हर जिले में होगा कोरोना जाँच।
कोरोना काल में अस्थमा के मरीज को सतर्क रहने की जरूरत है. अस्थमा के रोगी अगर सावधान नहीं रहे तो कोरोना की चपेट में आ सकते हैं. ऊपर से बरसात का मौसम भी शुरू हो चुका है. ऐसे में अस्थमा के रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि ऐसे समय में अस्थमा के अटैक की आशंका बढ़ जाती है. थोड़ी से सावधानी बरतकर इसका मुकाबला किया जा सकता है. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत खबर। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
• 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन • ‘‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’’ होगी इस वर्ष की थीम • क्रूड बर्थ रेट एवं सेक्स रेशियो में आयी कमी कोरोना संक्रमण काल में परिवार नियोजन सेवाओं को नियमित करने की कोशिश की जा रही है। प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। ‘‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’’ इस वर्ष के विश्व जनसंख्या दिवस का थीम बनाया गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
अंगद कुमार राय सच का डीएम के लिए
संग्रामपुर संवाददाता आज संग्रामपुर प्रखंड के झिकली पंचायत के चंदनिया गांव में राष्ट्रीय पुस्तकालय में दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपतिनाथ पारस का जन्मदिन मनाया गया जन्मदिन के मौके पर दलित सेना के जिला अध्यक्ष रविंद्र पासवान के द्वारा केक काटा गया एवं उन्होंने अपने संबोधन में दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति नाथ जी की लंबी आयु के लिए कामना की इस मौके पर ब्रजनंदन शाह रामदास अरविंद दास ललन कुमार सोनू मुकेश कुमार सिंह इत्यादि मौजूद थे
शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिर 10 जुलाई से 16 जुलाई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है ।शनिवार को एक साथ 70 नए संक्रमित मिल जाने से जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के आला अधिकारी परेशान दिख रहें हैं। पॉजिटिव केस में से अधिकांश मरीज मुंगेर शहर के हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहर में सैनिटाइजेशन कार्य में तेजी लाई है ।विगत 4 दिनों से हैंड सैनिटाइजर मशीन के द्वारा शहर में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है ।लेकिन रविवार से फायर ब्रिगेड गाड़ी के द्वारा सैनिटेशन के कार्य किया जा रहा है ।नगर आयुक्त श्री कांत शास्त्री ने बताया कि मुंगेर नगर निगम क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन के कार्यों में गति लाई गई है ।प्रभावित इलाके में प्राथमिकता देते हुए पहले ब्लीचिंग पाउडर और चूना का छिड़काव तथा सैनिटाइजेशन करवाई जा रही है।रविवार को फायर ब्रिगेड गाड़ी के द्वारा शहर के मुख्य मार्ग के अलावे पूरबसराय ,गुलजार पोखर, बेकापुर, नीलम सिनेमा रोड, जुबली वेल ,श्रवण बाजार आदि क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन कराया गया ।सोमवार से कार्यों में और गति लाई जाएगी ।कोंटेनमेंट जोन में सेनेटाइजेशन के अलावा लगातार ब्लीचिंग पाउडर तथा चूना का छिड़काव कराया जा रहा है। शहर के शेष भागों में भी यथाशीघ्र सिफ्ट वाइज ब्लीचिंग तथा चूना पाउडर का छिड़काव और सेनेटाइज कराया जाएगा। शहर में माइकिंग के द्वारा कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है ।शहर वासियों से अपील किया जा रहा है कि बिना मास्क लगाए घर से नहीं निकले। जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकले ।सोशल डिस्टेंस का पालन करें और हमेशा हाथ को साबुन से धोते रहें ।उन्होंने आशा व्यक्त किया कि जिस प्रकार पूर्व में कोरोना संक्रमण को रोकने में सफलता प्राप्त कर लिया गया।ठीक उसी प्रकार हमलोग जल्द कामयाबी हासिल कर लेंगे और शहर कोरोना संक्रमण मुक्त हो जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट
हवेली खरगपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग बनारसी बसा के निकट उमेश यादव के पुत्र इस पार से उस पार हो रहा था रफ्तार में आ रहे बोलेरो ने मारा धक्का लड़के का स्पोर्ट पर ही मौत हो गया नजदीकी थाना शामपुर मौके पर आकर मृत को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया वेलेरो को थाना ले जाया गया
