टेटिया बंबर पुलिस के द्वारा सभी लोगों को मास्क के बिना घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है सुनने के लिए क्लिक करें

प्रखंड विकास पदाधिकारी दतिया के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय का दिशानिर्देश जारी किया गया है वीडियो श्री दृष्टि पाठक जी ने तेतिया बंबर प्रखंड के सभी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया है सुनने के लिए क्लिक करें

• “कोरोना महामारी के दौर में महिलाओं और बालिकाओं की सेहत और अधिकारों की सुरक्षा” है इस वर्ष की थीम • जिला में 39.4 प्रतिशत विवाहित महिलाएं करती हैं गर्भनिरोधक साधनों का इस्तेमाल कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के साथ देश की आर्थिक एवं सामाजिक विकास की कई योजनाओं को बाधित किया है. इनके बीच देश की बढ़ती आबादी भी एक बड़ी चुनौती है. इसके प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है. कोरोना के मद्देनजर इस वर्ष “कोरोना महामारी के दौर में महिलाओं और बालिकाओं की सेहत और अधिकारों की सुरक्षा” को थीम बनाया गया है, ताकि कोरोना के बीच परिवार नियोजन सेवाओं की अनदेखी नहीं हो सके. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत खबर। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

मुंगेर जिला के गायक भोजपुरी स्टार अमित कुमार जी ने मोबाइल वाणी संवादाता से बात करते हुए उन्होंने कहा की ऑडियो और वीडियो में गाना निकाल रहे हैं लेकिन गाना हिट नहीं हो रहा है इस बार आशा है कि अगर सभी का साथ और प्यार मिल जाए तो गाना हिट कर जाएगा और भी गाना निकलने वाला है वह गाना गाकर भी सुनाया मोबाइल वाणी के जरिए जन-जन तक पहुंचे उसको अधिक से अधिक लाइक मिले

जदयू विधायक पन्नालाल पर मामला दर्ज मामला बंधक बनाकर मारपीट का गंगा रजक मुंगेर। ट्रक ड्राइवर से मारपीट के मामले में जदयू विधायक पन्नालाल पर प्राथमिकी दर्ज की गई है विधायक पर बुद्धा कॉलोनी थाना में दर्ज की गई जबकि ट्रक ड्राइवर के खिलाफ यातायत थाना में मामला दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक पर आरोप है कि वह घटना के बाद ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर पीटा । जिसके बाद पूरे राज्य में यह मामला तूल पकड़ा और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया के समक्ष कहा कि क्या यह जंगलराज पार्ट टू है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

 महिला नक्सली दस्ते पुलिस के लिए चुनौती अनेकों घटनाओं में महिला नक्सलियों ने दी है धमक। गंगा रजक। मुंगेर। नक्सलियों ने महिला नक्सलियों की धमक से जिला खुफिया एवं पुलिस की कान खड़ी कर दी है और सनसनी भी फैल गई है पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती है। पूर्व की घटना को देखे तो कजरा में पुलिस को खुले आम महिला नक्सलियों द्वारा सजा दी गई। एसपी केसी सुरेंद्र बाबू को उड़ाया गया। पर खच्चे उड़ गए थे । रतनपुर स्टेशन को आग के हवाले कर दिया गया अनेकों रेल कर्मियों को बंधक बनाकर ट्रेक को रोकना लेवी लेने सहित अन्य वारदात है।नक्सलियों में महिला नक्सलियों पर पुलिस कभी ध्यान नहीं दी है। जबकि अनेकों घटनाओं में महिला दस्ता ने अपनी उपस्थिति दर्शाया है। कहीं ऐसा तो नहीं कि महिला दस्ता ही सूचना तंत्र का कार्य देख रही हो । जब महिला दस्ता अपराधिक घटनाओं में शामिल हो सकती है , तो अन्य कार्यों में क्यों नहीं ? इसके लिए पुलिस को अब महिला खुफिया दस्ता बनाना होगा । जो नक्सलियों के खुफिया तंत्र को इकट्ठा करेगी। इस का सेल ही अलग बनाना होगा।             ज्ञात हो कि खड़गपुर में दो गला रेतकर पुरुष नक्सली के साथ महिला नक्सली ने अपनी धमक देकर सनसनी फैला दी है। नक्सली 10 से अधिक की संख्या में थे।

