• प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग ने पत्र द्वारा जारी किये दिशानिर्देश • जिलाधिकारी को निर्णय लेने के लिए किया गया अधिकृत पटना/ 9 जुलाई: कोरोनावायरस के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव पड़ा है और स्वास्थ्यकर्मी अपनी परवाह किये बगैर दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे हैं. बिहार सरकार के मुख्य सचिव द्वारा कोरोना के रोकथाम के सम्बन्ध में की जा रही समीक्षा बैठक में विभिन्न जिला पदाधिकारियों द्वारा यह मांग की गयी कि कोरोना पॉजिटिव चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों को होम आइसोलेशन की मिलनी वाली सुविधा के अनुरूप ही अन्य व्यक्तियों को ऐसी ही सुविधाएँ देने पर विचार किया जाए. इसको ध्यान में रखते हुए प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग, उदय सिंह कुमावत ने सभी जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को पत्र लिखकर दिशानिर्देश जारी किया है. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत खबर। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