भागलपुर विभाग के पूर्व छात्र एवं पूर्व आचार्य की ऑनलाइन बैठक आज दिनांक 11.7.20 को भागलपुर विभाग के पूर्व छात्र परिषद के सदस्यों की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। जिसमें भागलपुर एवं बांका जिले के अंतर्गत संचालित विभिन्न सरस्वती विद्या मंदिर से पासआउट छात्र -छात्राओं के साथ - साथ विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, उत्तर- पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री माननीय ख्यालीरामजी, भारती शिक्षा समिति, बिहार के प्रदेश सचिव गोपेश कुमार घोष, सह सचिव प्रकाश चंद्र जायसवाल, विभाग प्रमुख बजरंगी प्रसाद के अलावे भागलपुर विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्य एवं आचार्यगण शामिल हुए।बैठक को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री माननीय ख्यालीराम जी ने कहा कि पूरे देश भर से विद्या मंदिरों से शिक्षा ग्रहण कर चुके विद्यार्थियों को विद्या भारती पोर्टल के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी स्वदेशी अपनाकर देश को बचा सकते हैं। उन्होंने समाज एवं राष्ट्र हित में कार्य कर रहे पूर्व छात्र परिषद सदस्यों के कार्यों की सराहना की। पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में पहचान बने इसके लिए संगठित होकर सेवा भाव से कार्य करने की आवश्यता है। विभिन्न क्षेत्रों में सफल हमारे पूर्व छात्रों द्वारा समय समय पर वर्तमान में अध्यनरत भैया -बहनों को मार्गदर्शन भी मिलना चाहिए। सदस्यों से संसाधन जुटा कर वैश्विक महामारी कोविड-19 में आर्थिक समस्यायों से जूझ रहे विद्यालयों को सहयोग करने की बात कही।प्रदेश सचिव श्री गोपेश कुमार घोष ने जानकारी देते हुए बताया कि नालंदा के हिसुआ एवं रोहतास तिलौथू में जिस तरह से इस संकट में भैया बहनों द्वारा आर्थिक सहयोग कार्य किए गए, अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय है।इस अवसर पर पूर्व छात्रों द्वारा किए सेवा कार्य की भी जानकारी दी गई।आनंदराम ढांढनियां सरस्वती के पूर्व छात्र भैया स्वराज ने 'छोटी सी पहल 'नाम से एक समूह बनाकर लॉक डाउन की अवधि में समाज के सहयोग से लगभग ₹50000 एकत्रित करके करीब तीन हजार लोगों को पके हुए भोजन खिला कर समाज में सेवा का कार्य किया। बहुत सारे सदस्यों ने इस संकट की घड़ी में विद्यालय एवं अभिभावकों को आर्थिक सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने बताया कि राष्ट्र सेवार्थ विद्यालय परिवार द्वारा एक दिन का मानधन प्रधानमंत्री केयर फंड दिया गया।साथ ही संकुल के विकास के निमित्त भी आर्थिक मदद की बात कही । मौके पर ,उप प्रधानाचार्य रवि शंकर पांडेय ,गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रामजी प्रसाद सिन्हा, कहलगांव विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विमल कुमार पाण्डेय ,संजीव कुमार झा , विभिन्न संकुल के प्रधानाचार्य शामिल हुए। पूर्व छात्र परिषद से सत्यम गौतम,शिवशंकर शर्मा ,श्रृष्टि ,अनुराग महाराणा ,अश्विनी खटोर, अभिजीत आचार्य, सौरभ ,करण शर्मा सहित करीब 100 सदस्य शामिल थे । साथ ही भारती शिक्षा समिति , बिहार के अंतर्गत भागलपुर विभाग के पूर्व आचार्यों की भी एक बैठक समिति के अधिकारियों के साथ हुई। पूर्व में सरस्वती विद्या मंदिर में कार्य कर चुके आचार्यों के साथ अपने विचार रखते हुए भारती शिक्षा समिति बिहार पटना के प्रदेश सचिव गोपेश कुमार घोष एवं सह सचिव प्रकाश चन्द्र जायसवाल ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता की पहचान उसके कार्य करने के आधार पर होती है।हमारे पूर्व आचार्य जहा भी रहें अपने संगठन के रीति नीति को नहीं भूलें।संगठन एक परिवार भाव से कार्य करती है।बहुत सारे सदस्यों के द्वारा किए जा रहे समाज हित के कार्यों की जानकारी दी।साथ ही इस विश्व व्यापी विपदा में यथा संभव राष्ट्र हितार्थ मदद करने की बात कही।इस अवसर पर ओम प्रकाश शर्मा,कृष्ण कुमार,रविशंकर प्रसाद,आराधना पांडेय,ईश्वर चंद्र दीक्षित के आलावे करीब एक सौ की संख्या में पूर्व आचार्य सामिल हुए। मीडिया प्रभारी भागलपुर विभाग से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।
कन्या प्राथमिक विद्यालय कलाई में पांचवी क्लास तक के बच्चों का टीसी दिया जा रहा है सुनने के लिए क्लिक करें