धरहरा(संवाददाता):चुनाव निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक मे बिहार मे शेष बचे पैक्स चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।मुगेंर जिले के प्राथमिक कृषि साख समितियो का नामांकन आगामी 18 जुलाई से प्रारंभ की जाएगी।मुगेंर सदर की प्रखंड विकास पदाधिकारी वीणा मिश्रा ने बताया कि मुंगेर जिले के 27 प्राथमिक कृषि साख समितियो का नामांकन की प्रक्रिया 18 जुलाई से 20 जुलाई तक 11 बजे से संध्या 4 बजे तक ही किया जाएगा जिसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।मुगेंर सदर प्रखंड के तेरह पंचायत के छह प्राथमिक कृषि साख समितियो मे पैक्स चुनाव की नामांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी जिसमे प्राथमिक कृषि साख समिति चडौ़न,तारापुर दियारा पैक्स,नौवागढी पैक्स ,शंकरपुर पैक्स,कुतलुपुर पैक्स,टीकारामपुर प्राथमिक कृषि साख समिति मे उम्मीदवार सामाजिक दुरी बनाते हुए अपना नामांकन की प्रक्रिया अपनाएंगे।वही धरहरा प्रखंड के पांच पंचायत के प्राथमिक कृषि साख समिति के मानगढ पैक्स, मौहनपुर औडा़बगीचा पैक्स, सारोबाग पैक्स,बंगलवा पैक्स, हुसैनपुर घटवारी पैक्स का नामांकन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।बरियारपुर प्रखंड के तीन पंचायत के प्राथमिक कृषि साख समिति मे चुनाव की नामांकन प्रक्रिया होगी। बिन्दादियारा झौवाबहियार ,प्राथमिक कृषि साख समिति निरपुरएवं पडि़या मे वही हवेली खड़गपुर के चार पंचायत मे पैक्स चुनाव का नामांकन होना है जिसमे रतैठा, गोवडडा ,दरियापुर ,रमनकावाद शामिल है।वही संग्रामपुर प्रखंड के मात्र दो प्राथमिक कृषि साख समिति बलियाँ एवं बढौनियाँ मे पैक्स चुनाव का नामांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी साथ ही तारापुर प्रखंड के तीन पंचायत के गाजीपुर ,लौना ,बिहमा प्राथमिक कृषि साख समिति का नामांकन किया जाएगा।जमालपुर प्रखंड के एक मात्र पंचायत सिधिया मे पैक्स चुनाव का नामांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।असरगंज प्रखंड मे भी एक मात्र पंचायत प्राथमिक कृषि साख समिति अमैया का चुनाव प्रक्रिया का नामांकन किया जाएगा।वही टेटियाबम्बर प्रखंड के दो पंचायत बनहरा प्राथमिकि कृषि साख समिति का चुनाव प्रक्रिया का नामांकन के लिए तिथि तय कर दी गई है। नामांकन के बाद संवीक्षा की तिथि 21 एवं 22 जुलाई 11 बजे से 4 बजे तक की जाएगी।अभ्याथिता वापसी की तिथि 24 जुलाई,मतदान एक अगस्त साथ ही मतगनना एवं परिणाम की घोषना भी एक अगस्त से दो अगस्त तक पूर्ण कर ली जाएगी ।मतगणना एवं परिणाम की घोषना पुरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कराने के लिए जिला प्रशासन पुरी तरह तैयार है ।

धरहरा (संवाददाता):धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा गाँव मे आपसी जमीनी विवाद में एक पक्ष के लोग ने दूसरे पक्ष के लोगो पर अवैध हथियार से गोली चलाकर जान मारने की कोशिश की,लेकिन दूसरे पक्ष के लोग बाल-बाल बच गए ।पीडि़त परिवार के सदस्य विजय साव ने बताया कि मेरे पुत्र 19 वर्षीय विक्की कुमार को किसी कारण से शालिग्राम साव का पुत्र विट्टू कुमार ने अपने घर बुलाकर पहले बातचीत की फिर बातचीत के दौरान दोनो मे आपसी सामंजस्य नही होने के कारण कहा सुनी होते-होते गाली-गलौज तक बात आ गई,तो युवक विक्की कुमार अपने घर जाने लगा तभी विट्टू कुमार आवेश मे आकर अपने घर मे रखे अवैध हथियार से दो गोली विक्की कुमार पर चला दिया,लेकिन भगवान का शुक्र था कि एक भी गोली उक्त युवक को नही लग पाई,जिससे युवक बाल-बाल बच गया।घटना की सूचना मिलते ही धरहरा पुलिस दल-बल के साथ पहुच कर मामले की तहकीकात में जुट गई है।पीडि़त परिवार के लोगो द्वारा धरहरा थाना मे लिखित मामला दर्ज कराया है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

vikash kumar

धरहरा (संवाददाता):धरहरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित माताडीह मे बज्रपात की चपेट मे आने से दो बच्चों की मौत हो गई तथा एक ब्यक्ति व एक बच्चा झुलस गए।रह-रहकर हो रही बारिश और बारिश मे ठनका गिरने के कारण अपने मवेशी को चराने गये ताराबाक बहियार जो कि माताडीह से सटे बरमन्नी गाँव में पङता है ठनका की चपेट मे आने से सुरेन्द्र यादव के 12 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार व चुलो यादव की 13 वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी की मौत हो गई वही देवराज यादव उम्र-40 वर्ष तथा एक 8 वर्ष का बच्चा झुलस गया जिसे आनन-फानन में धरहरा पीएचसी लाया गया जहा से डाक्टरों ने बेहतर चिकित्साा के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।दो बच्चों की असामयिक मौत से जहाँ परिवार मे कोहराम मच गया है वही पूरे गाँव में भी शोक की लहर दौङ गई है।परिजनो ने बताया कि रोज की तरह सीमा और शैलेश मवेशियों को चराने के लिए ताराबाक बहियार गये हुए थे कि तभी बारिश होने लगी और बज्रपात भी होने लगा,जिससे बचने के लिए शैलेश,सीमा,शैलेन्द्र व देवराज वहीं बहियार मे कुएँ के बगल मे मशीन रखने हेतु बनाए गये कमरे मे छुपे किन्तु बज्रपात वहीं आकर गिरा जिससे सीमा और शैलेश की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य दो झुलस गये।वहीं घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह व धरहरा बीडीओ डां प्रभात रंजन मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया तथा आपदा प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये दिये जाने की भी बात कही।वहीं सीओ अबुल हुसेन ने कहा कि मृतको के परिजनों को सरकार के निर्देश के आलोक में हर संभव सहायता राशि प्रदान की जाएगी।