मय पंचायत में कोरोना महामारी से बचने के लिए महिलाएं पूजा पाठ गंगा स्नान कर रही है। बेटी या पुतोहू के द्वारा दिए गए नये वस्त्र पहन कर पूजा कर रही है।उनकी मान्यता हैं कि ऐसा करने से कोरोना माई खुश हो जाएगी और हमारे परिवार में कोरोना संक्रमण नहीं फैलेगी।जो कि गलत अफवाह है।कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय है कि सोसल डिस्टेंस का पालन करें।बार बार हाथ साफ करते रहे।

मुलाकात एवं चर्चा । ---------''------- राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह से प्रदेश कार्यालय में मुलाकात किया । मुंगेर राजद जिला अध्यक्ष द्वारा समर्पित एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपमानित करने सहित संगठन को धारदार बना आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने एवं प्रतिपक्ष के नेता तेज्वसी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बनाने हेतु चर्चा हुईं साथ में मुंगेर के माननीय विधायक श्री विजय कुमार, निराला यादव एवं अन्य राजद नेता । शिशिर कुमार लालू,राज्य परिषद सदस्य, मुंगेर -------------------'------------

इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है जहां पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए नक्सलियों ने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है डबल मर्डर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। , घटना मुंगेर जिला के हवेली खरगपुर थाना इलाके के बघेल गांव की है जहां नक्सलियों ने 2 लोगों की हत्या कर दी हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है मृतकों में बृजलाल टू टू 50 वर्षीय और अरुण राय 40 वर्षीय शामिल है जानकारी के अनुसार बृजलाल पूर्व में जेल जा चुका है इसके अलावा दोनों मृतक नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे नक्सलियों से हुई कुछ आपसी अनबन के बाद संगठन के आदेश के बाद दोनों की हत्या की गई है

जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश मीणा द्वारा 10 जुलाई से 16 जुलाई तक के लिए लॉक डाउन घोषित किया गया है। आइए जानते है इस लॉक डाउन में क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बन्द। राशन और दवा दुकानों, सरकारी कार्यालय, एटीएम, बैंक, दूध और पत्रकारों को छूट दी गई है. पेट्रोल पंप चालू रहेंगे और घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी होगी. ई-कॉमर्स के जरिये घर पर सामान मंगवा सकेंगे. डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस कर्मियों को ड्यूटी पर जाने की इजाजत है. इन्हें अपने पास आईडी कार्ड रखना होगा. बेवजह बाहर निकले लोगों पर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और जुर्माना वसूला जाएगा.जिले की सीमा सील नहीं की जाएगी और न ही वाहनों के आवागमन के लिए किसी प्रकार के पास की जरूरत होगी. वाहनों की चेकिंग और मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के लिए अभियान में तेजी लाई जाएगी. कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में पहले की तरह प्रतिबंध जारी रहेगा. कुछ आपात एवं आवश्यक सेवाओं और कार्यालयों को लॉकडाउन से छूट दी गई है. पेट्रोलियम, सीएनजी, एलपीजी, पीएनजी सेवा, कोषागार, पुलिस, होमगार्ड, आपदा प्रबंधन, जिला प्रशासन, बिजली, नगर निगम के सैनिटाइजेशन और आवश्यक सेवाएं को लॉकडाउन के दायरे से बाहर रखा जाएगा. प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के कार्यालय एवं कर्मचारी लॉकडाउन के दायरे में नहीं रखे गए हैं। ऐसे ही तमाम अप्डेट्स के लिए सुनते रहे मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज़।

• प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग ने पत्र द्वारा जारी किये दिशानिर्देश • जिलाधिकारी को निर्णय लेने के लिए किया गया अधिकृत पटना/ 9 जुलाई: कोरोनावायरस के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव पड़ा है और स्वास्थ्यकर्मी अपनी परवाह किये बगैर दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे हैं. बिहार सरकार के मुख्य सचिव द्वारा कोरोना के रोकथाम के सम्बन्ध में की जा रही समीक्षा बैठक में विभिन्न जिला पदाधिकारियों द्वारा यह मांग की गयी कि कोरोना पॉजिटिव चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों को होम आइसोलेशन की मिलनी वाली सुविधा के अनुरूप ही अन्य व्यक्तियों को ऐसी ही सुविधाएँ देने पर विचार किया जाए. इसको ध्यान में रखते हुए प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग, उदय सिंह कुमावत ने सभी जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को पत्र लिखकर दिशानिर्देश जारी किया है. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत खबर। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

कानपुर के बिगरू गांव में 8 पुलिस वाले का हत्या किया गया था उसका हिसाब बराबर हो चुका है गैंगस्टर नंबर वन विकास दुबे को कानपुर लाया जा रहा था उसी बीच हथियार छीन कर भागने की कोशिश किया जिसमें विकास दुबे मारा गया चार पुलिस वाला भी घायल है

कोरोना के संक्रमण को रोकने लिए 10 जुलाई से 16 जुलाई तक आवश्यक सेवा को छोड़कर सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। डीएम राजेश मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सात दिनों तक बिना अनुमति के चार और दो पहिया वाहन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान आवस्यक वस्तुओं दूध, दवा, फल, सब्जी, किराना की दुकानों के अलावा सभी सरकारी कार्यालय, बैंक और एटीएम खुले रहेंगे। अन्य दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सघन छापेमारी भी कराई जाएगी। बैठक में कहा गया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के चलते बड़ी संख्या में आईसोलेशन सेंटर की जरूरत होगी। डीएम ने मुंगेर वासियों से लॉक डाउन का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुंगेर में एकबार फिर कोरोना पसर रहा है। इसके लिए लोगो को सजग रहने की जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मास्क का निश्चित रूप से लगाए।

सच का दम के अभियान के तहत समाज में चल रही अंधविश्वास के विषय में विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 92787 01369 पर मिस कॉल कर जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप इस स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर हर छोटी बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण संघ के महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय महासचिव सह ट्रस्टी रघुवीर सिंह से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 92787 01369 पर मिस कॉल कर जिले की हर छोटी-बड़ी खबर सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप पर सुनें और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें

Transcript Unavailable.