ति की तुलना में कोरोना से अधिक प्रभावित होने का खतरा नहीं हैं. लेकिन यदि गर्भवती महिला किसी जटिल स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित हो तो उन्हें भी संक्रमण के प्रति सचेत रहने की जरूरत है. जिसमें जरुरी सावधानियां जैसे नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने ,अधिक प्रभावित होनेवाली जगहों को छूने के बाद हाथों को सेनेटाइज़ करने , भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना एवं लोगों से भी दूरी बनाए रखने से संक्रमण का बचाव किया जा सकता है. वहीं पोषक आहार सेवन एवं तनाव मुक्त रहकर प्रसव संबंधित जटिलता से भी खुद का बचाव कर सकती है. बार - बार अस्पताल जानें के बजाए फोन पर सलाह लें : सिविल सर्जन डॉ मधुसूदन प्रसाद ने बताया कोरोना संक्रमण के मद्देनजर गर्भवती महिलाओं को भी सावधानी बरतने की जरूरत है. अस्पताल में बार-बार जाने की बजाय संभव हो तो फोन के जरिए डॉक्टर के संपर्क में रहें। यदि किसी भी गर्भवती महिला में कोरोना के लक्षण जैसे बुखार, सर्दी-खाँसी, गले में दर्द हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करें. गर्भवती महिला यदि किसी भी कारण से कोरोना संक्रमण का शिकार हो जाती हैं तो उन्हें अधिक घबराने की जरूरत नहीं है. विशेष चिकित्सकीय देखभाल के द्वारा प्रसव के दौरान सावधानी बरतकर नवजात तक संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है. इन दिनों प्रसव के लिए महिला को गांव से अस्पताल तक ले जाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। सुरक्षित प्रसव के लिए आशा एवं एएनएम को पहले से ही सूचित कर रखना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को ऐसे दौर में अधिक सकारात्मक होने की जरूरत है. साथ ही उन्हें तनाव मुक्त भी रहने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने बताया इन दिनों अपने आने वाले बच्चे के भविष्य की चिंता करने से गर्भवती महिलाएं और बच्चे की सेहत को नुकसान होगा। जितना आप वर्तमान में जिएंगी, अपने हर मिनट, घंटे और दिन को खुलकर जिएंगी, उतना बेहतर महसूस करेंगी। खुद को सकारात्मक बनाए रखने में अपने जीवनसाथी से मदद लें। अपने मन के डर को दबाने की जगह अपनी समस्या को परिवार या जीवनसाथी के साथ साझा करें। गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें विशेष ध्यान: • तनाव मुक्त रहें एवं रात में अच्छी नींद लें • आहार में पोषक तत्वों को शामिल करें. दाल, हरी सब्जियां, मौसमी फल, चना एवं गुड, दूध, अंडे इत्यादि का रोज सेवन करें • टीबी पर समाचार देखने की जगह मनोरंजक कार्यक्रम अधिक देखें • घर से बाहर निकलने से परहेज करें • परिवार के साथ अपनी मानसिक परेशानी साझा करें • नकारत्मक सोच की जगह सकारात्मक सोचें
