धरहरा(संवाददाता):चुनाव निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक मे बिहार मे शेष बचे पैक्स चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।मुगेंर जिले के प्राथमिक कृषि साख समितियो का नामांकन आगामी 18 जुलाई से प्रारंभ की जाएगी।मुगेंर सदर की प्रखंड विकास पदाधिकारी वीणा मिश्रा ने बताया कि मुंगेर जिले के 27 प्राथमिक कृषि साख समितियो का नामांकन की प्रक्रिया 18 जुलाई से 20 जुलाई तक 11 बजे से संध्या 4 बजे तक ही किया जाएगा जिसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।मुगेंर सदर प्रखंड के तेरह पंचायत के छह प्राथमिक कृषि साख समितियो मे पैक्स चुनाव की नामांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी जिसमे प्राथमिक कृषि साख समिति चडौ़न,तारापुर दियारा पैक्स,नौवागढी पैक्स ,शंकरपुर पैक्स,कुतलुपुर पैक्स,टीकारामपुर प्राथमिक कृषि साख समिति मे उम्मीदवार सामाजिक दुरी बनाते हुए अपना नामांकन की प्रक्रिया अपनाएंगे।वही धरहरा प्रखंड के पांच पंचायत के प्राथमिक कृषि साख समिति के मानगढ पैक्स, मौहनपुर औडा़बगीचा पैक्स, सारोबाग पैक्स,बंगलवा पैक्स, हुसैनपुर घटवारी पैक्स का नामांकन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।बरियारपुर प्रखंड के तीन पंचायत के प्राथमिक कृषि साख समिति मे चुनाव की नामांकन प्रक्रिया होगी। बिन्दादियारा झौवाबहियार ,प्राथमिक कृषि साख समिति निरपुरएवं पडि़या मे वही हवेली खड़गपुर के चार पंचायत मे पैक्स चुनाव का नामांकन होना है जिसमे रतैठा, गोवडडा ,दरियापुर ,रमनकावाद शामिल है।वही संग्रामपुर प्रखंड के मात्र दो प्राथमिक कृषि साख समिति बलियाँ एवं बढौनियाँ मे पैक्स चुनाव का नामांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी साथ ही तारापुर प्रखंड के तीन पंचायत के गाजीपुर ,लौना ,बिहमा प्राथमिक कृषि साख समिति का नामांकन किया जाएगा।जमालपुर प्रखंड के एक मात्र पंचायत सिधिया मे पैक्स चुनाव का नामांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।असरगंज प्रखंड मे भी एक मात्र पंचायत प्राथमिक कृषि साख समिति अमैया का चुनाव प्रक्रिया का नामांकन किया जाएगा।वही टेटियाबम्बर प्रखंड के दो पंचायत बनहरा प्राथमिकि कृषि साख समिति का चुनाव प्रक्रिया का नामांकन के लिए तिथि तय कर दी गई है। नामांकन के बाद संवीक्षा की तिथि 21 एवं 22 जुलाई 11 बजे से 4 बजे तक की जाएगी।अभ्याथिता वापसी की तिथि 24 जुलाई,मतदान एक अगस्त साथ ही मतगनना एवं परिणाम की घोषना भी एक अगस्त से दो अगस्त तक पूर्ण कर ली जाएगी ।मतगणना एवं परिणाम की घोषना पुरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कराने के लिए जिला प्रशासन पुरी तरह तैयार है ।