कोरोना के संक्रमण को रोकने लिए 10 जुलाई से 16 जुलाई तक आवश्यक सेवा को छोड़कर सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। डीएम राजेश मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सात दिनों तक बिना अनुमति के चार और दो पहिया वाहन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान आवस्यक वस्तुओं दूध, दवा, फल, सब्जी, किराना की दुकानों के अलावा सभी सरकारी कार्यालय, बैंक और एटीएम खुले रहेंगे। अन्य दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सघन छापेमारी भी कराई जाएगी। बैठक में कहा गया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के चलते बड़ी संख्या में आईसोलेशन सेंटर की जरूरत होगी। डीएम ने मुंगेर वासियों से लॉक डाउन का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुंगेर में एकबार फिर कोरोना पसर रहा है। इसके लिए लोगो को सजग रहने की जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मास्क का निश्चित रूप से लगाए।