धरहरा (संवाददाता):धरहरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित माताडीह मे बज्रपात की चपेट मे आने से दो बच्चों की मौत हो गई तथा एक ब्यक्ति व एक बच्चा झुलस गए।रह-रहकर हो रही बारिश और बारिश मे ठनका गिरने के कारण अपने मवेशी को चराने गये ताराबाक बहियार जो कि माताडीह से सटे बरमन्नी गाँव में पङता है ठनका की चपेट मे आने से सुरेन्द्र यादव के 12 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार व चुलो यादव की 13 वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी की मौत हो गई वही देवराज यादव उम्र-40 वर्ष तथा एक 8 वर्ष का बच्चा झुलस गया जिसे आनन-फानन में धरहरा पीएचसी लाया गया जहा से डाक्टरों ने बेहतर चिकित्साा के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।दो बच्चों की असामयिक मौत से जहाँ परिवार मे कोहराम मच गया है वही पूरे गाँव में भी शोक की लहर दौङ गई है।परिजनो ने बताया कि रोज की तरह सीमा और शैलेश मवेशियों को चराने के लिए ताराबाक बहियार गये हुए थे कि तभी बारिश होने लगी और बज्रपात भी होने लगा,जिससे बचने के लिए शैलेश,सीमा,शैलेन्द्र व देवराज वहीं बहियार मे कुएँ के बगल मे मशीन रखने हेतु बनाए गये कमरे मे छुपे किन्तु बज्रपात वहीं आकर गिरा जिससे सीमा और शैलेश की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य दो झुलस गये।वहीं घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह व धरहरा बीडीओ डां प्रभात रंजन मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया तथा आपदा प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये दिये जाने की भी बात कही।वहीं सीओ अबुल हुसेन ने कहा कि मृतको के परिजनों को सरकार के निर्देश के आलोक में हर संभव सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
